असामाजिक तत्वों ने तोड़ी रामविलास पासवान की प्रतिमा: अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए SIT गठित, प्रकाश चंद्रा बोले- 15 दिन में लगाएंगे दूसरी मूर्ति – Aurangabad (Bihar) News h3>
रामविलास पासवान की क्षतिग्रस्त मूर्ति के पास मौजूद लोजपा (रामविलास) के समर्थक।
औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र के महावर गांव के पास असामाजिक तत्वों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया। ये मूर्ति लोजपा (रामविलास) पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर प्रका
.
बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने देखा कि प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया गया है। प्रतिमा के पास ईंट-पत्थर फेंके गए हैं। प्रतिमा के क्षतिग्रस्त होने के सूचना के बाद गांव में आक्रोश फैल गया। लोजपा (रामविलास) के नेताओं और स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर इसका विरोध किया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
घटनास्थल पर लोगों की भीड़।
घटनास्थल पर नेताओं ने पहुंच कर किया विरोध प्रदर्शन
घटना की सूचना के बाद डॉक्टर प्रकाश चंद्रा, जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह उर्फ सोनू, जिला प्रवक्ता रोहित कुमार सिंह समेत अन्य नेता मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर विरोध जताया। उन्होंने जांच के लिए एसआईटी का गठन कर घटना की जांच की मांग की। वहीं, मूर्ति तोड़े जाने की जानकारी के बाद एसडीओ मनोज कुमार, एसडीपीओ कुमार ऋषि राज और थानाध्यक्ष फहीम आजाद खां मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की।
औरंगाबाद एसपी ने दाउदनगर एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है, जो इस मामले की गहराई से जांच करेगा।
प्रेसवार्ता करते हुए डॉक्टर प्रकाश चंद्रा सहित अन्य लोजपा नेता।
प्रकाश चंद्रा ने घटना की निंदा की
प्रकाश चंद्रा ने इस घटना को घोर निंदनीय बताया और कहा कि रामविलास पासवान गरीबों के हक की लड़ाई लड़ने वाले नेता थे। उन्होंने प्रशासन से दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह ने इसे घृणित मानसिकता का परिचायक बताया और कहा कि अगर सात दिनों में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो जिलेभर में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
प्रशासन का कहना है कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। ग्रामीणों और लोजपा (आर) नेताओं ने मांग की है कि प्रतिमा को फिर से स्थापित किया जाए और सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की जाए।
दाउदनगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार ऋषिराज
2021 में किया गया था प्रतिमा का अनावरण
27 अगस्त 2021 को केंद्रीय मंत्री एवं लोजपा रामविलास के राशि अच्छी रात पासवान की ओर से प्रतिमा का अनावरण किया गया था। उक्त प्रतिमा जिस भूमि पर लग गई है, उस भूमि का दान जयराम प्रसाद ने दिया था।
लोजपा के प्रदेश महासचिव समझा पासवान ने बताया कि देश के दूसरे अंबेडकर और हमलोग के नेता पदम भूषण से सम्मानित एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान के प्रतिमा का असामाजिक तत्वों के द्वारा तोड़ा गया। इस घृणित कार्य के लिए कड़ी शब्दों में निंदा करते हैं।
उन्होंने कहा कि चिराग पासवान की बढ़ती लोकप्रियता को देखकर असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़ा गया है। जो घिनौनी हरकत की है चिराग पासवान की पार्टी औरंगाबाद जिला प्रशासन से मांग करती है कि मामले की जांच हो और दोषियों को कठोर से कठोर सजा मिले। हमारे नेता चिराग पासवान का इस घटना पूरी नजर है। जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं से इस घटना से पूर्ण रूप से अवगत हुए हैं।
क्षतिग्रस्त प्रतिमा के पास बैठे लोजपा (रामविलास) के कार्यकर्ता।
15 दिनों के अंदर लगेगी उक्त स्थल पर प्रतिमा
लोजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ प्रकाश चंद्रा ने कहा कि इस घटना के दोषी बचे नहीं और निर्देश फंसे नहीं, इस बात का औरंगाबाद जिला प्रशासन ध्यान रखे। उन्होंने कहा कि खंडित प्रतिमा को यथावत स्थान पर रखा गया है और 12 दिनों के अंदर राजस्थान से वह प्रतिमा औरंगाबाद में आ जाएगी। और 15 दिन में वह प्रतिमा उस स्थान पर पूरे विधि विधान के स्थापित कर दी जाएगी।