Advertising
<

आगामी विधानसभा चुनाव में चारों सीटें जीतने का लिया संकल्प: भाजपा की जिला बैठक का समापन; पदाधिकारी बोले- कार्यकर्ताओं मेहनत करें – Barwani News

0
आगामी विधानसभा चुनाव में चारों सीटें जीतने का लिया संकल्प:  भाजपा की जिला बैठक का समापन; पदाधिकारी बोले- कार्यकर्ताओं मेहनत करें – Barwani News

आगामी विधानसभा चुनाव में चारों सीटें जीतने का लिया संकल्प: भाजपा की जिला बैठक का समापन; पदाधिकारी बोले- कार्यकर्ताओं मेहनत करें – Barwani News


बड़वानी में भाजपा की मासिक जिला बैठक शुक्रवार को स्थानीय भाजपा जिला कार्यालय में संपन्न हुई। इस बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव में जिले की चारों सीटें जीतने के संकल्प पर चर्चा की गई। यह बैठक जिला संगठन प्रभारी बाबूलाल यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुई। जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने इसकी जानकारी दी। जिला अध्यक्ष अजय यादव ने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी के कार्यकर्ता होने के नाते सामाजिक, धार्मिक और रचनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से आम जनता से लगातार जुड़े रहना आवश्यक है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार की जनहितैषी योजनाओं के लाभार्थियों से मिलकर संवाद करने पर जोर दिया। यादव ने निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री मोदी के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे कार्यक्रमों को केवल मंडल स्तर पर औपचारिकता तक सीमित न रखकर बूथ स्तर और गांव-गांव तक पहुंचाया जाए। उन्होंने 21 जून को डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की पुण्यतिथि और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाए जाने का भी उल्लेख किया। चारों विधानसभा सीटें जीतना का संकल्प जिला संगठन प्रभारी बाबूलाल यादव ने कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने और ईमानदारी से कार्य करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका एकमात्र लक्ष्य आगामी विधानसभा चुनाव में बड़वानी जिले की चारों विधानसभा सीटें जीतना है। यादव ने संगठन संरचना में मंडल अध्यक्ष के पद को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया, इसे राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष और जिला संगठन के बाद संगठन का चौथा स्तंभ करार दिया। उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों से व्यक्तिगत रूप से चर्चा कर उनके मंडलों में हुए कार्यों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में पीएम मोदी के 12 साल “विकास, विश्वास और कल्याण” विषय पर आयोजित कार्यक्रम के जिला संयोजक और जिला मंत्री रविन्द्र कुलकर्णी ने एक वृत्त प्रस्तुत कर पूरी जानकारी साझा की। युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित शर्मा ने बताया कि युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर 13 जून शनिवार को पहली बार जिले के दौरे पर आएंगे। शाम 6 बजे बड़वानी आगमन होगा और शाम 7 बजे भाजपा जिला कार्यालय पर युवा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सभी कार्यकर्ताओं से सम्मेलन में पहुंचने का आह्वान किया गया।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News