अश्विन ने सैमसन से कहा- आप चेन्नई लौट जाइए: मैं केरल में रुक जाता हूं; राजस्थान रॉयल्स छोड़ने की चर्चा के बीच संजू का इंटरव्यू

0
अश्विन ने सैमसन से कहा- आप चेन्नई लौट जाइए:  मैं केरल में रुक जाता हूं; राजस्थान रॉयल्स छोड़ने की चर्चा के बीच संजू का इंटरव्यू

अश्विन ने सैमसन से कहा- आप चेन्नई लौट जाइए: मैं केरल में रुक जाता हूं; राजस्थान रॉयल्स छोड़ने की चर्चा के बीच संजू का इंटरव्यू

स्पोर्ट्स डेस्क6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

संजू सैमसन (बाएं) के साथ यह फोटो आर अश्विन ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

भारत और राजस्थान रॉयल्स (RR) के स्टार खिलाड़ी संजू सैमसन इन दिनों IPL की ट्रेड विंडो को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक रिपोर्ट आई थी जिसमें कहा गया था कि सैमसन ने अपनी फ्रेंचाइजी को बता दिया है कि वह टीम छोड़ना चाहते हैं।

इस बीच, भारत के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने सैमसन का इंटरव्यू किया है। इस दौरान अश्विन ने कहा, मेरे पास बहुत से सवाल हैं, लेकिन उससे पहले मैंने सोचा कि सीधे आकर आपसे बात कर लूं। बहुत सारी अफवाहें चल रही हैं, जिनके बारे में मुझे खुद कुछ पता नहीं है। इसलिए मैंने सोचा कि आपसे पूछ लूं, अगर मैं केरल में रह जाऊं और आप चेन्नई लौट जाएं, तो कैसा रहेगा?

संजू हंसते हुए बोलते है, अन्ना केरल में कोई IPL टीम नहीं है, इसलिए स्टेट में रुकने का कोई फायदा नहीं है। देखते हैं क्या होता है। ऊपर वाले पर छोड़ देते हैं। यह इंटरव्यू अश्विन के यूट्यूब चैनल कुट्टी स्टोरीज विद ऐश पर शनिवार को रिलीज किया गया।

सैमसन का IPL 2025 सीजन कुछ खास नहीं रहा था। वे ज्यादातर समय चोटिल रहे थे। RR 2025 में नौवें स्थान पर रही थी।

संजू सैमसन को खरीदने में CSK इंटरेस्ट दिखा रही संजू को अपने साथ जोड़ने के लिए CSK, KKR और DC रुचि दिखा रही हैं। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, पांच बार की IPL चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स सैमसन को अपनी टीम में शामिल करना चाहती है। 2025 के खत्म होने के बाद सैमसन ने अमेरिका में CSK मैनेजमेंट और उनके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग से मुलाकात भी की थी।

साल 2013 में राजस्थान से जुड़े थे संजू सैमसन 2013 से 2015 तक राजस्थान में खेले। फिर दो साल वह दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) में खेले। फिर 2018 में उनकी राजस्थान में वापसी हुई। अपनी कप्तानी में वह टीम को साल 2022 में फाइनल में ले गए। ये 2008 के बाद पहली बार था जब राजस्थान की टीम फाइनल में पहुंची थी। उन्होंने राजस्थान की ओर से 149 मैच खेले और 4027 रन बनाए हैं। वह राजस्थान की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले और सबसे सफल कप्तान भी हैं।

अश्विन CSK छोड़ना चाहते हैं वहीं, अश्विन CSK छोड़ना चाहते हैं। हाल ही में क्रिकबज ने लिखा था, ‘दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन चेन्नई सुपर किंग्स से अलग हो सकते हैं। वेबसाइट ने यह दावा, फ्रेंचाइजी के एक बड़े अधिकारी की एमएस धोनी और ऋतुराज गायकवाड़ की मीटिंग के बाद किया था।

IPL में 221 मैच खेल चुके अश्विन के नाम 187 विकेट (इकोनॉमी रेट 7.29) और 833 रन (स्ट्राइक रेट 118) दर्ज हैं। ऐसे में उनकी मांग बाकी टीमों में भी रहेगी। अब देखना होगा कि वह किसी फ्रैंचाइजी को ट्रेड होते हैं या ऑक्शन में जाते हैं। पिछले सीजन में उन्होंने CSK के लिए 9 मैच खेले थे।

अश्विन को CSK ने मेगा ऑक्शन में 9.75 करोड़ रुपए में खरीदा था, जिससे वह 9 साल बाद अपने होम फ्रेंचाइजी में लौटे थे। 2016 से 2024 के बीच वह दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के लिए खेले। IPL करियर की शुरुआत उन्होंने CSK से ही की थी और 2008 से 2015 तक टीम के साथ रहे।

अश्विन ने अपने IPL करियर की शुरुआत CSK से ही की थी।

————————–

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

तेंदुलकर एंडरसन ट्रॉफी, अंग्रेजों के घर में भारी पड़े भारतीय बल्लेबाज:शुभमन ने महज 10% गलत शॉट्स खेले

एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी (ATT) के नतीजों को भारत ने किसी तरह 1-3 की हार से 2-2 के ड्रॉ में बदल लिया, लेकिन पूरी सीरीज में इंडियन प्लेयर्स ही इंग्लिश खिलाड़ियों पर हावी दिखे। सीरीज के 5 टेस्ट में भारत के बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के बैटर्स से बेहतर कंट्रोल दिखाया।​​​​​​​ पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…