असम के CM हिमंत बिस्व सरमा ने केसीआर को दिया सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत, शेयर किया वीडियो h3>
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाने के लिए तेलंगाना के अपने समक्षक के चंद्रशेखर राव पर पलटवार किया है। राव ने 2016 में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में भारत की ओर से किए गए सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाया था और मोदी सरकार से सबूत मांगे थे।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने ट्वीट करते हुए कहा ‘प्रिय केसीआर गरु, यहां हमारी बहादुर सेना की ओर से सर्जिकल स्ट्राइक के वीडियोग्राफिक सबूत हैं। इसके बावजूद आप हमारे सशस्त्र बलों की वीरता पर सवाल उठाते हैं और उनका अपमान करते हैं।’ आप हमारी सेना पर अटैक करने और उसे बदनाम करने के लिए इतने बेताब क्यों हैं? न्यू इंडिया हमारी सेना के खिलाफ अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा। सरमा की ओर से शेयर किए गए वीडियो में नक्शों का स्क्रीनशॉट, सैटेलाइट इमेज और कई वीडियो के कट शॉट्स दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में पहले की तस्वीरें भी दिखाई गईं हैं जहां सर्जिकल स्ट्राइक की गई थी।
Dear KCR garu, here is the videographic evidence of the surgical strike by our brave army.
In spite of this you question the valor of our Armed forces and insult them. Why are you so desperate to attack and malign our Army?
New India will not tolerate insults against our Army. pic.twitter.com/jw0bJIeQZb
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) February 14, 2022
एक दिन पहले, राव, जिन्हें केसीआर के नाम से भी जाना जाता है, ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी की इस मांग का समर्थन किया कि केंद्र सरकार सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मुहैया कराए। राव ने कहा कि राहुल गांधी की ओर से सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगने में कुछ भी गलत नहीं है। अभी भी मैं पूछ रहा हूं। भारत सरकरा सबूत दिखाए। यह उनकी जिम्मेदारी है। लोगों में आशंकाएं हैं।
सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर पिछले हफ्ते से दोनों मुख्यमंत्री आमने-सामने हैं। इसकी शुरुआत तब हुई जब सरमा ने एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा था, ‘इन लोगों की मानसिकता देखिए। जनरल बिपिन रावत देश के गौरव थे। उनके नेतृत्व में भारत ने पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक की। राहुल गांधी ने स्ट्राइक का सबूत मांगा, क्या हमने कभी आपसे इस बात का सबूत मांगा कि आप राजीव गांधी के बेटे हैं या नहीं? आपको मेरी सेना से सबूत मांगने का क्या अधिकार है?
राव सहित कई अन्य विपक्षी नेताओं द्वारा उनकी टिप्पणी के लिए सरमा की आलोचना की गई थी। राव ने रविवार को कहा था, “मेरा कांग्रेस नेता राहुल गांधी से कोई संबंध नहीं है, यहां तक कि उनकी पार्टी से भी नहीं। वह एक सांसद हैं, जिनका पारिवारिक इतिहास है। असम के मुख्यमंत्री को अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगनी चाहिए।’ तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से असम के मुख्यमंत्री को उनकी टिप्पणियों के लिए बर्खास्त करने का भी आग्रह किया था।