Advertising
<

अभी से Ananya Panday ने शादी के लहंगे के लिए फिक्स किया मशहूर डिजाइनर, कहा- पहनूंगी तो इसका ही

185
अभी से Ananya Panday ने शादी के लहंगे के लिए फिक्स किया मशहूर डिजाइनर, कहा- पहनूंगी तो इसका ही


नई दिल्ली: अनन्या पांडे  (Ananya Panday) बॉलीवुड की बबली गर्ल हैं और अभी काफी यंग भी हैं. वैसे अनन्या पांडे ने अपनी शादी की तैयारी करनी शुरू कर दी है. उन्होंने तो अपने लहंगे के लिए डिजाइनर भी तैय कर लिया है. हैरान हो गए? अरे हम सच कह रहे हैं. अनन्या पांडे ने अभी शादी करने का फैसला नहीं किया है, लेकिन उन्होंने अपने लहंगे के लिए डिजाइनर पसंद कर लिया है. आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर ये डिजाइनर कौन है तो बता दें, ये बॉलीवुड के मशहूर डिजाइनर हैं. 

इस कलर का होगा अनन्या का वेडिंग लहंगा

हम बात कर रहे हैं मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) की. जी हां, अनन्या  (Ananya Panday) ने साफ कह दिया है कि वो अपनी शादी में मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ लहंगा ही पहनेंगी. यहां तक की उन्होंने लहंगे का रंग भी तय कर लिय है. अनन्या पांडे ने करीना कपूर के चैट शो ‘What Women Want’ में बताया था कि वे कैसा लहंगा पहनना चाहती हैं. उन्होंने कहा था कि वे मजेंटा कलर का लहंगा पहनना चाहती हैं और उसके लिए वो काफी एक्सइटेड भी हैं.

‘मैं मनीष मल्होत्रा का लहंगा ही पहनूंगी’

इस पर करीना ने अनन्या पांडे  (Ananya Panday)  से कहा भी, ‘अभी आप छोटी हैं, इतनी जल्दी शादी की प्लानिंग?’ इसका जवाब देते हुए अनन्या ने कहा, ‘शादी करने का अभी कोई प्लान नहीं है, लेकिन मैं जब भी करूंगी मनीष मल्होत्रा का ही लहंगा पहनूंगी.’

इस फिल्म में नजर आएंगी अनन्या

बता दें, अनन्या पांडे  (Ananya Panday)  काफी ग्लैमरस हैं और अपनी कई तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं. उनकी ग्लैमरस तस्वीरों को लोग बेहद पसंद भी करते हैं. वैसे अनन्या कई बड़े डिजाइनर्स की भी पहली पसंद हैं. अनन्या पांडे के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो आखिरी बार ‘खाली पीली’ में नजर आई थीं. जल्द ही वे LIGER में नजर आने वाली हैं. 

ये भी पढ़ें: Nikki Tamboli हुईं कोरोना पॉजिटिव, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

VIDEO

Advertising

एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें





Source link