आगरा में सुबह हल्की धुंध, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी: पिछले 10 सालों में वर्ष 2020 में थी सबसे गर्म रात, सबसे ठंडी रात वर्ष 2018 में रही – Agra News h3>
आगरा में रविवार सुबह छाई हल्की धुंध।
आगरा में रविवार सुबह हल्की धुंध छाई रही। हल्की गलन भी रही। तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। हालांकि पिछले 10 सालों में सबसे ठंडी रात वर्ष 2018 में रही थी। पिछले साल भी इन दिनों की अपेक्षा अधिक ठंड थी। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को दिन में मौसम खुला रह
.
मौसम में हो रहा बदलाव मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार, दिसंबर में तापमान में काफी उतार-चढ़ाव है। किसी दिन तापमान में चढ़ जाता है तो किसी दिन अचानक से गिर जाता है। इसकी वजह से किसी अधिक ठंड का अहसास होने लगता है तो किसी दिन में धूप में लगातार बैठना मुश्किल हो रहा है।
13 दिसंबर को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं, दो दिन पहले यानि 11 दिसंबर को अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस रहा था।
मौसम विभाग के अनुसार रविवार दिन में मौसम खुला रहेगा।
देखें पिछले दिनों तापमान की स्थिति
| डेट | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
| 13 दिसंबर | 25.0 डिग्री सेल्सियस | 10.5 डिग्री सेल्सियस |
| 12 दिसंबर | 25.4 डिग्री सेल्सियस | 10.4 डिग्री सेल्सियस |
| 11 दिसंबर | 26.9 डिग्री सेल्सियस | 9.9 डिग्री सेल्सियस |
| 10 दिसंबर | 25.5 डिग्री सेल्सियस | 9.4 डिग्री सेल्सियस |
| 9 दिसंबर | 26.0 डिग्री सेल्सियस | 9.7 डिग्री सेल्सियस |
पिछले 10 सालों में स्थिति
पिछले 10 सालों में 13 दिसंबर का रिकॉर्ड देखें तो वर्ष 2016 से 2025 के बीच इस डेट में सबसे ठंडी रात वर्ष 2018 में रही थी। तब न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। इस समयावधि में इसी डेट को दूसरी बार सबसे ठंडी रात पिछले साल यानि वर्ष 2024 में रही थी। 13 दिसंबर 2024 को न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस था। वहीं, इस समयावधि में 13 दिसंबर को सबसे अधिक गर्म रात वर्ष 2020 में रही थी। तब न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था।
आने वाले दिनों में भी सुबह के समय धुंध छाई रहेगी।
देखें पिछले 10 सालों में 13 दिसंबर को तापमान की स्थिति
| वर्ष | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
| 2025 | 25.0 डिग्री सेल्सियस | 10.5 डिग्री सेल्सियस |
| 2024 | 24.1 डिग्री सेल्सियस | 7.7 डिग्री सेल्सियस |
| 2023 | 26.0 डिग्री सेल्सियस | 10.2 डिग्री सेल्सियस |
| 2022 | 27.4 डिग्री सेल्सियस | 12.7 डिग्री सेल्सियस |
| 2021 | 22.7 डिग्री सेल्सियस | 8.9 डिग्री सेल्सियस |
| 2020 | 22.5 डिग्री सेल्सियस | 14.5 डिग्री सेल्सियस |
| 2019 | 19.8 डिग्री सेल्सियस | 14.2 डिग्री सेल्सियस |
| 2018 | 20.9 डिग्री सेल्सियस | 7.2 डिग्री सेल्सियस |
| 2017 | 21.4 डिग्री सेल्सियस | 14.0 डिग्री सेल्सियस |
| 2016 | 26.8 डिग्री सेल्सियस | 10.10 डिग्री सेल्सियस |
पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। सुबह हल्की धुंध छाई रहेगी और दिन में मौसम खुला रहेगा।
देखें क्या रह सकती है तापमान की स्थिति
| डेट | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
| 14 दिसंबर | 25 डिग्री सेल्सियस | 10 डिग्री सेल्सियस |
| 15 दिसंबर | 24 डिग्री सेल्सियस | 9 डिग्री सेल्सियस |
| 16 दिसंबर | 24 डिग्री सेल्सियस | 9 डिग्री सेल्सियस |
| 17 दिसंबर | 24 डिग्री सेल्सियस | 9 डिग्री सेल्सियस |
| 18 दिसंबर | 24 डिग्री सेल्सियस | 9 डिग्री सेल्सियस |
