Advertising
<

अलीगढ़ में एसआईआर की समीक्षा करेंगे सीएम योगी: विकास कार्यों पर किया जाएगा मंथन, 17 विधानसभा सीटों के माननीय भी मीटिंग में शामिल होंगे – Aligarh News

0
अलीगढ़ में एसआईआर की समीक्षा करेंगे सीएम योगी:  विकास कार्यों पर किया जाएगा मंथन, 17 विधानसभा सीटों के माननीय भी मीटिंग में शामिल होंगे – Aligarh News

अलीगढ़ में एसआईआर की समीक्षा करेंगे सीएम योगी: विकास कार्यों पर किया जाएगा मंथन, 17 विधानसभा सीटों के माननीय भी मीटिंग में शामिल होंगे – Aligarh News

सीएम योगी के कार्यक्रम को लेकर डीएम संजीव रंजन, एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने निरीक्षण किया।

अलीगढ़ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को दौरे पर रहेंगे। कलेक्ट्रेट में मंडल के विकास कार्यों और एसआईआर सर्वे की समीक्षा बैठक करेंगे। कार्यक्रम की पुष्टि के बाद प्रशासन और संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

.

मंडल 17 विधानसभा सीटों के माननीय होंगे शामिल

बैठक में अलीगढ़, हाथरस, एटा और कासगंज जिले के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बीजेपी संगठन पदाधिकारी शामिल होंगे। पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल भी सीएम के साथ बैठक में मौजूद रहेंगे। वहीं बैठक में मंडल की 17 विधानसभा सीटों के सभी विधायक, दो सांसद, मेयर, चारों जिलों के जिला पंचायत अध्यक्ष और बीजेपी जिलाध्यक्ष बैठक में शामिल होंगे।

पिछली समीक्षा बैठक में जताई थी नाराजगी

Advertising

समीक्षा बैठक में कमिश्नर, डीएम, एसएसपी व एसआईआर से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। सीएम विकास कार्यों की प्रगति जानेंगे और कमियों पर चर्चा करेंगे। वहीं संगठन और जनप्रतिनिधि अपनी समस्याओं और स्थानीय मुद्दों को सीएम के सामने रखेंगे। पिछली समीक्षा में सीएम ने स्वागत द्वार, कूड़े-कचरे और सड़कों की बदइंतजामी पर नाराजगी जताई थी, इस बार इन मुद्दों पर फिर फोकस रहने की उम्मीद है।

तिलक समारोह में वीवीआईपी जमावड़ा

रविवार को प्रदेश के पूर्व मंत्री और विधायक ठा. जयवीर सिंह के बेटे का तिलक समारोह है। इसमें कई बड़े नेताओं के आने की संभावना है। सीएम योगी के अलावा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक सहित कई दिग्गजों के कार्यक्रम मिल चुके हैं।

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह हो सकते हैं शामिल

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह सहित अन्य बड़े नेताओं के शनिवार तक कार्यक्रम आने की संभावना है। आयोजक कई दिनों से व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं। छेरत के पास एक से अधिक हेलीपैड तैयार कराए गए हैं, ताकि वीवीआईपी सीधे आयोजन स्थल पर उतर सकें। अनुमान है कि एक दर्जन से ज्यादा वीवीआईपी समारोह में शामिल होंगे।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News