आगरा में कोहरे और ओस के बीच कड़ाके की ठंड: बुधवार को न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस, गलन से बढ़ी ठिठुरन, आज हो सकती है बारिश – Agra News h3>
आगरा में घने कोहरे और ओस के बीच बुधवार को कड़ाके की ठंड हो गई। हालांकि रात का तापमान बढ़ गया है। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बुधवार को न्यूनतम पारा 10.3 डिग्री सेल्सियस हो गया। जोकि मंगलवार की तुलना में 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
.
आगरा किले के पास छाया घना कोहरा।
बुधवार सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। दोपहर में भी धुंध और कोहरे के साथ ही बादल छाये हुए हैं। मंगलवार को दोपहर में धूप निकल आई थी लेकिन बुधवार को घने बादल छाये हुए हैं। इसकी वजह से गलन बढ़ी हुई है। हल्की हवाओं की वजह से ठिठुरन बढ़ गई है। बुधवार सुबह ओस पड़ी। हर तरफ ओस की बूंदें जमी नजर आईं। ठिठुरते हुए स्कूल गए बच्चे आगरा में 15 जनवरी से स्कूल खुल गए हैं। अधिकांश स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से है लेकिन कोहरे और ओस की वजह से बच्चे सुबह ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। हालांकि अधिकांश छोटे बच्चे घर पर ही रहे। ठंड की वजह से अभिभावकों ने उन्हें स्कूल भेजा ही नहीं। पूर्वानुमान मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार शाम तक हल्की बारिश हो सकती है। दिनभर बादल छाये रहेंगे। गुरुवार को भी बारिश के आसार हैं।
आगरा कैंट स्टेशन पर ठंड में ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
जनवरी में तापमान की स्थिति डेट अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान 15 जनवरी – 10.3 डिग्री सेल्सियस 14 जनवरी 20.3 डिग्री सेल्सियस 9.0 डिग्री सेल्सियस 13 जनवरी 20.6 डिग्री सेल्सियस 10.8 डिग्री सेल्सियस 12 जनवरी 18.5 डिग्री सेल्सियस 11.8 डिग्री सेल्सियस 11 जनवरी 19.4 डिग्री सेल्सियस 9.2 डिग्री सेल्सियस 10 जनवरी 16.1 डिग्री सेल्सियस 8.4 डिग्री सेल्सियस 9 जनवरी 22.4 डिग्री सेल्सियस 7.2 डिग्री सेल्सियस 8 जनवरी 22.2 डिग्री सेल्सियस 5.6 डिग्री सेल्सियस 7 जनवरी 16.3 डिग्री सेल्सियस 10.4 डिग्री सेल्सियस 6 जनवरी 14.5 डिग्री सेल्सियस 9.9 डिग्री सेल्सियस 5 जनवरी 15.1 डिग्री सेल्सियस 8.9 डिग्री सेल्सियस 4 जनवरी 14.9 डिग्री सेल्सियस 8.8 डिग्री सेल्सियस 3 जनवरी 18.7 डिग्री सेल्सियस 7.6 डिग्री सेल्सियस 2 जनवरी 17.1 डिग्री सेल्सियस 7.6 डिग्री सेल्सियस 1 जनवरी 18.2 डिग्री सेल्सियस 9.3 डिग्री सेल्सियस
