आंखों के आगे सब जलकर हो गया राख: शुक्र है कोई जनहानि नहीं हुई, करोड़ों के नुकसान कभी ना कभी हो जाएगी भरपाई – Prayagraj (Allahabad) News

7
आंखों के आगे सब जलकर हो गया राख:  शुक्र है कोई जनहानि नहीं हुई, करोड़ों के नुकसान कभी ना कभी हो जाएगी भरपाई – Prayagraj (Allahabad) News

आंखों के आगे सब जलकर हो गया राख: शुक्र है कोई जनहानि नहीं हुई, करोड़ों के नुकसान कभी ना कभी हो जाएगी भरपाई – Prayagraj (Allahabad) News

गीता प्रेस शिविर में आग बुझने के बाद सोमवार को जमीन समतल करता जेसीबी।

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में मोरी मार्ग पर स्थित गीताप्रेस, गोरखपुर के शिविर में रविवार की शाम लगी आग के निशान अभी भी बड़ी घटना पर मौजूद है। हालांकि भीषण आग हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। इससे जरूर लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं में

.

जल गए लोगों के लाखों रुपये गीता प्रेस के शिविर में बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार के साथ अलग-अलग शिविरों में ठहरे हुए थे। इनके रहने और खाने पीने की पूरी व्यवस्था गीताप्रेस की तरफ से की गई थी। कृष्ण कुमार खेमका ने बताया कि दोपहर में पीछे की तरफ के शिविर से एक चिंगारी आयी, और देखते ही देखते शिविर में आग लग गई। उस समय शिविरों में मौजूद लोग अपना सारा सामान छोड़कर भागे। आग की सूचना मिलते ही वह भी मौके पर पहुंच गए,लेकिन तब तक अ ने विकराल रूप ले लिया। आस-पास के शिविरों से भी लोग मदद के लिए पहुंचे, लेकिन आग विकराल रूप लेती चली गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद किसी प्रकार आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद लोग बचे हुए सामान देखने पहुंचे। इस दौरान बाहर से आए एक व्यक्ति ने बताया कि शिविर में उन्होंने 20 लाख रुपये रखे थे। जल्दीबाजी में वह शिविर में ही उसे छोड़ कर भागे थे, वह पूरी रकम चलकर राख हो गई। मौनी अमावश्या के अवसर पर वह एक भव्य आयोजन की तैयारी में थे। इसके लिए ही रुपये लेकर आए थे। वहीं किताबों को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ,क्योकि वह टिनशेड के अंदर रखी थीं, वहां तक आग नहीं पहुंच पायी थी।

साफ-सफाई में जुटा प्रशासन आग के कारण जलकर राख हुए सामान और अस्थाई निर्माण को सोमवार को प्रशासन साफ- सफाई कराने में जुटा रहा। इसके लिए मजदूरों के साथ ही जेसीबी का प्रयोग भी किया जा रहा था। जिससे जल्द से जल्द कबाड़ को हटाया जा सके और जमीन को समतल करके फिर से शिविर का निर्माण किया जा सके। कृष्ण कुमार खेमका ने बताया कि प्रशासन की तरफ से पूरा सहयोग किया जा रहा है। नए शिविरों के निर्माण का सामान मंगाया गया है। उसके पहुंचते ही तीन से चार दिन में शिविर तैयार करा लिए जाएंगे। अभी शिविर में रह रहे लोगों को आस-पास के शिविरों में शिफ्ट किया गया है।

200 से अधिक टेंट जलकर हुए खाक

गीता प्रेस के शिविर में आग लगने से रविवार को 200 से अधिक टेंट जलकर खाक हो गए। शुरूआत जांच में पता चला कि चाय बनाते समय बगल के शिविर से एक चिंगारी जैसी कुछ चीज आयी थी। इसके बाद देखते ही देखते आग लग गई। हालांकि इसकी जांच के आदेश दिए गए हैं।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News