अब्बास अंसारी का नया पता कासगंज जेल, चित्रकूट से किया जा रहा शिफ्ट | MLA Abbas Ansari is being shifted to kasganj jail | Patrika News
चित्रकूटPublished: Feb 15, 2023 11:34:43 am
जेल में पत्नी से मुलाकात का खेल पकड़े जाने के बाद माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी की जेल बदली हो रही है। शासन ने मंगलवार को ही अब्बास को कासगंज जेल में शिफ्ट करने का आदेश जारी किया था।
मुख़्तार अंसारी का विधायक बेटा अब्बास अंसारी का नया ठिकाना अब कासगंज जेल होगा। अब्बास अंसारी को चित्रकूट जेल से कासगंज जेल में शिफ्ट किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि चित्रकूट जेल से आज सुबह 6:00 बजे विधायक अब्बास अंसारी को लेकर पुलिस रवाना हुई है। करीब 2:00 बजे तक पुलिस अब्बास अंसारी को लेकर कासगंज जेल पहुंचेगी।