Advertising
<

आगरा को 2025 में मिली बड़ी उपलब्धियां: पर्यटन, खेल, और विकास हर क्षेत्र में निखर कर आया शहर, मेट्रो से मिनी एम्स तक मिला – Agra News

0
आगरा को 2025 में मिली बड़ी उपलब्धियां:  पर्यटन, खेल, और विकास हर क्षेत्र में निखर कर आया शहर, मेट्रो से मिनी एम्स तक मिला – Agra News

आगरा को 2025 में मिली बड़ी उपलब्धियां: पर्यटन, खेल, और विकास हर क्षेत्र में निखर कर आया शहर, मेट्रो से मिनी एम्स तक मिला – Agra News

आगरा शहर वासियों के लिए 2025 का साल काफी शानदार रहा है। इस साल शहर ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं और कई योजनाओं की सौगात मिली है। आगरा स्मार्ट ही नहीं, बल्कि विश्व स्तरीय शहर के रूप में उभर कर आया है। पर्यटन, खेल, और विकास हर क्षेत्र में आगरा को कई उप

.

नए एंट्री गेट, इनर रिंग रोड, और छत्रपति शिवाजी महाराज संग्रहालय जैसे प्रोजेक्ट्स ने शहर की सुंदरता और बढ़ा दी है। इसके अलावा, आगरा में नए थानों की स्थापना से पुलिस व्यवस्था भी मजबूत हुई है। आगरा के लोगों के लिए यह साल खुशियों भरा रहा है और आगे भी शहर के विकास के लिए कई नई योजनाएं बनाई जा रही हैं।

जानिए 2025 में आगरा की 10 उपलब्धियां…

1. नया मेट्रो ​​​​​रूट उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने आगरा में अपने नए रूट मनकामेश्वर मेट्रो स्टेशन से आईएसबीटी तक 30 दिसंबर 2025 को सफल ट्रायल किया है। इस ट्रायल के बाद ताजमहल पूर्वी गेट से आईएसबीटी तक मेट्रो से यात्री सफर कर सकेंगे। अभी तक आगरा मेट्रो सेवाएं महज 6 किलोमीटर के प्रायोरिटी कॉरिडोर में ताजमहल पूर्वी गेट से मनकामेश्वर मंदिर तक दौड़ रही है।

इसके साथ ही एसएन मेडिकल कॉलेज,आगरा कॉलेज, राजा मंडी की मंडी, आरबीएस कॉलेज सहित आईएसबीटी मेट्रो स्टेशन बन कर तैयारी हो गया है। इस कॉरिडोर में पहली बार मेट्रो आईएसबीटी तक आएगी। इसमें ट्रैक पर ट्रायल लगाता जारी रहेंगे, डाउन लाइन भी लगभग तैयार है। पूरी टीम ट्रैक पर कार्य में जुटी है।

Advertising

आगरा मेट्रो फाइल फोटो

2. आगरा को मिला SN मेडिकल कॉलेज

आगरा के सरोजनी नायडू (SN) मेडिकल कॉलेज मिनी एम्स के रूप में विकसित किया जा रहा है। जहाँ दिल्ली एम्स जैसी विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। जिससे मरीजों को इलाज के लिए दिल्ली या लखनऊ नहीं जाना पड़ेगा। इससे आस-पास के फिरोजाबाद, मथुरा, हाथरस व आदि जिलो को यहीं पर बेहतर इलाज मिल सकेगा।

इस मिनी एम्स में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए दिल्ली AIIMS जैसी न्यूरो, कार्डियो, यूरो जैसी विशेषज्ञ सेवाएं शामिल होंगी। नई इमारत दिसंबर 2026 तक पूरी होने की उम्मीद है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति के बाद सेवाएं शुरू हो जाएंगी, जिसमें वक्ष एवं क्षय रोग विभाग (Tuberculosis) भी स्थानांतरित होगा।

एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने मौखिक तौर पर बताया कि क्रिटिकल केयर यूनिट के तहत बनने वाले 130 बेड के यूनिट में एमडीआर टीबी से ग्रसित मरीजों के लिए स्पेशल 25 कमरे बनाये जा रहे हैं।

SN मेडिकल कॉलेज

3. 340 एकड़ में अटल पुरम टाउनशिप की जा रही विकसित आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा ग्वालियर रोड ककुआ और भांडई के पास अटल पुरम टाउनशिप विकसित की जा रही। यह परियोजना लगभग 340 एकड़ में फैली है और इसमें विभिन्न वर्गों के लिए प्लॉट, ग्रुप हाउसिंग और सुविधाएं शामिल हैं।

जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लॉन्च किया था और अब फेज-2 के भूखंडों के आवंटन के लिए लॉटरी प्रक्रिया जारी है। यह टाउनशिप आधुनिक सुविधाओं के साथ किफायती आवास प्रदान करती है और शहर के विकास के लिए महत्वपूर्ण है, जिसमें एयरपोर्ट और एक्सप्रेसवे का लाभ भी मिलेगा।

अटल पुरम टाउनशिप प्रतीकात्मक फोटो

4. 400 करोड़ की लागत से बनी उत्तरी बाईपास आगरा का उत्तरी बाईपास (Northern Bypass) अब लगभग पूरा हो चुका है और वाहनों के लिए खोल दिया गया है, जिससे सिकंदरा चौराहे पर जाम कम होगा और आगरा-मथुरा के बीच यात्रा का समय बचेगा; यह 14 किलोमीटर लंबा बाईपास NH-19 को हाथरस रोड से जोड़ता है और करीब ₹400 करोड़ की लागत से बना है, जिससे स्थानीय और बाहरी यात्रियों को काफी राहत मिली है।

इस बाईपास से स्थानीय लोगों के साथ-साथ लखनऊ, कानपुर, फिरोजाबाद, टूंडला, ग्वालियर, जयपुर, भरतपुर और मथुरा-आगरा के यात्रियों को भी जाम से राहत मिलेगी।

यह क्षेत्र में यातायात को सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। वहीं दूसरी तरफ इनर रिंग रोड फतेहाबाद और शमसाबाद को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इससे आगरा के इन क्षेत्रों के लोगों को करीब 25 साल बाद एक अच्छी सड़क मिलेगी और यात्रा सुगम होगी।

इस सड़क के बनने से चमरौली, कलाल खेरिया, नगला मेवाती, बरौली अहीर, केहरई सहित कई गांवों के लोगों को लाभ होगा। यह सड़क जर्जर हो चुकी थी और लोगों को भारी परेशानी हो रही थी, अब यह आवागमन के लिए सुगम हो जाएगी। प्रोजेक्ट की लागत लगभग 3.48 करोड़ है।

आगरा रुई की मंडी रेलवे फाटक पर ओवर ब्रिज का काम होते हुए

6. मंडी रेलवे फाटक नंबर 77 पर रेल ओवर ब्रिज बना

आगरा में रुई की मंडी रेलवे फाटक नंबर 77 पर रेल ओवर ब्रिज (ROB) का काम शुरू हो गया है। जिसके पिलरों के लिए सरिया के फ्रेम तैयार किए जा रहे हैं। जिससे करीब 5 लाख लोगों को जाम से राहत मिलेगी और यह प्रोजेक्ट आगरा मेट्रो के साथ शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करेगा।

यह काम, कई सालों की मांग के बाद शुरू हुआ है और इसे पूरा होने पर यातायात में सुधार की उम्मीद है। अक्सर फाटक बंद होने से जाम लग जाता था। जिससे आस पास के लगभग 5 लाख लोग यातायात से प्रभावित होते थे।

