Advertising
<

आगरा में दोपहर बाद आंधी-बारिश का अलर्ट: 33.6°C तापमान, सुबह से छाए बादल; 18 जून तक मौसम में उतार-चढ़ाव रहेगा – Agra News

0
आगरा में दोपहर बाद आंधी-बारिश का अलर्ट:  33.6°C तापमान, सुबह से छाए बादल; 18 जून तक मौसम में उतार-चढ़ाव रहेगा – Agra News

आगरा में दोपहर बाद आंधी-बारिश का अलर्ट: 33.6°C तापमान, सुबह से छाए बादल; 18 जून तक मौसम में उतार-चढ़ाव रहेगा – Agra News


आगरा में शनिवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। आसमान में बादल छाए रहे और हल्की हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। सुबह के समय तेज धूप और उमस का असर महसूस नहीं हुआ। मौसम विभाग ने दोपहर बाद आंधी और बारिश की संभावना जताई है। अगले कुछ दिनों तक मौसम में इसी तरह उतार-चढ़ाव बना रहने के संकेत हैं। शनिवार सुबह से ही शहर में बादलों की आवाजाही बनी रही। हल्की ठंडी हवाओं के चलते मौसम सुहाना हो गया। लोगों ने सुबह के समय राहत महसूस की और तापमान सामान्य से कम रहने के कारण गर्मी का असर कम दिखाई दिया। मौसम विभाग के अनुसार, दिनभर बादल छाए रह सकते हैं। दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ आंधी और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। यदि बारिश होती है तो तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। जानिए पिछले दिनों के तापमान की स्थिति शुक्रवार को 5.3 डिग्री लुढ़का तापमान शुक्रवार को भी मौसम अपेक्षाकृत राहत भरा रहा। दिनभर हल्की हवाएं चलती रहीं और शाम के समय तेज हवा चलने से मौसम खुशनुमा हो गया। इसका असर तापमान पर भी दिखाई दिया। गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को अधिकतम तापमान में 5.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गुरुवार रात चली थी 80 किमी प्रति घंटे की आंधी शुक्रवार सुबह से ही बादलों की लुका-छिपी का दौर जारी रहा। वहीं, गुरुवार देर रात तेज आंधी और बारिश ने शहर का मौसम पूरी तरह बदल दिया था। रात करीब 2 बजे करीब 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी के कारण शहर के कई इलाकों में पेड़ गिर गए थे। तेज हवाओं के चलते लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा था। 18 जून तक ऐसा रहेगा मौसम मौसम विभाग ने 18 जून तक मौसम में उतार-चढ़ाव के संकेत दिए हैं। आज आंधी और बारिश की संभावना है। जबकि 14 जून को मौसम साफ रह सकता है। 15 जून को एक बार फिर से आंधी और बारिश की संभावना जताई जा रही है। 16-17 जून को मौसम साफ रहेगा। वहीं, 18 जून को आंधी और बारिश के आसार हैं। आने वाले दिनों के तापमान का अनुमान जानिए

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News