अमृतसर देहाती SSP सस्पेंड मामले में बिट्टू की एंट्री: केन्द्रीय मंत्री बोले-पंजाब के युवाओं पर सरकार की बुरी नजर रही – Ludhiana News

0
अमृतसर देहाती SSP सस्पेंड मामले में बिट्टू की एंट्री:  केन्द्रीय मंत्री बोले-पंजाब के युवाओं पर सरकार की बुरी नजर रही – Ludhiana News

अमृतसर देहाती SSP सस्पेंड मामले में बिट्टू की एंट्री: केन्द्रीय मंत्री बोले-पंजाब के युवाओं पर सरकार की बुरी नजर रही – Ludhiana News

केन्द्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू जानकारी देते हुए।

पंजाब सरकार ने अमृतसर रूरल एसएसपी मनिंदर सिंह को सस्पेंड कर दिया है। इस मामले में अब सियासत शुरू हो गई है। केन्द्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने अपने सोशल मीडिया पेज पर एसएसपी के सस्पेंड होने के बाद टिप्पणी की है। बिट्टू ने आम आदमी पार्टी को जम

.

अब पढ़िए बिट्टू ने फेसबुक पर क्या लिखा-

पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने यह कला सीख ली है कि जो अधिकारी उनकी लकीर पर चलते हैं, उन्हें इस्तेमाल करो—पर जैसे ही कोई अधिकारी स्वतंत्र रुख लेता है, उसे तुरंत भ्रष्ट करार देकर सस्पेंड कर दिया जाता है। हाल ही में एक सीनियर पुलिस अधिकारी का सस्पेंशन इस गैर-पेशेवर और बदले की भावना से भरे तरीके को पूरी तरह से उजागर करता है।

मुश्किल से ही कोई पंजाबी अफसर इतनी मेहनत करके अफसर बनता है, पर इस सरकार की बुरी नजर हमेशा हमारे पंजाबी नौजवानों पर ही रहती है। यह सरकार उन मेहनती नौजवानों और अधिकारियों को ही निशाना बना रही है, जो ईमानदारी से और स्वतंत्रता से काम करना चाहते हैं।

अधिकारियों को आजादी से और ईमानदारी से काम करने देने के बजाय, सरकार उन पर दबाव डाल रही है कि वे उसकी मर्जी के मुताबिक काम करें-नहीं तो नतीजे भुगतने के लिए तैयार रहें।

केन्द्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने फेसबुक पर की पोस्ट।

गैंगस्टर गतिविधियों के खिलाफ ढीली कार्रवाई पर लिया एक्शन

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यह कार्रवाई जिले में बढ़ रही गैंगस्टर गतिविधियों और उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई में असफलता के चलते की है।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, कई महत्वपूर्ण मामलों में समय पर कार्रवाई न होने और गिरोहबंद अपराधों को रोकने में ढिलाई की रिपोर्ट सामने आई थी। इसी को गंभीरता से लेते हुए सरकार ने यह सख्त कदम उठाया।

आईपीएस मनिंदर सिंह 2019 बैच के अधिकारी हैं। एसएसपी अमृतसर देहाती का पदभार संभालने से पहले वे अमृतसर शहर पुलिस कमिश्नरेट में असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस के रूप में तैनात थे।

इसके पूर्व उन्होंने तरनतारन जिले में पुलिस अधीक्षक (SP) के पद पर भी कार्य किया। इसके बाद उन्हें पंजाब के राज्यपाल के सहायक (एडीसी) के रूप में नियुक्त किया गया था।

तरनतारन उप चुनाव में मुख्यमंत्री ने दिए थे संकेत

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तरनतारन उप-चुनाव के दौरान कहा था कि पिछली सरकारों ने प्रदेश का ताना-बाना बिगाड़ दिया था, जहां गैंगस्टर और माफियाओं को बढ़ावा मिला था। उनकी सरकार ऐसी स्थिति को सुधार रही है।

पंजाब में गैंगस्टर, तस्करों, अपराधियों और असामाजिक तत्वों के लिए कोई जगह नहीं है और सरकार उनका सफाया कर रही है। उन्होंने गैंगस्टर और माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के अपने वादे को दोहराया था। कहा था कि यह लड़ाई जल्द ही पूरी हो जाएगी। पंजाब में गैंगस्टर और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं होगी और उनकी सरकार इसे पूरी तरह समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।

पंजाब की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Punjab News