अमेरिकी बाजार 3% गिरा, कल 12% तक चढ़ा था: डाउ जोन्स 900 अंक गिरकर कारोबार कर रहा; नाईकी, इंटेल के शेयर 8% तक टूटे

30
अमेरिकी बाजार 3% गिरा, कल 12% तक चढ़ा था:  डाउ जोन्स 900 अंक गिरकर कारोबार कर रहा; नाईकी, इंटेल के शेयर 8% तक टूटे

अमेरिकी बाजार 3% गिरा, कल 12% तक चढ़ा था: डाउ जोन्स 900 अंक गिरकर कारोबार कर रहा; नाईकी, इंटेल के शेयर 8% तक टूटे

न्यूयॉर्क7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी बाजार में कल 12% की तेजी के बाद आज 10 अप्रैल को 3% की गिरावट देखने को मिल रही है। डाउ जोन्स इंडेक्स 900 अंक या 2% की गिरावट के साथ 39,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वहीं, अमेरिकी बाजार का S&P 500 इंडेक्स 150 अंक या 2.5% की गिरावट के साथ 5,303 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। टेक्नोलॉजी शेयरों के इंडेक्स नैस्डेक कंपोजिट में 570 पॉइंट या 3.5% की गिरावट है। ये 16,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

ट्रम्प की टैरिफ पॉलिसी पर 90 दिन की रोक के कारण आज एशियाई बाजारों में भी 9% से ज्यादा की तेजी रही। वहीं भारतीय बाजार आज महावीर जयंती की छुट्टी के कारण बंद रहा।

डॉउ जोंस के टॉप 5 लूजर्स

शेयर प्राइस गिरावट गिरावट (%)
नाईकी 54.22 4.88 डॉलर 8.26
डाउ इंक 27.57 2.27 डॉलर 7.61
वॉल्ट डिजनी 86.48 5.02 डॉलर 5.49
इंटेल 20.38 1.09 डॉलर 5.08
अमेरिकन एक्सप्रेस 251.32 11.22 डॉलर 4.27

एशियाई बाजार आज तेजी के साथ बंद हुए…

अमेरिकी बाजार 9 अप्रैल को 12% तक चढ़कर बंद हुए थे। इस तेजी की वजह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का वो फैसला रहा जिसमें उन्होंने चीन को छोड़कर अन्य सभी देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ को 90 दिनों के लिए टाल दिया था।

  • जापान का निक्केई इंडेक्स 2,894 पॉइंट या 9.13% चढ़कर 34,609 के स्तर पर बंद हुआ।
  • कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 151 पॉइंट या 6.60% चढ़कर 2,445 के स्तर पर बंद हुआ ह।
  • ताइवान का TAIEX इंडेक्स 1608 पॉइंट या 9.25% चढ़कर 19,000 के स्तर पर बंद हुआ।
  • NSE के इंटरनेशनल एक्सचेंज पर ट्रेड होने वाला गिफ्ट निफ्टी करीब 700 अंक ऊपर है।
  • चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 37 पॉइंट या 1.16% चढ़कर 3,223 पर पहुंच गया है।

अमेरिका के नैस्डैक में 2001 के बाद से सबसे बड़ी बढ़त

  • डॉउ जोन्स 2,962 अंक या 7.87% बढ़कर 40,608 पर बंद हुआ, जो मार्च 2020 के बाद से इसका सबसे बड़ा सिंगल डे गेन है।
  • S&P 500 इंडेक्स 9.52% बढ़कर 5,456.90 पर पहुंच गया, जो 2008 के बाद से इसका सबसे बड़ा सिंगल सेशन राइज है।
  • टेक शेयरों का इंडेक्स नैस्डैक कंपोजिट 12.16% बढ़कर 17,124 पर पहुंच गया, जो जनवरी 2001 के बाद से सबसे बड़ा गेन है।
  • लगभग 30 बिलियन शेयरों का कारोबार हुआ, जिससे यह वॉल स्ट्रीट के इतिहास में सबसे अधिक कारोबार वाला दिन बन गया।

