अब खेल-खेल में पढ़ाई सीखेंगे बच्चे: स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में भामाशाहों ने बांटे खिलौना किट – Tonk News

0
अब खेल-खेल में पढ़ाई सीखेंगे बच्चे:  स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में भामाशाहों ने बांटे खिलौना किट – Tonk News

अब खेल-खेल में पढ़ाई सीखेंगे बच्चे: स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में भामाशाहों ने बांटे खिलौना किट – Tonk News


टोंक जिले में अब सरकारी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में नन्हे बच्चे खेल-खेल में पढ़ाई के आसान तरीके सीखेंगे। गुरुवार को पीपलू क्षेत्र की स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में भामाशाहों की मदद से शिक्षण आधारित खिलौना किट वितरित किए गए। जिलेभर के स्कूलों और केंद्रों में पहुंची खिलौना किट
आज पीपलू उपखंड क्षेत्र सहित जिलेभर के नवाचारी सरकारी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में नन्हे बच्चों के लिए शिक्षण आधारित खिलौना किट वितरित की गई। इन किटों के माध्यम से नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी तथा कक्षा 1 से 3 तक के विद्यार्थी खेल-खेल में रोचक तरीके से पढ़ाई सीख सकेंगे। भामाशाहों की पहल से उपलब्ध कराई गई शिक्षण सामग्री
नवाचारी शिक्षक दिनकर विजयवर्गीय एवं मोहनलाल गुर्जर ने बताया कि भामाशाह लॉज जेवियर 459 जीएलआई जयपुर ने सरकारी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों के लिए विशेष खिलौना किट उपलब्ध करवाई हैं। फीडिंग हैंड्स जयपुर के पंकज जैन एवं टिम्मी सोनी के सहयोग से इन किटों का विभिन्न विद्यालयों और केंद्रों में वितरण शुरू किया गया। खिलौना किट में शामिल हुईं रोचक शिक्षण सामग्री
खिलौना किट में गिनती, स्वर-व्यंजन, ABCD, शरीर के अंग, यातायात साधनों के लकड़ी के बोर्ड, रंगोमेट्री, कहानी पुस्तकें, विभिन्न शिक्षण औजार, बोतल बॉल, काउंटिंग बॉल, माप सेट, क्ले, काउंटिंग कार्ड और कलर कार्ड जैसी सामग्री शामिल है। इससे बच्चों में खेल आधारित शिक्षण को बढ़ावा मिलेगा तथा प्रारंभिक शिक्षा अधिक प्रभावी और आनंददायक बन सकेगी। जिलेभर के कई गांवों और केंद्रों में हुआ वितरण
इन किटों का वितरण आजमपुरा, जयकिशनपुरा, चतुर्भुजपुरा, मीणा बस्ती बगड़ी, अनवरपुरा खेड़ा, वजीराबाद, रहीमपुरा, कैलाशपुरी, नानेर, सालग्यावास, हाजीपुरा, अब्बासनगर खास, काशीपुरा, प्रदोष नगर, निवाई, बेगमपुरा, कुस्तला ढाणी बगड़ी, मनसा टीबा, नाथडी, सिसोला, हयातपुरा, मुमाना, अजमेरी, रानीपुरा, पीपलू, मोहनाबाद, देवपुरा, हाड़ी खुर्द, मालीपुरा, टोंक जिंसी, सोनवा, रानोली, अनवरनगर, हरिपुरा, चांदसेन, संदेडा फार्म, बस्सी, बरेडा, खेड़ी मानपुर, आभानेरी, सीतारामपुरा, गफूरपुरा तारण, मियांरामपुरा, ककराज, मोलाईपुरा, देवली भांची, बगड़ी, सारसोप, शिवाड़, समेलिया, हमीरिया, बालापुरा, केरली, गणेशगंज, रामपुरा, बगड़वा, भवानीपुरा, बिछारस, लोहरवाड़ा, नगर, हनीफगंज, छोटा मौजा, भूरावली सहित अनेक गांवों में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत और मौजूद अधिकारी
इस वितरण की शुरुआत पीपलू में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कृष्णा चौधरी, महिला बाल विकास पर्यवेक्षक ललिता साहू और सीबीईओ संदर्भ व्यक्ति गोवर्धन स्वर्णकार के हाथों की गई। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी भामाशाहों द्वारा जरूरतमंद बच्चों के लिए शूज, स्लीपर एवं जर्सी वितरण जैसे सहयोगात्मक कार्य किए जा चुके हैं।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News