आजमगढ़ में बोले रोडवेज कर्मचारी संघ के नेता: निजीकरण की आड़ में छीने जा जा रहे हैं कर्मचारियों के अधिकार, RM को दिया मांग पत्र – Azamgarh News

1
आजमगढ़ में बोले रोडवेज कर्मचारी संघ के नेता:  निजीकरण की आड़ में छीने जा जा रहे हैं कर्मचारियों के अधिकार, RM को दिया मांग पत्र – Azamgarh News

आजमगढ़ में बोले रोडवेज कर्मचारी संघ के नेता: निजीकरण की आड़ में छीने जा जा रहे हैं कर्मचारियों के अधिकार, RM को दिया मांग पत्र – Azamgarh News

आजमगढ़ में बोले कर्मचारी नेता छीने जा रहे हैं हक।

अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर आजमगढ़ में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने संगोष्ठी का आयोजन किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर्मचारी संयुक्त परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने किया। इस कार्यक्रम में सभी डिपो और शाखों के कर्मचारियों न

.

निजीकरण की आड़ में छीने जा रहे हैं अधिकार संगोष्ठी को संबोधित करते हुए रोडवेज कर्मचारी यूनियन के क्षेत्र मंत्री पारस सिंह ने कहा कि मजदूरों ने कई वर्षों की लड़ाई के बाद 8 घंटे कार्य समय और श्रम के अधिकार हासिल किए थे। पर आज निजीकरण की आड़ में यह अधिकार हम लोगों से छीना जा रहा है।

क्षेत्रीय मंत्री का कहना है कि मजदूरों को जाति धर्म भाषा के आधार पर बताकर उनका शोषण किया जा रहा है। और सभी कर्मचारियों से संगठित होकर ऐसे खड्यंत्रों से बचने की अपील की गई। ऐसे में हम सभी को एकजुट होना पड़ेगा।

आजमगढ़ में कर्मचारी नेताओं ने क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज बाजपेई को सौंपा मांग पत्र।

राजस्व को चूना लगा रहे हैं डग्गामार वाहन

क्षेत्रीय उपमंत्री वेद प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि आज परिवहन निगम के लिये डग्गामार वाहन जिनको सरकारी संरक्षण प्राप्त है। वे बेखौफ दौड़ रही है। सरकारी राजस्व का भारी घाटा करा रही है। साथ ही साथ निगम राजस्व को भारी चूना लगा रही है। इस पर रोक नही लगाया गया तो निगम बे-मौत ही मर जायेगा।

आज पूरी तौर से ठेके प्रथा व प्रदेश के सभी उपक्रम चले जायेगें। जिसका विरोध किया जाना अति आवश्यक है। इस संबंध में क्षेत्रीय प्रबन्धक मनोज बाजपेई को कर्मचारी समस्याओं से संबन्धित 13 सूत्रीय मांग पत्र सभा स्थल पर ही सौंपा गया।

संगठन द्वारा यह मांग किया गया कि यदि 15 दिवस के अंदर उक्त मांग पत्र कोई प्रभावी कार्यवाही नही की जाती है तो दिनांक 16 मई 2025 को क्षेत्रीय प्रबन्धक कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रर्दशन कार्यक्रम किया जायेगा। इस अवसर पर जसवंत सिंह गिरीश चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद सुभाष पाण्डेय, द्वारिका नाथ पाण्डेय शाहिद बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News