छत्रपति शिवाजी महाराज संग्रहालय

7. छत्रपति शिवाजी महाराज संग्रहालय का किया जा रहा विकास आगरा में छत्रपति शिवाजी महाराज संग्रहालय का विकास किया जा रहा है, जो पर्यटकों को आकर्षित करेगा और आगरा के पर्यटन को बढ़ावा देगा। यह संग्रहालय शिवाजी महाराज के जीवन, मुगलों से उनके टकराव और आगरा से उनके निकलने की ऐतिहासिक घटना को प्रदर्शित करेगा। 80 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस संग्रहालय में 14 गैलरी होंगी।

2016 में सपा सरकार ने इसे मुगल म्यूजियम के नाम से शुरू किया था, लेकिन 2020 में सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसका नाम बदलकर छत्रपति शिवाजी म्यूजियम कर दिया। अब 2025 में इसका काम फिर से शुरू हुआ है। इससे आगरा में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, खासकर महाराष्ट्र के पर्यटकों के लिए।

आगरा में पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एकता चौकी को नया थाना बना दिया गया है। हंसराज भदौरिया को एकता थाने का पहला प्रभारी नियुक्त किया गया है। एकता थाने के अंतर्गत कावेरी विहार फेस-2, पावन धाम, चमरौली, रश्मि विहार, कहरई और कई अन्य ग्रामीण इलाके आएंगे।

इस कदम से बड़े होते क्षेत्रों में पुलिसिंग और गश्त को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी, खासकर चोरी जैसी घटनाओं को रोकने के लिए। सिकंदरा की रुनकता चौकी और सदर की बुंदू कटरा चौकी को भी नए थाने बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है, जिसके लिए शासन से मंजूरी का इंतजार है।

GIC ग्राउंड

8. GIC ग्राउंड में बनेगा मिनी स्टेडियम आगरा के GIC ग्राउंड में जल्द ही मिनी स्टेडियम बनने जा रहा है. सरकार ने इसके निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है. इस स्टेडियम में क्रिकेट, फुटबॉल, एथलेटिक्स और इंडोर गेम्स की सुविधाएं उपलब्ध होंगी. अब तक आगरा के खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए दूर-दराज़ के मैदानों में जाना पड़ता था।

लेकिन शहर के बीचों-बीच यह मिनी स्टेडियम बन जाने से उन्हें अपने ही शहर में आधुनिक खेल सुविधाएं मिलेंगी.इस स्टेडियम के बन जाने से वे शहर में ही अपने खेलों की प्रैक्टिस कर सकेंगे इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से समय मांगा है. भूमि पूजन के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा.

आगरा में तैयार हो रही फ्लैटेड फैक्ट्री

9. आगरा में तैयार हो रही फ्लैटेड फैक्ट्री उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के संकल्प के साथ योगी सरकार प्रदेश के औद्योगिक ढांचे को आधुनिक रूप दे रही है। इसी क्रम में ताजनगरी में उत्तर प्रदेश का पहला प्लेटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स बनकर तैयार हो रहा है।

लगभग 135 करोड़ रुपए की लागत से 5 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया जा रहा यह प्रोजेक्ट सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) के लिए गेम-चेंजर साबित होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअली इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शिलान्यास किया था, जिसका निर्माण अब अंतिम चरण में है। नए साल में योगी सरकार ताजनगरी को फ्लैटेड फैक्ट्री का उपहार देगी।

आगरा प्रवेश द्वार

10. आगरा में बना भव्य एंट्री गेट आगरा के लिए नया भव्य एंट्री गेट 2025 में तैयार हो गया है। जो शहर की सुंदरता और विरासत को दर्शाता है। एडीए द्वारा इनर रिंग रोड पर रेहानकलां के पास बनाया गया। यह गेट पर्यटकों और निवासियों के लिए एक शानदार स्वागत प्रवेश द्वार है। यह गेट ब्रज संस्कृति और आधुनिक वास्तुकला का अद्भुत मिश्रण है, जो आगरा आने वाले पर्यटकों को लुभा रहा है। इस एंट्री गेट के निर्माण से शहर की सुंदरता और बढ़ गई है, और यह आगरा की पहचान बन गया है।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News