अमित शाह से मिलकर गदगद हुए कैप्टन: अमरिंदर बोले- BJP के लिए लड़ूंगा, अब मेरी बैक-घुटने भी ठीक, कांग्रेस सोच-समझकर छोड़ी – Chandigarh News

2
अमित शाह से मिलकर गदगद हुए कैप्टन:  अमरिंदर बोले- BJP के लिए लड़ूंगा, अब मेरी बैक-घुटने भी ठीक, कांग्रेस सोच-समझकर छोड़ी – Chandigarh News

अमित शाह से मिलकर गदगद हुए कैप्टन: अमरिंदर बोले- BJP के लिए लड़ूंगा, अब मेरी बैक-घुटने भी ठीक, कांग्रेस सोच-समझकर छोड़ी – Chandigarh News

कैप्टन अमरिंदर सिंह । फाइल फोटो

पंजाब के पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और जेपी नड्‌डा से मुलाकात के बाद BJP के प्रति गदगद हो गए हैं। कैप्टन ने कहा कि मैं एक साइड खड़ा हूं और उसी साइड खड़ा रहूंगा। शनिवार को मुलाकात के बाद कैप्टन ने एक इंटरव्यू में कहा कि अब

.

बता दें कि कैप्टन भाजपा में अनदेखी को लेकर नाराज थे। उनका कहना था कि भाजपा में पंजाब की राजनीतिक फैसले को लेकर उन्हें कुछ पूछा-बताया नहीं जाता। कैप्टन ने यह भी मायूसी जताई थी कि उनके चचेरे भाई के निधन पर राहुल गांधी का मैसेज आया लेकिन भाजपा नेताओं में किसी ने दुख तक नहीं जताया।

कैप्टन ने भाजपा के केवल ढिल्लों को पंजाब प्रधान बनाने का भी विरोध करते हुए उनकी क्षमता पर सवाल उठाए। इसके अलावा सुनील जाखड़ और अश्वनी शर्मा को हटाने का भी विरोध कर दिया था।

दिल्ली में गर्मजोशी से कैप्टन अमरिंदर से मिलते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह।

भाजपा नेताओं से मुलाकात के बाद कैप्टन ने क्या कहा, सवाल-जवाब में जानिए:-

सवाल: अमित शाह से क्या बातचीत हुई? कैप्टन: मैं काफी समय बाद दिल्ली आया हूं। मैंने उनसे टाइम मांगा था। उन्होंने मुझे टाइम दे दिया। फिर पंजाब की बातें, राज्य समस्याओं को लेकर लंबी-चौड़ी बातें हुईं। मैंने अपने व्यू राज्य के बारे में दिए हैं कि वहां पर क्या हो रहा है और क्या नहीं हो रहा है।

सवाल: कौन-कौन से पॉइंट पर क्या बात हुई? कैप्टन: कानून व्यवस्था और जो भी होम मिनिस्टर से संबंधित हैं। पाकिस्तान का मुद्दा। ऐसी चीजें, ड्रग्स का जो काम चल रहा है। यह चीजें कम नहीं हो रही हैं, बल्कि बढ़ रही हैं। मैंने इस बारे में अपने विचार दिए। मैं दस साल पहले पंजाब का सीएम था, तब भी यह बात करता रहा हूं। यह चीजें कम नहीं हुई हैं, बढ़ी हैं।

सवाल: सरकार, अकाली दल से गठबंधन की बात खुलकर करते रहे हो। इस पर भी बात आपने की है? कैप्टन: अभी तक राजनीति की बात नहीं की है। गठबंधन की बात नहीं हुई है। जैसे मैंने आपको बताया कि दो-तीन महीने बाद मिला था। ऐसे में मैंने सूबे के बारे में अपने व्यूज बताए। गठबंधन व अन्य चीजों पर चर्चा नहीं हुई। यह सारी बातें बाद में होंगी।

सवाल: आपको लेकर कई तरह की चर्चाएं चल पड़ी हैं कि आप बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में जा सकते हैं? कैप्टन: कितने महीने हो गए। यह मुझे कभी कहीं जोड़ देते हैं, तो कभी कहीं जोड़ देते हैं। एक बार आप फैसला कर लो। यह बचपना नहीं है कि आप बदलते रहो। मेरा फैसला हो गया था और मामला खत्म हो गया। हम एक साइड खड़े हैं और वहीं खड़े रहेंगे और लड़ेंगे।

