अबोहर में कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई ठप: 25 दिन बाद मिल रही घरेलू गैस बुकिंग, कैटरिंग कारोबार पर पड़ा असर, लोग परेशान – Abohar News h3>
अमेरिका-ईरान युद्ध का असर अब फाजिल्का जिले के अबोहर शहर में भी दिखने लगा है। जहां गैस सिलेंडरों की आपूर्ति प्रभावित हुई है। बता दे कि एजेंसियों ने तीन दिनों से वाणिज्यिक सिलेंडरों की आपूर्ति बंद कर दी है, जबकि घरेलू गैस उपभोक्ताओं को भी 25 दिन बाद ही बुकिंग मिल रही है। हालांकि, एसडीएम ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि एजेंसियों के पास पर्याप्त गैस है और आपूर्ति केवल ऑनलाइन बुकिंग पर ही मिलेगी। नरिन्द्रा गैस एजेंसी के संचालक नरिन्द्र जैन ने बताया कि ईरान युद्ध के कारण पीछे से ही वाणिज्यिक सिलेंडरों की आपूर्ति नहीं हो रही है, जिसके चलते शहर में इनकी सप्लाई तीन दिनों से बंद है। लगातार बढ़ रही है मांग उन्होंने स्पष्ट किया कि घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति अभी जारी है, लेकिन सरकारी आदेशों के अनुसार आम उपभोक्ताओं के लिए 25 दिनों बाद ही बुकिंग की जा रही है। जैन ने बताया कि पहले उनकी एजेंसी से हर महीने लगभग 7500 घरेलू और 1500 वाणिज्यिक सिलेंडरों की खपत होती थी, लेकिन अब मांग लगातार बढ़ रही है। गैस बुकिंग का ऑनलाइन मैसेज नहीं मिल रहा गैस एजेंसी पर मौजूद उपभोक्ता बाबू नरुला ने बताया कि वह वाणिज्यिक सिलेंडर लेने आए थे, लेकिन उन्हें बताया गया कि पीछे से आपूर्ति नहीं हो रही है। वहीं, घरेलू उपभोक्ता छिंदर कौर, राम सिंह और जितेंद्र ने शिकायत की कि उन्हें गैस बुकिंग का ऑनलाइन मैसेज नहीं मिल रहा है, जिसके कारण उन्हें स्वयं एजेंसी आकर बुकिंग करवानी पड़ी। कालाबाजारी बढ़ने की आशंका हालांकि, एजेंसी भी उनकी बुकिंग नहीं कर पा रही है।एसडीएम ने लोगों से घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग केवल घरेलू कार्यों के लिए करने की अपील की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आगामी दिनों में स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी बढ़ सकती है और उनका व्यावसायिक उपयोग भी बढ़ जाएगा। डीजल भट्टियों का सहारा ले रहे लोग विवाह शादियों मेंं कैटरिंग का काम करने वालों ने बताया कि उनका काम कमर्शियल सिलेंडर बंद होने से प्रभावित हो रहा है ऐसे में उन्हें मजबूरन डीजल भटिटयों का सहारा लेना पडेगा। एजेंसी मालिक से साथ हुई बैठक वहीं अबोहर के एसडीएम रविन्द्र अरोड़ा ने बताया कि कल उनकी गैस ऐजंसी संचालकों के साथ बैठक हुई है जिसमें उन्होंने आश्वासन दिया है कि अबोंहर में घरेलू गैस सिलेंडर की कमी नहीं है लेकिन यह केवल आनलाईन बुकिंग पर ही उपभोक्ता को मिल पाएगा। सिलेंडरों का केवल घरेलू उपयोग पर जोर उन्होंनें बताया कि आनलाईन बुकिंग की दिक्कत सर्वर डाऊन होने के कारण पेश आ रही है जो कि जल्द हल हो जाएगी। उन्होंनें कहा कि जिन लोगों के अपने दो घरेलू सिंलेंडर है वे सिलेंडरों का केवल घरेलू उपयोग ही करें। लोगों से परेशान नहीं होने की अपील इधर मौके पर मौजूद गैस ऐजंसी संचालक ने कहा कि यहां पर स्टाक पूरा है इसलिए जिसे भी गैस सिलेंडर की जरुरत हो वो आनलाईन बुकिंग करवाएं, आनलाईन बुकिंग होने पर ही सिलेडर उपभोक्ता को मिलेगा। उन्होंनें लोगों से अपील करते हुए कहा कि जब किसी को सिलेंडर की सप्लाई मिले तो उसे अपने घरेलू उपयोग के लिए ही प्रयोग करे क्योंकि जो सिलेंडर एजेंसी द्वार उपभोक्ता को दिया जाएगा उसी को वापिस लिया जाएगा। इसलिए अपना सिलेंडर किसी ओर को ना दें।
पंजाब की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – PunjabNews