Advertising
<

आखिरी हफ्ते में हुई जुलाई के कोटे की आधी बारिश: अब पांच दिनों में चाहिए 5 इंच बारिश, आज भी बूंदाबांदी के आसार – Indore News

5
आखिरी हफ्ते में हुई जुलाई के कोटे की आधी बारिश:  अब पांच दिनों में चाहिए 5 इंच बारिश, आज भी बूंदाबांदी के आसार – Indore News

आखिरी हफ्ते में हुई जुलाई के कोटे की आधी बारिश: अब पांच दिनों में चाहिए 5 इंच बारिश, आज भी बूंदाबांदी के आसार – Indore News

इंदौर में दो दिनों में हुई तेज बारिश से काफी राहत मिली है। पिछले 48 घंटों में ढाई इंच से ज्यादा बारिश हुई है। इसके सहित जुलाई में अब तक करीब 5 इंच बारिश हो चुकी है जबकि कोटा पूरा करने के लिए 5 इंच बारिश की और जरूरत है। इस बार आखिरी हफ्ते में हुई बारि

.

शनिवार को तेज बारिश के चलते तापमान में खासी गिरावट आई। इस दौरान दिन का तापमान 6 डिग्री लुढ़ककर 25.2 (-3) डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह औसत से 3 डिग्री कम है। रात का तापमान 2 डिग्री लुढ़ककर 22.4 (0) डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो अब सामान्य है। इसके साथ ही शनिवार सुबह 8.30 बजे से रविवार सुबह 8.30 बजे तक 44.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

इंदौर में इस सीजन में अब तक 260.8 मिमी (19 इंच) बारिश दर्ज हो चुकी है। इंदौर में जुलाई और अगस्त माह बारिश के लिहाज से काफी अहम माने जाते हैं। दरअसल इन दोनों महीनों में सीजन के कोटे की आधी बारिश हो जाती है। रविवार को भी मौसम का मिजाज बारिश जैसा ही बना हुआ है।

इस वजह से स्ट्रॉन्ग सिस्टम

मौसम विभाग वैज्ञानिकों के मुताबिक अभी लो प्रेशर एरिया, दो मानसून ट्रफ और दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से मध्य प्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम बना है। इसका असर अगले 4 दिन और रहेगा यानी जुलाई की विदाई तेज बारिश के साथ होगी व अगस्त की शुरुआत में भी बारिश का दौर जारी रहेगा।

Advertising

इंदौर में जुलाई का मौसम

दिन दिन का तापमान रात का तापमान बारिश (मिमी में)
1 जुलाई 30.4 (-2) 23.2 (0) 1.3
2 जुलाई 29.4 (-3) 23.8 (+1) 0.4
3 जुलाई 29.1 (-4) 23.6 (0) 4.1
4 जुलाई 28 (-4) 23.6 (0) 0.1
5 जुलाई 26.4 (-5) 23.4 (0) 4.6
6 जुलाई 28.2 (-4) 22.5 (-1) 6.1
7 जुलाई 27.8 (-4) 22.2 (-1) 0.1
8 जुलाई 26.8 (-5) 22.6 (-1) 2.2
9 जुलाई 29.9 (-3) 23.4 (0) 1.2
10 जुलाई 29.5 (-1) 23.6 (+1)
11 जुलाई 31.2 (+1) 24.2 (+1)
12 जुलाई 29.9 (-1) 23.6 (+1)
13 जुलाई 31.6 (+1) 23.2 (0) 10.4
14 जुलाई 27.2 (-3) 23.4 (+1) 2.5
15 जुलाई 31.0 (+1) 23.8 (+1) 0.5
16 जुलाई 30.1 (0) 23.9 (+1)
17 जुलाई 30.2 (0) 24.0 (+1)
18 जुलाई 28.8 (-1) 23.0 (0)
19 जुलाई 32.0 (+2) 22.2 (0)
20 जुलाई 30.1 (+1) 24.0 (+2)
21 जुलाई 32.8 (+4) 24.4 (+2) 19
22 जुलाई 29.2 (0) 23.4 (+1) 5.7
23 जुलाई 27.6 (-2) 22.6 (0) 0.5
24 जुलाई 26.4 (-3) 23.6 (+1)
25 जुलाई 31 (+3) 24 (+2) 23
26 जुलाई 25.2 (-3) 22.4 (0) 44.5

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News