अरब सागर से आ रही नमी, आज से 3 दिन इन जिलों में होगी झमाझम बारिश | heavy rain in these districts for 3 days from today | Patrika News

160
अरब सागर से आ रही नमी, आज से 3 दिन इन जिलों में होगी झमाझम बारिश | heavy rain in these districts for 3 days from today | Patrika News

अरब सागर से आ रही नमी, आज से 3 दिन इन जिलों में होगी झमाझम बारिश | heavy rain in these districts for 3 days from today | Patrika News

भोपाल, खरगोन, विदिशा में बूंदाबांदी हुई, इंदौर में बादल; ग्वालियर-चंबल-नर्मदापुरम भी भीगेगा…..

इंदौर

Published: April 21, 2022 01:00:57 pm

भोपाल/इंदौर। राजधानी भोपाल में लोगों को तीखी धूप से आज राहत मिली है। सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। बादल होने की वजह से उमस बढ़ गई है इसलिए लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, चंबल और नर्मदापुरम (होशंगाबाद) संभाग में आज से तीन दिन हल्की बारिश होने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि उत्तर-पश्चिम वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से मध्यप्रदेश के पश्चिमी-पूर्वी हिस्से में एक सिस्टम एक्टिव हुआ है। इस वजह से दो दिन पश्चिमी और एक दिन पूर्वी हिस्से में बारिश होगी।

weather forecast

वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य पाकिस्तान और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। उत्तर प्रदेश पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से मप्र की सीमा से होकर कर्नाटक तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। इस वजह से अरब सागर से आ रही नमी के कारण राजधानी भोपाल सहित पूरे पश्चिमी मप्र में बादल बने हुए हैं। साथ ही बूंदाबांदी भी हो रही है।

आज बादल, गरज चमक की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक मौसम में कुछ परिवर्तन हो सकता है। तेज हवा के साथ गरज चमक की स्थिति बन सकती है, साथ ही हल्की बौछारे भी पड़ सकती है। आने वाले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश (सीहोर, भोपाल, रायसेन सागर, विदिशा, राजगढ़, शाजापुर एवं होशंगाबाद जिलों में) के मध्य और पश्चिमी(नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, उज्जैन, अलीराजपुर, बड़वानी एवं अगर मालवा जिलों) जिलों सहित पूर्वी राजस्थान में हल्की बारिश हो सकती है। 22 अप्रैल से मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान में मौसम शुष्क हो सकता है।

40 डिग्री से ऊपर चल रहा पारा

अप्रेल की शुरुआत से ही मिजाज काफी गर्म बना है। तापमान 40 डिग्री से ऊपर चल रहा है। बुधवार को भी शहरवासी गर्मी से बेहाल रहे, पूरे दिन गर्म हवाओं के कारण लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। दस दिन बाद फिर शहर का तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच गया। इस सीजन में दूसरी बार तापमान 42.5 डिग्री तक पहुंचा है, इसके पहले 10 अप्रेल को भी तापमान 42.5 डिग्री दर्ज किया गया था।

शहर में सुबह से ही गर्मी अपना रौद्र रूप दिखा रही थी। तेज गर्मी के कारण लोग परेशान दिखाई दिए। पंखे कूलर भी गर्म हवा देते रहे, तेज धूप से बचने के लिए लोग कई तरह के जतन करते दिखाई दिए। मंगलवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.5 और न्यूनतम 24 डिग्री दर्ज किया गया था, जबकि बुधवार को अधिकतम 42.5 और न्यूनतम 22.2 डिग्री दर्ज हुआ। अधिकतम तापमान में एक डिगी की बढ़ोतरी तो न्यूनतम तापमान में डेढ़ डिग्री से अधिक की गिरावट आई है।

newsletter

अगली खबर

right-arrow



उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News