आज मुस्कान साहिल की रिमांड एप्लीकेशन डालेगी पुलिस: रिमांड से पहले हो सकता है मुस्कान का प्रेग्नेंसी टेस्ट – Meerut News

27
आज मुस्कान साहिल की रिमांड एप्लीकेशन डालेगी पुलिस:  रिमांड से पहले हो सकता है मुस्कान का प्रेग्नेंसी टेस्ट – Meerut News

आज मुस्कान साहिल की रिमांड एप्लीकेशन डालेगी पुलिस: रिमांड से पहले हो सकता है मुस्कान का प्रेग्नेंसी टेस्ट – Meerut News

मेरठ में मर्चेंट नेवी अफसर सौरभ हत्याकांड में रविवार को भी पुलिस की 3 टीमें दिनभर ब्रहमपुरी में पूछताछ करती रहीं। पुलिस पड़ोसियों से लेकर कुछ दुकानदारों से भी पूछताछ करने पहुंची। गलियों में सीसीटीवी कैमरे भी तलाश किए लेकिन कोई सीसीटीवी फिलहाल हाथ नहीं

.

पढ़िए सौरभ हत्याकांड में अब तके के अपडेट…..

मुस्कान का आज हो सकता है प्रेग्नेसी टेस्ट

मेरठ में अपने पति सौरभ की हत्या करने के मामले में पत्नी मुस्कान का आज यानि सोमवार को प्रेग्नेंसी टेस्ट हो सकता है। जेल प्रशासन मुस्कान को पुलिस रिमांड पर भेजने से पहले उसका प्रेग्नेंसी टेस्ट कराएगी। ताकि ये पता चल सके कहीं मुस्कान गर्भवती तो नहीं है। सोमवार को मेरठ पुलिस साहिल, मुस्कान की रिमांड लेने के लिए कोर्ट में अपील करेगी। कोर्ट से रिमांड ऑर्डर आते ही पुलिस साहिल, मुस्कान को रिमांड पर लेगी। उनसे और गहन पूछताछ की जाएगी। साथ ही सुबूतों की तस्दीक कराई जाएगी। हो सकता है पुलिस साहिल, मुस्कान को शिमला, मनाली और कसोल भी लेकर जाए।

ये तस्वीर सौरभ, मुस्कान के किराए के घर की है इसी बाउंड्री को कूदकर मुस्कान के घर आता था साहिल

वहीं सौरभ की हत्या करने के सीन को भी पुलिस रिक्रएट कर सकती है। केस में गहन पूछताछ और जांच के लिए पुलिस दोनों को रिमांड पर लेगी। जेल प्रशासन इस रिमांड पर भेजने से पहले मुस्कान का प्रेग्नेंसी टेस्ट कराएगा। अगर टेस्ट पॉजिटिव आया तो यह भी चैक किया जाएगा तो यह बच्चा किस का है यह भी बड़ा सवाल होगा। वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने कहा कि मुस्कान का प्रेग्नेंसी टेस्ट कराएंगे, अगर डॉक्टर कहेंगे तो हम सेकेंड ओपनियन के लिए महिला जिला अस्पताल से महिला चिकित्सक को बुलाएंगे अगर वो रिकमंड करेंगी तो हम इसका प्रेग्नेंसी टेस्ट कराएंगे।

आज रिमांड के लिए अपील करेगी पुलिस

ब्रहमपुरी में साहिल के घर के बाहर लगी पुलिस

साहिल, मुस्कान से केस के संबंध में गहन पूछताछ करने के लिए आज मेरठ पुलिस कोर्ट में दोनों की रिमांड के लिए पत्र भेजेगी।

सौरभ, मुस्कान, साहिल के घर बढ़ाई पुलिस सुरक्षा

ये साहिल का मकान है जहां अभी भी ताला डला है

वहीं पुलिस ने सौरभ-मुस्कान के किराए वाले घर जहां हत्या की गई और साहिल के घर में पुलिस की पहरेदारी बढ़ा दी है। दोनों ही घरों में पुलिस की 1-1 टीम लगाई गई है। जो 24 घंटे यहां तैनात रहकर सुरक्षा करेंगे। मुस्कान, सौरभ के मकान मालिक ओमपाल ने खुद को जान का खतरा बताते हुए पुलिस सुरक्षा मांगी है। उनके घर में एक होमगार्ड तैनात किया गया है। उधर मुस्कान के माता, पिता भी लगातार पुलिस के संपर्क में हैं। उन्हें खतरा है कि जिस तरह वकीलों ने मुस्कान, साहिल पर कोर्ट में पेशी के दौरान हमला कर दिया था कहीं ऐसा ही हमला वो उनके परिवार पर न कर दें। इसलिए उन्हें सुरक्षा दी जाए। फिलहाल उन्हें सुरक्षा नहीं मिली है। लेकिन वो थानापुलिस से लगातार संपर्क में है अपनी हर गतिविधि की जानकारी दे रहे हैं। बिना पुलिस की अनुमति के किसी से मिल भी नहीं रहे हैं।

पुलिस ने इलाके में चैक किए सीसीटीवी

तस्वीर में पति सौरभ के साथ मुस्कान

रविवार को ब्रहमपुरी थाना पुलिस हत्या वाले स्थान यानि मुस्कान सौरभ के घर से लेकर 500 कदम की दूरी पर साहिल के घर तक जांच के लिए पहुंची। पुलिस ने मोहल्ले में पड़ोसियों से पूछताछ की है। इलाके के सीसीटीवी भी चैक किए लेकिन यहां कोई सीसीटीवी कैमरा न होने के कारण कोई फुटेज नहीं मिली है। पुलिस ने पड़ोसियों से पूछताछ की है।

सौरभ के 2 वीडियो हुए वायरल

ये तस्वीर मुस्कान, सौरभ और नन्हीं सी पीहू की है जो पीहू के जन्म के बाद की है

रविवार को सौरभ के हत्या से पहले के 2 वीडियो भी सामने आए हैं। एक वीडियो में सौरभ अपने दोस्त पंकज के साथ बाइक पर जाते हुए दिख रहा है। पंकज बाइक चला रहा था उसके पीछे सौरभ कैप लगाकर बैठा था। दूसरा वीडियो इलेक्ट्रानिक अप्लायंस की दुकान का है। इस दुकान से सौरभ ने 3 मार्च को पत्नी मुस्कान के लिए वॉशिंग मशीन, कूलर खरीदा था। मुस्कान ने पड़ोसन से कौन सी वॉशिंग मशीन लूं यह भी पूछा था। इसके बाद सौरभ दोपहर को ही पीहू के साथ दुकान पर जाकर वॉशिंग मशीन, कूलर लेकर आया। यह सीसीटीवी फुटेज उसी दुकान का है जिसमें पापा के साथ दुकान पर चहकती पीहू और कैप लगाकर खड़ा सौरभ नजर आ रहा है।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News