आजमगढ़ कमिश्नर ने पांच अधिकारियों से मांगे स्पष्टीकरण: मंडल के विकास कार्यों की समीक्षा, DM से अनुमति लेकर ही जिला छोड़ें अधिकारी – Azamgarh News

5
आजमगढ़ कमिश्नर ने पांच अधिकारियों से मांगे स्पष्टीकरण:  मंडल के विकास कार्यों की समीक्षा, DM से अनुमति लेकर ही जिला छोड़ें अधिकारी – Azamgarh News

आजमगढ़ कमिश्नर ने पांच अधिकारियों से मांगे स्पष्टीकरण: मंडल के विकास कार्यों की समीक्षा, DM से अनुमति लेकर ही जिला छोड़ें अधिकारी – Azamgarh News

आजमगढ़ कमिश्नर ने की समीक्षा बैठक, पांच अधिकारियों से मांगे गए स्पष्टीकरण।

आजमगढ़ कमिश्नर विवेक ने आजमगढ़ मण्डल के जनपदों में हुए विकास कार्यों की समीक्षा की। समस्त मण्डलीय और जनपदीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने अपने विभागों के सम्बन्धित विकास कार्याें की प्रगति को पोर्टल पर समय से फीड कराना सुनिश्चित करें। जिन कार्यक

.

आजमगढ कमिश्नर ने अधिकारियों के साथ की बैठक।

मुख्यालय से बाहर जाने से पहले डीएम से अनुमति ले अधिकारी

आजमगढ़ मंडल के कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि यदि मंडल का कोई भी अधिकारी यदि जिले से बाहर जाता है तो पहले जिलाधिकारी से अनुमति ली तभी बाहर जाएं।

स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण, आईसीडीएस आदि विभागों के अधिकारियों को निरन्तर भ्रमणशील रहकर विभागीय कार्यों का निरीक्षण करने की हिदायत दी। उन्होेंने कहा कि विभाग की बहुत सी समस्यायें ऐसी हैं जो निरीक्षण के दौरान हल हो सकती हैं। इसलिए निरीक्षण के प्रति शिथिलता नहीं होनी चाहिए। मण्डलायुक्त विवेक ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि सीएचसी, पीएचसी आदि का नियमित निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ कराया जाय।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों को विद्यालयों विशेष रूप से कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों को चेक कर उपलब्ध सेवाओं का लाभ दिलाये जाने के निर्देश दिये। इसी प्रकार छोटे बच्चों मिलने वाले पोषक तत्वों की जॉच आंगनबाड़ी केन्द्रों पर जाकर करने हेतु आईसीडीएस के अधिकारियों को निर्देशित किया।

मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की भी हुई समीक्षा

मण्डलायुक्त विवेक ने बैठक में मुख्य रूप से उन विभागों को चिन्हित किया जिनकी प्रगति व ग्रेेडिंग मुख्यमन्त्री डैशबोर्ड पर प्रदर्शित विवरण के आधार पर सन्तोषजनक नहीं पाई गयी। इन विभागों के जनपदीय अधिकारी को भी बैठक में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया था। समीक्षा में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित अनुसूचित जाति दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना में आजमगढ़ का रैंक 19 ग्रेड सी, बलिया का रैंक 64 ग्रेड डी एवं मऊ का रैंक 57 ग्रेड डी, अनुसूचित जाति पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजना में आजमगढ़ का रैंक 17 ग्रेड सी, बलिया का रैंक 52 ग्रेड डी, एवं मऊ का रैंक 50 ग्रेड डी तथा मुख्यमन्त्री सामूहिक विवाह योजना में आजमगढ़ का रैंक 44 ग्रेड डी मिला।

बलिया का रैंक 66 ग्रेड ई एवं मऊ का रैंक 24 ग्रेड बी मिलने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त किया तथा इस सम्बन्ध में उप निदेशक, समाज कल्याण को स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। इसके अलावा इन तीनों योजनाओं में जनपद बलिया की प्रगति खराब मिलने पर जिला समाज कल्याण अधिकारी बलिया से भी स्पष्टीकरण तलब किया।

जनपद मऊ में लोक निर्माण विभाग के स्तर पर तीन कार्यों सेतुओं का निर्माण, नई सड़कों का निर्माण एवं सड़कों के अनुरक्षण में विगत माह में ग्रेडिंग ए प्लस थी, परन्तु अब घटकर क्रमशः सी बी एवं सी हो गई है। मण्डलायुक्त इसे सम्बन्धित अधिशासी अभियन्ता की लापरवाही माना तथा अधिशासी अभियन्ता, लोनिवि मऊ को स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News