लगातार 4 दिन की गिरावट के बाद अमेरिकी बाजार में आई तेजी

8 अप्रैल को अमेरिकी शेयर बाजार लगातार चौथे कारोबारी दिन गिरावट में बंद हुए थे। डाउ जोन्स इंडेक्स 320 अंक या 0.84% की गिरावट के साथ 37,645 के स्तर पर आ गया। शुरुआती कारोबार में इसमें करीब 4% की तेजी थी। यानी, ऊपरी स्तर से ये करीब 5% नीचे बंद हुआ है।

वहीं, अमेरिकी बाजार का S&P 500 इंडेक्स 79.48 अंक या 1.57% की गिरावट के साथ 4,982 के स्तर पर बंद हुआ। टेक्नोलॉजी शेयरों के इंडेक्स नैस्डेक कंपोजिट में 335 पॉइंट या 2.15% की गिरावट रही। ये 15,268 के स्तर पर बंद हुआ।

लगातार तीन कारोबारी दिन में डाउ जोन्स 10% गिरा था। वहीं मंगलवार की गिरावट के बाद चार कारोबारी दिन में डाउ जोन्स की कुल गिरावट 11% से ज्यादा हो गई थी। हालांकि, एक ही दिन की तेजी ने बाजार की इस गिरावट को लगभग कवर कर लिया है।

बाजार में अस्थिरता की वजह

3 अप्रैल को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने दुनियाभर में जैसे को तैसा टैरिफ लगाया था। भारत पर 26% टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। चीन पर 34%, यूरोपीय यूनियन पर 20%, साउथ कोरिया पर 25%, जापान पर 24%, वियतनाम पर 46% और ताइवान पर 32% टैरिफ लगेगा।

इस कदम ने टैरिफ वॉर शुरू कर दिया है। अमेरिका के टैरिफ के जवाब में चीन ने अमेरिका पर 34% जवाबी टैरिफ लगाने का ऐलान किया। चीन के टैरिफ लगाने के बाद अमेरिका ने 50% एडिशनल टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया। इससे कुल टैरिफ 104% हो गया।

ट्रम्प की इस कार्रवाई के जवाब में चीन ने तय किया वो अब जवाबी 84% टैरिफ लगाएगा। 9 अप्रैल को ट्रम्प ने एक बार फिर चीन पर टैरिफ को बढ़ाकर 125% कर दिया, लेकिन बाकी सभी देशों पर 9 अप्रैल से लागू होने वाले टैरिफ को 90 दिनों के लिए टाल दिया।

380 अंक गिरकर 73,847 के स्तर पर बंद हुआ था भारतीय बाजार

भारतीय बाजार का इंडेक्स सेंसेक्स कल 9 अप्रैल को 380 अंक गिरकर 73,847 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 137 अंक की गिरावट रही, ये 22,399 के स्तर पर बंद हुआ।

आईटी, मेटल, बैंकिंग और फार्मा शेयर सबसे ज्यादा टूटे हैं। NSE का निफ्टी PSU यानी सरकारी बैंक 2.52% नीचे हैं। वहीं निफ्टी IT 2.19%, निफ्टी फार्मा 1.97%, निफ्टी रियल्टी 1.90% और निफ्टी मेटल 1.48% गिरकर बंद हुए।

——————————————

टैरिफ से जुड़ी ये खबर भी पढ़े….

7 दिन में ही बैकफुट पर ट्रम्प: 90 दिनों के लिए टैरिफ रोका, चीन पर बढ़ाकर 125% किया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को 75 से ज्यादा देशों पर जैसे को तैसा यानी कि रेसिप्रोकल टैरिफ 90 दिनों के लिए रोक दिया है। यह उनके फैसले के साथ ही लागू हो गया है।

हालांकि उन्होंने चीन को इस छूट में शामिल नहीं किया है, बल्कि उस पर लगे टैरिफ को 104% से बढ़ाकर 125% कर दिया है। ट्रम्प ने यह कार्रवाई चीन की तरफ से लगाए गए जवाबी 84% टैरिफ के बाद की।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

खबरें और भी हैं…

BUSINESS की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – BUSINESS
News