Advertising
<

अनुराग डोभाल का अस्पताल से पहला वीडियो आया सामने

0
अनुराग डोभाल का अस्पताल से पहला वीडियो आया सामने


अनुराग डोभाल का अस्पताल से पहला वीडियो आया सामने

Image Source : INSTAGRAM/@DEEPAKKATHURIA__
अनुराग डोभाल

बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट और यूट्यूबर अनुराग डोभाल उर्फ ​​UK07 राइडर ने 07 मार्च को इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान अपनी कार क्रैश होने के बाद सुसाइड करने की कोशिश की। इसे अपनी फाइनल ड्राइव बताते हुए, वह इंस्टाग्राम पर लाइव रहते हुए गाजियाबाद के मसूरी इलाके में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर टोयोटा फॉर्च्यूनर में 150 kmph से ज्यादा की स्पीड से गाड़ी चला रहे थे। उन्हें पास के हॉस्पिटल ले जाया गया और वह अभी ICU में भर्ती हैं। सोशल मीडिया पर उनके मैनेजर उनकी हेल्थ अपडेट दी है।

अनुराग डोभाल का हॉस्पिटल से वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, जो इंस्टाग्राम यूजर दीपक कथूरिया ने हॉस्पिटल से शेयर किया, जिसमें वह एक्सीडेंट के बाद हॉस्पिटल के बेड पर लेटे अनुराग का हाथ पकड़कर उनसे मुस्कुराने के लिए कह रहे हैं। अनुराग मुस्कुराते हुए दिखाई दिए, जबकि वीडियो रिकॉर्ड करने वाला व्यक्ति यह कहते हुए सुनाई दे रहा है, ‘दूसरा जन्म हो गया न, अनुराग भाई।’

अनुराग डोभाल अब कैसे हैं?

यूट्यूबर के मैनेजर रोहित पांडे ने ऑफिशियल अपडेट इंस्टाग्राम पर फैंस के लिए शेयर किया है और लिखा, ‘टीम यूके राइडर की तरफ से मैं अनुराग डोभाल का मैनेजर कंफर्म करता हूं कि वह अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। हम रिक्वेस्ट करते हैं कि वह इसे ऑफिशियल स्टेटमेंट माने और जानकारी के लिए लगातार फोन न करें।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘कोई अपडेट होगी तो हम सही समय पर आपको देंगे… प्लीज नोट कर लें कि यूट्यूबर की हेल्थ या अन्य जुड़ी हुई कोई भी ऑफिशियल अपडेट मेरे अकाउंट के जरिए रिलीज की जाएगी। प्लीज सही जानकारी के लिए इसी सोर्स का सहारा लें और अटकलें न लगाए… हमें समझने और सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद।’

Anurag Dobhal
Image Source : INSTAGRAM/@ROHITSOMETIMESअनुराग डोभाल की हेल्थ अपडेट

अनुराग डोभाल क्यों करना चाहते थे सुसाइड?

अनुराग के एक्सीडेंट की खबर तब सामने आई, जब कुछ दिन पहले उन्होंने आरोप लगाया था कि इंटर-कास्ट मैरिज की वजह से परिवार ने उन्हें मेंटली हैरेस किया। UK07 Rider ने आगे कहा कि वे डिप्रेस्ड है और सुसाइड करने के बारे में सोच रहे हैं। साथ ही कहा कि उसकी मौत के लिए उनका परिवार जिम्मेदार होगा।

Advertising

ये भी पढे़ं-

अनुराग डोभाल के सुसाइड अटेम्प्ट पर अली गोनी का रिएक्शन, यूट्यूबर की हालत पर जताई चिंता, ट्रोल्स पर साधा निशाना

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ के फैन बने फिनलैंड के राष्ट्रपति, भारत यात्रा से पहले देखी फिल्म, अब ‘धुरंधर 2’ का है इंतजार