सवाल: आपने बीजेपी व कांग्रेस के कल्चर को लेकर कहा था, उसके बाद से चर्चाएं शुरू हुई थीं। कैप्टन: वह तो मेरी अलग बात है। हर पार्टी का अपना कल्चर है। अकाली दल का अपना कल्चर है। बीजेपी की अपनी, कांग्रेस की अपनी है। इसका यह मतलब तो नहीं है कि मैं पार्टी छोड़कर जा रहा हूं। मैं सिर्फ तुलना कर रहा था कि जिन पार्टियों से मेरा संबंध रहा है, इतने सालों से रहा है। मुझे राजनीति में 60 साल हो गए। कैसे-कैसे लोग, किस तरीके से काम करते रहे हैं। यह किसी भी तरह का कोई संकेत नहीं है। यह तो मेरे व्यूज थे कि पार्टियां कैसे काम करती हैं।

सवाल: आप बीजेपी का हिस्सा हो और बीजेपी में रहोगे। पार्टी छोड़ने की बात सिर्फ अफवाह है? कैप्टन: वह तो आप जितनी मर्जी चला दो। आप आज लिख दो। हफ्ते बाद किसी और ने मुझे किसी दूसरी पार्टी से जोड़ देना है। यही चल रहा है पंजाब में। सोशल मीडिया और कुछ पत्रकार भी ऐसे हैं, जो कहानी बनाने के लिए ऐसा कर देते हैं। मैं क्यों करू? अगर मैंने जाना हो, यह खेल हैं जो राजनीति में होते हैं। एक साइड छोड़ दो, दूसरी साइड जॉइन कर जाओ। जब आप ऐसा कदम उठाते हो तो बहुत सोच-समझकर उठाते हो।

सवाल: अमित शाह से जब बात हुई, तो उनका क्या कहना था पंजाब को लेकर? कैप्टन: जो मैंने बात की, वह मैंने बता दी। कानून व्यवस्था का मुद्दा, जो मैं अपने समय से देखते आया हूं। उनके क्या विचार थे, वह मैं आपके सामने साफ नहीं कर सकता। जो निजी बातें हुई हैं, वह उन्होंने अपने तौर पर मुझे बताई हैं। वह निजी बातें ही रहती हैं। पंजाब के मसलों पर चर्चा हुई।

सवाल: पंजाब की तरफ से पाकिस्तान को लेकर हालात को अस्थिर करने की कोशिश की जा रही है? कैप्टन: हो रही हैं। जब वह होम मिनिस्टर थे और मैं चीफ मिनिस्टर था, तब मैंने बताया था कि ड्रोन आदि आने का काम बढ़ गया है। उन्हें पता था, क्योंकि वह होम मिनिस्टर थे। ड्रग्स बढ़ी हैं, हथियार बढ़े हैं। पाकिस्तान के काम करने का तरीका भी अधिक एग्रेसिव हुआ है। उन्हें यह सब पता था। मेरे साथ यह चीजें हुई हैं। जब मैं सीएम था, उस समय यह शुरू हुई थीं। इसलिए उन्हें बताना मेरा फर्ज बनता था।

सवाल: जेपी नड्डा से भी मिले आप? कैप्टन: हां, मैं नड्डा से मिला हूं। वह मेरे पुराने दोस्त हैं। कल मैं और नेताओं से मिलूंगा। दो-चार दिन यहीं पर हूं। सबसे मिलकर पंजाब वापस आऊंगा।

सवाल: कैप्टन एक बार फिर पंजाब की राजनीति में एक्टिव हो गए? कैप्टन: (हंसते हुए) मैं कभी पैसिव रहा ही नहीं। एक्टिव इस तरीके से हुआ कि मैंने पहले बैक का ऑपरेशन करवाया था। अब मैंने घुटने का करवाया है। बैक और घुटने ठीक हो गए हैं। अब हम चलेंगे।

*********** ये खबर भी पढ़ें..

पंजाब BJP में ढिल्लों को प्रधान बनाने पर नाराजगी, जगमोहन राजू ने जनरल सेक्रेटरी का पद छोड़ा

पंजाब भाजपा में नए प्रधान केवल सिंह ढिल्लों की नियुक्ति को लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और रिटायर्ड IAS अफसर जगमोहन राजू ने जनरल सेक्रेटरी पद छोड़ दिया है। जगमोहन राजू के पद छोड़ने को पार्टी के भीतर बढ़ते असंतोष से जोड़कर देखा जा रहा है। क्योंकि ये भी प्रधान की रेस में थे। हालांकि राजू ने नाराजगी को लेकर अभी तक कोई खुलकर बयान नहीं दिया था। लेकिन कैप्टन खुलकर बयान दे चुके हैं।(पढ़ें पूरी खबर)

पंजाब की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Punjab News