अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या पर सख्त हुए गृहमंत्री, दंगों का बाहरी कनेक्शन! | Home minister gets tough on illegal Bangladeshi and Rohingya, External | Patrika News h3>
घुसपैठियों को तलाशने मध्य प्रदेश में पुलिस- इंटेलीजेंस का सर्चिंग अभियान जारी
भोपाल
Published: April 21, 2022 07:30:08 pm
भोपाल. प्रदेश की राजधानी में बांग्लादेशी आतंकवादियों की गिरफ्तारी और खरगोन दंगो में बाहरी ताकतों के इनपुट मिलने के बाद मध्य प्रदेश में बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। मध्य प्रदेश पुलिस ने सभी जिलों नें सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया है। भोपाल में अभियान की शुरूआत आतंकी पकड़े जाने के बाद शुरू हो गई थी। अब इस अभियान को लेकर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा कहा है कि पुलिस घुसपैठियों की हर स्तर पर सर्चिंग करेगी।
गृह मंत्री ने कहा कि घुसपैठियों की धरपकड़ के लिए पूरे प्रदेश के थानों के निर्देश दे दिए गए हैं। जिसमें किरायेदारों की जानकारी देने के लिए कहा गया है। इसके अलावा इंटेलिजेंट विंग भी लगातार इस अभियान में जुट गई है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। दिल्ली में अतिक्रमण तोड़ने की कार्यवाही पर सुप्रीम कोर्ट की रोक पर गृह मंत्री ने कहा कि न्यायालय के फैसले का सम्मान करते है। हालांकि मध्य प्रदेश उच्च न्यायलय ने सरकार को बुल्डोजर को रोकने की याचिका को खारिज कर दिया है।
यह भी पढ़ें
किरायेदार और मकान मालिक को नोटरी एग्रीमेंट से मिली छूट
प्रदेश पुलिस के पास इनपुट है कि प्रदेश में स्लीपर सेल के रूप में बांग्लादेशी, अफगानिस्तान और रोहिंग्या किराएदार के रूप में रह रहे हैं। अब पुलिस ने किरायेदार और निजी कंपनियों में काम कर रहे कर्मचारियों के वेरिफिकेशन में सख्ती शुरू कर दी है। पुलिस का पूरा फोकस बांग्लादेशी, अफगानिस्तान और रोहिंग्या पर है। प्रदेश में अवैध रूप से घुसपैठ करने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस को शहर के कुछ इलाकों में बाहरी लोगों के रहने की जानकारी भी मिली थी। भोपाल पुलिस कमिश्नर ने इसके लिए धारा-144 के तहत आदेश भी जारी कर दिया था।
इंदौर में भी किरायेदार व कर्मचारियों के वेरिफिकेशन में सख्ती कर रही पुलिस की नजर बांग्लादेशी, अफगानिस्तान व रोहिंग्या से आने वालों पर है। अवैध रूप से घुसपैठ करने की आशंका के बीच निगरानी बढ़ा दी है। कुछ इलाकों में बाहरी लोगों के रहने का शक है। ऐसे में वहां बाहरी लोगों का शत-प्रतिशत वेरिफिकेशन किया जा रहा है। पिछले एक महीने से पुलिस का जोर किरायेदार और कर्मचारियों की जानकारी जुटाने पर है। पुलिस कमिश्नर ने इसके लिए धारा-144 के तहत आदेश भी जारी कर दिया है। हाल ही में विजय नगर पुलिस ने जानकारी नहीं देने पर एक मकान मालिक के खिलाफ केस भी दर्ज किया है।
अगली खबर