अयोध्या में 30 घंटे से बिजली गुल: सिधौना फीडर का पोल टूटा, 20 हजार लोग अंधेरे में; इलेक्ट्रिक उपकरण बंद – Ayodhya News h3>
विजय पाठक | अयोध्या4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अयोध्या के विद्युत सब स्टेशन कुमारगंज के सिधौना फीडर की बिजली सप्लाई पिछले 30 घंटे से बाधित है। इससे लगभग 20 हजार की आबादी अंधेरे में रहने को मजबूर है। घरों में लगे बिजली के उपकरण बंद हो गए हैं और लोगों के मोबाइल फोन भी डिस्चार्ज हो चुके हैं।
जानकारी के मुताबिक, बृहस्पतिवार रात को हुई मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं के कारण सिधौना फीडर की 11 के.वी लाइन पर पेड़ गिरने से इसौली भारी के पास बिजली का पोल टूट गया है।
इस फीडर से जुड़े पूरब गांव, पारा धमथुआ, झाऊ पाण्डेय, महादेई का पुरवा, सगरा, पंडित का पुरवा, पाण्डेय का पुरवा, खदरा, इसौली भारी, शुक्ल का पुरवा और तेंधा समेत दर्जनों गांवों में बिजली सप्लाई बाधित है।
कर्मचारी पूरे दिन लाइन के फॉल्ट को ढूंढते रहे
शुक्रवार को बिजली विभाग के कर्मचारी पूरे दिन लाइन के फॉल्ट को ढूंढते रहे। देर रात लाइनमैनों ने उपखंड अधिकारी मनोज कुमार मौर्य को 11 के.वी सिधौना फीडर के विद्युत पोल के टूटने की जानकारी दी।
विद्युत उपभोक्ता ओम प्रकाश, राजकुमार, भोलानाथ, ओमप्रकाश सिंह, आदित्य प्रताप, राजेश कुमार, अयूब और द्वारिका प्रसाद सहित कई उपभोक्ताओं का कहना है कि कल सुबह से ही विद्युत विभाग के कर्मचारी और अधिकारी एक घंटे में बिजली आने का आश्वासन दे रहे थे। लेकिन पूरा दिन और रात बीत जाने के बाद भी सप्लाई बहाल नहीं हुई है।
विद्युत पोल बदलवाने के लिए ठेकेदार से बात की गई
कुमारगंज के उपखंड अधिकारी ने बताया कि विद्युत पोल बदलवाने के लिए ठेकेदार से बात की गई है। लेकिन ठेकेदार ने मजदूरों के घर जाने की बात बताई है। रक्षाबंधन के त्योहार के कारण आज भी बिजली सप्लाई बहाल होने की संभावना कम है, क्योंकि अधिकांश कर्मचारी छुट्टी पर चले गए हैं।
विद्युत विभाग के इस करना में से उपभोक्ताओं में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों का कहना है या मामला पहली बार नहीं हुआ है। विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते इस तरीके के मामले कई बार हो चुके हैं।
सके बावजूद भी लापरवाही करने वाले कर्मचारियों पर कोई कार्यवाही नहीं होती है। अगर समय से उच्च अधिकारियों को जानकारी दी गई होती तो शायद विद्युत पोल भी लग गया होता।
उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News