आगरा के एमजी रोड पर रातों-रात जमीन पर कब्जा: दबंगों ने शू एक्सपोर्टर की जमीन के ताले तोड़े, थाना पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप – Agra News h3>
आगरा में एक बार फिर से जगदीशपुरा जमीन कांड जैसा मामला सामने आया है। इस बार एमजी रोड स्थित धाकरान चौराहा के पास करोड़ों के भूखंड पर कब्जा हो गया। पीड़ित थाने में घंटों बैठा रहा, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई।
.
नाई की मंडी पुलिस सुबह से शाम तक टहलाती रही। कागजों की जांच की बात बोलती रही। मामला पुलिस आयुक्त तक पहुंचा। एसीपी कोतवाली को जांच के लिए भेजा गया। देर रात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
शहर की पॉश कालोनी भरतपुर हाउस निवासी सारु मुंजाल शू एक्सपोर्टर हैं। धाकरान चौराहा के पास उन्होंने वर्ष 2008 में तीन लोगों से करीब 180 वर्गगज जमीन खरीदी थी। तभी से वह जमीन पर काबिज हैं।
भूखंड के दो गेट हैं। दोनों पर उनके ताले थे। गेट पर उनका नाम लिखा हुआ था। वर्ष 2008 में कुछ लोगों ने इस भूखंड पर सिविल वाद दायर किया। जो न्यायालय में विचाराधीन है। गुरुवार रात करीब डेढ़ बजे सफेद रंग की कार से कुछ लोग भूखंड पर पहुंचे।
आरोप है कि सारु मुंजाल के ताले तोड़ दिए। अपने ताले वहां लगा दिए। इतना ही नहीं दीवार पर अपने नाम लिखवा दिए। यह जानकारी कारोबारी पक्ष को शुक्रवार की सुबह हुई। वे हैरान रह गए। एमजी रोड पर इस तरह जिला मुख्यालय के पास कब्जा कैसे हो गया।
पीड़ित पक्ष नाई की मंडी थाने पहुंचा। पुलिस ने उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया। कोई पुलिस कर्मी मौके पर जांच करने तक नहीं गया। पीड़ित पक्ष को बहाने बनाकर थाने से टहला दिया गया।
पीड़ित पक्ष ने सुबह से शाम तक थाने के कई चक्कर काटे। नाई की मंडी थाना पुलिस के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। थाना पुलिस के लिए यह मामला गंभीर नहीं था। देर रात घटना की शिकायत पुलिस आयुक्त जे रविन्दर गौड तक पहुंची। एमजी रोड पर करोड़ों की जमीन पर कब्जे की शिकायत को उन्होंने गंभीरता से लिया।
तत्काल एसीपी कोतवाली आस्था जयसवाल को मौके पर पहुंचा। आस-पास के लोगों से बातचीत की गई। सीसीटीवी खंगाले गए। दीवार पर ताजा रंग था। एसीपी ने पुलिस को आयुक्त को बताया कि आरोप सही है। पुलिस आयुक्त के आदेश पर देर रात धाकरान निवासी मान सिंह धाकड़ और रमेश धाकड़ के खिलाफ मुकदमा लिखा गया। मुकदमे में कुछ अन्य लोगों का भी जिक्र है।
सर्वे को आई बिजली टीम आरोपी पक्ष ने मौके पर बिजली कनेक्शन के लिए भी जुगाड़ लगा रखी थी। शनिवार की दोपहर को बिजली कंपनी की टीम मौके पर सर्वे करने पहुंची। पीड़ित ने तत्काल पुलिस अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।