Advertising
<

आगरा में मेट्रो टनल की खुदाई का काम पूरा: TBM मशीनों ने टनल निर्माण का कार्य किया पूरा, मनकामेश्वर पर हुआ मंगलवार को आखिरी ब्रेक थ्रू – Agra News

1
आगरा में मेट्रो टनल की खुदाई का काम पूरा:  TBM मशीनों ने टनल निर्माण का कार्य किया पूरा, मनकामेश्वर पर हुआ मंगलवार को आखिरी ब्रेक थ्रू – Agra News

आगरा में मेट्रो टनल की खुदाई का काम पूरा: TBM मशीनों ने टनल निर्माण का कार्य किया पूरा, मनकामेश्वर पर हुआ मंगलवार को आखिरी ब्रेक थ्रू – Agra News

आगरा में मेट्रो टनल खुदाई का काम मंगलवार को खत्म हुआ। इस दौरान मौजूद अधिकारी।

आगरा में ताज ईस्ट गेट से सिकंदरा के बीच बन रहे पहले कॉरिडोर के प्रयोरिटी सेक्शन में रिकॉर्ड टाइम में टनल का निर्माण पूरा किया। इसके बाद मंगलवार को मन:कामेंश्वर मेट्रो स्टेशन पर स्थित रिट्रीवल शाफ्ट पर अंतिम ब्रेकथ्रू हासिल कर शहर में टनल निर्माण कार्

.

मन:कामेंश्वर मेट्रो स्टेशन पर अंतिम ब्रेकथ्रू

मन:कामेश्वर मेट्रो स्टेशन पर स्थित रिट्रीवल शाफ्ट पर अंतिम ब्रेकथ्रू हासिल कर आगरा मेट्रो के भूमिगत भाग में टनल निर्माण का कार्य पूरा कर लिया गया है। इस दौरान आगरा मंडल के मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह, यूपी मेट्रो के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार, निदेशक (रोलिंग स्टॉक) नवीन कुमार, निदेशक (संचालन) प्रशांत मिश्रा , निदेशक (वर्क एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर) सीपी सिंह, आगरा मेट्रो के परियोजना निदेशक अरविंद कुमार राय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

मन:कामेंश्वर मेट्रो स्टेशन पर स्थित रिट्रीवल शाफ्ट पर अंतिम ब्रेकथ्रू हासिल किया।

Advertising

मेट्रो टीम की सराहना

इस अवसर पर यूपी मेट्रो के एमडी सुशील कुमार ने आगरा मेट्रो टीम की सराहना करते हुए कहा कि आगरा मेट्रो टीम ने विभिन्न चुनौतियों को पार कर पहले कॉरिडोर के शेष भूमिगत भाग में टनल निर्माण कार्य पूर्ण किया है। जो कि बेहद सराहनीय है। उन्होंने कहा कि यूपी मेट्रो टीम इस भाग में जल्द से जल्द मेट्रो सेवा प्रदान करने के संकल्प के साथ तेज गति से काम कर रही है।

स्टेशनों का सिविल निर्माण पूरा ताज ईस्ट गेट से सिकंदरा के बीच बन रहे पहले कॉरिडोर के शेष भूमिगत भाग में इस ब्रेकथ्रू के साथ सिविल निर्माण पूरा हो गया है। बता दें कि स्टेशनों का सिविल निर्माण पहले ही पूरा किया जा चुका है। फिलहाल, सभी शेष चार भूमिगत स्टेशनों (मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजा की मंडी एवं आरबीएस कॉलेज) में फिनिशिंग का काम तेज गति के साथ किया जा रहा है।

टनल खुदाई का काम पूरा होने पर मौजूद मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह।

इसके साथ ही इस भाग में तेज गति के साथ ट्रैक आदि सिस्टम का काम किया जा रहा है।

जानिये कितनी TBM लगीं पहले कॉरिडोर में ताज ईस्ट गेट से मन:कामेश्वर मेट्रो स्टेशन तक आगरा मेट्रो का संचालन सफलतापूर्वक किया जा रहा है। पहले कॉरिडोर के शेष भूमिगत भाग में चार TBM के जरिए टनल का निर्माण किया गया, जिसमें दो TBM मशीनों को आरबीएस रैंप से आगरा कॉलेज के बीच, वहीं अन्य दो TBM को आगरा कॉलेज से मन:कामेश्वर मेट्रो स्टेशन तक टनल निर्माण हेतु प्रयोग किया गया।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News