आजमगढ़ सीडीओ ने की वृक्षारोपण और गंगा समिति की बैठक: वृक्षारोपण महाअभियान को लेकर तेजी से जुट जाए सभी विभागों के अधिकारी – Azamgarh News h3>
आजमगढ़ के मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पर्यावरण, जिला वेटलैण्ड समिति, जिला वृक्षारापेण समिति और जिला गंगा समिति की बैठक आयोजित की गयी। सीडीओ ने पर्यावरण सुरक्षा के दृष्टिगत ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन, जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबन्धन, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबन्धन, ई-अपशिष्ट प्रबन्धन पर प्रभावी कार्यवाही की जाए। तमसा नदी में मिल रहे नालों का आयारेमेडियेशन प्रक्रम द्वारा शोधन तथा अशोधित नालों की स्थिति और उनके शोधन के सम्बन्ध में कार्ययोजना बनायी जाए। डीपीआरओ, राजस्व विभाग एवं वन विभाग को निर्देश दिया कि जनपद के ताल सलोना को रामसर स्थल घोषित कराने हेतु सभी आवश्यक अभिलेख अन्तिम स्तर पर हैं। उस पर जल्द से जल्द आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। जिले के कुल 1810 ग्राम पंचायतों में 1479 ग्राम पंचायतों में आर्द्रभूमि समिति क्रियान्वित है। मुख्य विकास अधिकारी ने डीपीआरओ को निर्देश दिया कि शेष 331 ग्राम पंचायतों में समिति के गठन हेतु आवश्यक कार्यवाही करें। जिला वृक्षारोपण समिति की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने आगामी वर्षा ऋतु में वृक्षारोपण महाभियान की तैयारी के क्रम में संबंधित विभागों को लक्ष्य के अनुरूप कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। उन्होने निर्देश दिया कि आगामी वृक्षारोपण महाभियान के लिए सभी संबंधित विभाग अपने से संबंधित निर्धारित कार्ययोजना जल्द से जल्द तैयार कर वन विभाग को उपलब्ध करा दें। वर्ष 2026-27 वृक्षारोपण हेतु आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष भूमि चिन्हांकन, अग्रिम मृदा कार्य, कार्ययोजना आदि की कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि वर्ष 2025-26 में कराये गये पौधरोपण के उपरान्त पौधों की सिंचाई, सुरक्षा एवं अनुरक्षण आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होने निर्देश दिया कि वर्ष 2025-26 में कराये गये वृक्षारोपण का डाटा सीएम डैशबोर्ड पर फीडिंग करने हेतु प्रपत्र 37 की सूचना प्रत्येक माह उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
वृक्षारोपण वाले स्थानों से तत्काल हटे अतिक्रमण
मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिया कि वृक्षारोपण कराये जाने वाले स्थलों पर हुए अतिक्रमण को तत्काल हटाया जाए। आगामी वृक्षारोपण अभियान के दृष्टिगत किसी भी वृक्षारोपण स्थल पर अतिक्रमण नही होना चाहिए।
जिला गंगा समिति की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जनपद में एक नदी को चिन्हित करते हुए नदी श्रोतों से लेकर बड़ी नदी में मिलने तक संयुक्त रूप से प्रवाह को सुगम बनाने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाए। उन्होने कहा कि स्वच्छता पखवाड़ा के अन्तर्गत जन जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को नदियों को साफ रखने हेतु प्रोत्साहित किया जाए। इसके साथ ही अन्य आवश्यक कार्यवाही की जाए। इस बैठक में सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar PradeshNews