अमित शाह के लिए बने पांच हेलीपेड, इस दिन होगी खास लैंडिंग | home minister amit shah visit bhopal jamboree maidan 22 april 2022 | Patrika News h3>
राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान पर चल रही है बड़े आयोजन की तैयारी…। भाजपा का फोकस अब आदिवासी वोट बैंक पर…।
भोपाल
Updated: April 15, 2022 12:36:58 pm
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी अगले साल होने वाले चुनाव पर अभी से फोकस कर रही है, यही कारण है कि पीएम मोदी के दौरे के बाद अब गृहमंत्री अमित शाह के भोपाल आने का कार्यक्रम तय हो गया है। जंबूरी मैदान में वनोपज समिति तेंदूपत्ता संग्राहक सम्मेलन में भाग लेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से पांच हेलीपैड बनाए गए हैं। कार्यक्रम में एक लाख लोगों के आने का अनुमान है।
भाजपा अभी से अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 पर फोकस कर रही है। इसके लिए अब सरकार की नजर आदिवासी वोट बैंक पर है। इसी सिलसिले में तेंदूपत्ता संग्राहक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 22 अप्रैल को जंबूरी मैदान पर होगा।
यह भी पढ़ेंः PM के बाद गृहमंत्री अमित शाह का मध्यप्रदेश दौरा, यह है कारण
गौरतलब है कि भाजपा कुशाभाई ठाकरे जन्मशताब्दी वर्ष के मौके पर 15 अप्रैल से 15 मई के बीच अनेक कार्यक्रम कर रही है। इसी दौरान आयोजन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गज भी शिरकत कर सकते हैं।
ऐसी है तैयारी
जंबूरी मैदान पर भाजपा का मेगा कार्यक्रम होने जा रहा है। इसी को देखते हुए बड़े-बड़े डोम तैयार किए जा रहे हैं। शाह के लिए बड़ा मंच बनाया जा रहा है। उसके सामने बड़ा पंडाल बन रहा है। करीब डेढ़-सौ से अधिक श्रमिक इस काम में जुटे हुए हैं। भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया पूरी तैयारियों की मानिटरिंग कर रहे हैं।
बड़ी स्क्रीन पर दिखेगा मंच का नजारा
इस बड़े आयोजन में दूर-दूर तक बैठने की व्यवस्था की जा रही है। मंच से दूर बैठने वालों के लिए बड़ी-बड़ी एलइडी स्क्रीन लगाई जाएगी। वहीं पूरा जंबूरी मैदान बड़े-बड़े कटआउट और बैनरों से सजाया जाएगा। आयोजन स्थल पर पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े-बड़े कटआउट लगाए जाएंगे।
बदला रहेगा ट्रैफिक प्लान
जंबूरी मैदान तक सीधे कोई नहीं पहुंच पाएगा। इसके लिए ट्रैफिक प्लान बदला हुआ रहेगा। जंबूरी मैदान के चारों तरफ बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। हेलीपेड के आसपास भी सुरक्षा घेरा लगाया जा रहा है। यहां पांच हेलीपेड बनाए गए हैं। इसमें से किसी एक पर अमित शाह का हेलिकाप्टर लैंड होगा।
गर्मी में मिलेगा ठंडा पानी
राजधानी में गर्मी का पारा लगातार बढ़ रहा है, इसे देकते हुए ठंडे पानी की व्यवस्था प्रशासन कर रहा है। ठंडे पानी के पाउच, पानी की बोतल की व्यवस्था की जाएगी। वहीं स्वास्थ्य विभाग का अमला भी किसी भी इमरजेंसी के लिए तैयार रहेगा।
बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश
इससे पहले गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागृह में कलेक्टर अविनाश लवानिया ने अधिकारियों की बैठक ली, जिसमें अपर कलेक्टर माया अवस्थी, संदीप केरकट्टा, एसडीएम, फारेस्ट विभाग, एमपी टूरिज्म, पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर अविनाश लवानिया ने सभी अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल का लगातार निरीक्षण करने के निर्देश दिए, वहीं जरूरी व्यवस्थाओं को पूरा करने के निर्देश दिए।
अगली खबर