Advertising
<

अपर्णा यादव और ऋतु शाही से भाजपा नेतृत्व नाराज: 10-12 महिलाओं के साथ सपा का झंडा फूंका था, अखिलेश ने कसा था तंज – Uttar Pradesh News

11
अपर्णा यादव और ऋतु शाही से भाजपा नेतृत्व नाराज:  10-12 महिलाओं के साथ सपा का झंडा फूंका था, अखिलेश ने कसा था तंज – Uttar Pradesh News

अपर्णा यादव और ऋतु शाही से भाजपा नेतृत्व नाराज: 10-12 महिलाओं के साथ सपा का झंडा फूंका था, अखिलेश ने कसा था तंज – Uttar Pradesh News


सपा और कांग्रेस का झंडा जलाए जाने पर भाजपा नेतृत्व राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव और सदस्य ऋतु शाही से नाराज है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और महामंत्री धर्मपाल सिंह ने किसी राजनैतिक दल का झंडा फूंकने और बिना पर्याप्त संख्या के प्रदर्शन पर नाराजगी जताई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, दोनों महिला नेताओं से लिखित जवाब तलब किया जा सकता है। हालांकि, संगठन का एक गुट केवल मौखिक जवाब तलब कर मामले को रफा दफा करने के पक्ष में है। दरअसल, 17 अप्रैल को संसद में नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम को पेश किया गया था लेकिन सरकार इसे पास नहीं करा सकी। विपक्ष की एकजुटता से विधेयक पास नहीं होने पर भाजपा की महिला नेताओं विरोध प्रदर्शन किया था। विधानसभा के सामने अपर्णा और ऋतु शाही ने किया था प्रदर्शन अपर्णा यादव और ऋतु शाही ने भी उसी दिन रात को लखनऊ विधानसभा के बाहर सपा और कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। दोनों कुछ महिलाओं के साथ वहां पहुंची। सपा और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोनों पार्टियों का झंडा जलाया। अपर्णा ने कहा था- कलंकित करने वाली रात है। विपक्ष का चेहरा दिखावटी है, नारी शक्ति इन्हें कुचल देगी। सपा और कांग्रेस के नेता दुर्योधन और दु:शासन जैसे हैं इसलिए इनका झंडा जलाया है। अब देखिए झंडा जलाने और प्रदर्शन की 3 तस्वीरें… अखिलेश यादव ने कसे थे तंज, एक्स पर लिखा- कम से कम 12 महिलाओं को तो भेजते… अपर्णा यादव और ऋतु शाही के विरोध प्रदर्शन में पांच सात लोग ही दिखने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने तंज कसा था। अखिलेश ने एक्स पर पोस्ट कर कहा था कि भाजपा वाले लगभग 12 करोड़ महिलाओं वाले यूपी में 12 महिलाओं को तो भेजते। सपा प्रमुख के तंज के बाद बीजेपी नेतृत्व दोनों महिला नेताओं पर नाराज अखिलेश यादव के तंज के बाद विपक्ष पर हमलावर बीजेपी की सोशल मीडिया पर खूब ट्रोलिंग हुई। बीजेपी नेतृत्व का भी मानना है कि अपर्णा यादव और ऋतु शाही की जल्दबाजी ने पार्टी की किरकिरी कराई। सूत्रों के मुताबिक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने अपर्णा और ऋतु शाही के कृत्य पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने पूछा कि किसकी अनुमति से इस तरह का प्रदर्शन कर पार्टी का झंड़ा जलाया गया। बिना बताए और बिना संख्या जुटाए प्रदर्शन करने से सपा को तंज कसने का मौका मिला है। सूत्रों के मुताबिक इसको लेकर दोनों को नोटिस जारी करने पर भी विचार किया जा रहा है। ऋतु शाही को लेकर पहले से भाजपा नेतृत्व नाराज भाजपा में ऋतु शाही को लेकर पहले से काफी विरोध है। उनके महिला आयोग का सदस्य बनाए जाने पर भी पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व तक शिकायतें की गई थीं। बीजेपी सूत्रों के अनुसार, पार्टी की सक्रिय कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर ऋतु शाही को आयोग में पद देने पर महिला नेताओं और पदाधिकारियों ने आपत्ति जताई थी। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस तरह की शिकायतों के बाद ही इस बार आयोग, निगम और बोर्ड गठन से पहले राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को रायशुमारी के लिए लखनऊ भेजा गया था। अब जानिए कौन हैं ऋतु शाही ऋतु शाही गोरखपुर की रहने वाली हैं। राज्य महिला आयोग की सदस्य बनने के पहले वह भाजपा गोरखपुर की महिला मोर्चा में कोषाध्यक्ष थीं। उनके पति धर्मेश कुमार शाही यूपी एसटीएफ में डिप्टी एसपी हैं। डीके शाही की गिनी एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के रूप में होती है। अपर्णा यादव के बारे में जानिए- अब बिल के बारे में जानिए… दो-तिहाई बहुमत से पास होना था बिल दरअसल, सरकार महिला आरक्षण बिल से जुड़ा संविधान का 131वां संशोधन बिल, लोकसभा में पास नहीं करा पाई। इसमें संसद की 543 सीटें बढ़ाकर 850 करने का प्रावधान था। लोकसभा में बिल पर 21 घंटे की चर्चा के बाद वोटिंग हुई। उपस्थित 528 सांसदों ने वोट डाले। पक्ष में 298, विपक्ष में 230 वोट पड़े। बिल पास कराने के लिए दो-तिहाई बहुमत की जरूरत थी। —————— ये खबर भी पढ़ें यूपी में 40 IAS का ट्रांसफर, 15 DM बदले:मंत्री से टशन, किंजल सिंह को हटाया; मनीष बंसल आगरा DM, ये मुख्य चुनाव आयुक्त के दामाद योगी सरकार ने रविवार देर रात 40 IAS अफसरों के तबादले कर दिए। इनमें 12 महिला अफसर हैं। 15 जिलों के जिलाधिकारी (DM) बदले गए हैं। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से अनबन के बाद परिवहन आयुक्त किंजल सिंह को हटाकर माध्यमिक शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया है। किंजल सिंह की 7 महीने पहले ही परिवहन विभाग में नियुक्ति हुई थी। पूरी खबर पढ़ें…

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News