अनोखी विवाह: गायब हुआ दूल्हा, फिर थाने में हुई शादी, पुलिस बनी बाराती | Unique marriage groom disappeared police became wedding party | News 4 Social

4

ये है पूरा मामला यह अनोखा मामला चित्रकूट के मानिकपुर थाना क्षेत्र का है। यहां आरती वर्मा नाम की युवती का भौरी गांव के रहने वाले शिव शंकर साहू से कई सालों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों के परिवार शादी के लिए तैयार थे और दो बार शादी की तारीख भी तय हुई थी, लेकिन लड़के पक्ष के घरेलू कारणों से शादी टल गई थी।

शादी की हो चुकीं थी तैयारी तीसरी बार 12 मार्च 2024 को शादी की तारीख तय हुई थी। लड़की के घर में शादी की पूरी तैयारियां कर ली गई थीं, लेकिन शादी वाले दिन लड़के और लड़की के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव हो गया। इसके बाद लड़के ने शादी करने से मना कर दिया और अपना फोन बंद करके घर से गायब हो गया।

थाने के मंदिर में हुई शादी हताश दुल्हन ने लड़के की शिकायत मानिकपुर थाने में दर्ज कराई। थाना अध्यक्ष रीता सिंह ने मामले की गंभीरता को समझा और लड़के को थाने बुलाया। इसके बाद दोनों पक्षों को बुलाकर थाने में ही मंदिर में शादी करवा दी गई।