अनंत अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बने: यूनियन बैंक में FD कराने पर 6.75% ब्याज मिलेगा, 2025 रॉयल एनफील्ड हंटर 350 लॉन्च h3>
- Hindi News
- Business
- Business News Update, Share Market, Anant Ambani, 2025 Royal Enfield Hunter 350
नई दिल्ली1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
कल की बड़ी खबर अनंत अंबानी से जुड़ी रही। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने शनिवार को मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी को कंपनी का एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त किया। अनंत 1 मई से 5 साल के लिए इस पद पर रहेंगे। 2023 से वे कंपनी में नॉन एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं।
वहीं, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर मिलने वाले ब्याज में कटौती की है। इस बदलाव के बाद बैंक में FD कराने पर सामान्य नागरिकों को 3.50% से 7.15% तक का सालाना ब्याज मिलेगा। ब्याज दरों में बदलाव 3 करोड़ से कम की FD पर किया है।
कल की बड़ी खबरों से पहले आज की सुर्खियां, जिन पर रहेगी नजर…
- शेयर बाजार आज साप्ताहिक अवकाश के चलते बंद रहेगा।
- पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…
1. मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत को मिली बड़ी जिम्मेदारी: रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बने; 1 मई से संभालेंगे पद, 5 साल का कार्यकाल
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने शनिवार को मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी को कंपनी का एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त किया। अनंत 1 मई से 5 साल के लिए इस पद पर रहेंगे। 2023 से वे कंपनी में नॉन एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। रिलायंस ने एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी है।
कंपनी ने बताया, ‘रिलायंस के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 25 अप्रैल को अपनी बैठक में ह्यूमन रिसोर्स, नॉमिनेशन एंड रिम्यूनरेशन कमेटी की सिफारिश पर विचार किया और नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत एम. अंबानी को होल टाइम एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त किया।’
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
2. यूनियन बैंक ने FD की ब्याज दरों में कटौती की: अब 1 साल की FD कराने पर 6.75% ब्याज मिलेगा, देखें नई इंटरेस्ट रेट्स
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर मिलने वाले ब्याज में कटौती की है। इस बदलाव के बाद बैंक में FD कराने पर सामान्य नागरिकों को 3.50% से 7.15% तक का सालाना ब्याज मिलेगा। ब्याज दरों में बदलाव 3 करोड़ से कम की FD पर किया है। RBI के रेपो रेट में कटौती के बाद अब बैंक भी FD की ब्याज दरों में कटौती कर रहे हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
3. इस हफ्ते सोने-चांदी में रही तेजी: सोना 721 रुपए महंगा होकर 95,631 रुपए पर पहुंचा, चांदी 97,684 रुपए किलो बिक रही
इस हफ्ते सोने-चांदी के दामों में बढ़त रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार पिछले शनिवार यानी 19 अप्रैल को सोना 94,910 रुपए पर था, जो अब (26 अप्रैल) को 95,631 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। यानी इस हफ्ते इसकी कीमत 721 रुपए बढ़ी है। वहीं इस हफ्ते 22 अप्रैल को सोने ने 99,100 रुपए का ऑल टाइम हाई भी बनाया था।
वहीं, चांदी की बात करें तो ये पिछले शनिवार को 95,151 रुपए पर थी, जो अब 97,684 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। इस तरह इस हफ्ते इसकी कीमत 2,533 रुपए बढ़ी है। वहीं 28 मार्च को चांदी ने 1,00,934 रुपए ऑल टाइम हाई बनाया था।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
4. 2025 रॉयल एनफील्ड हंटर 350 लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹1.50 लाख: अपडेटेड बाइक में मॉडिफाइड रियर सस्पेंशन और LED हेडलैंप, 36.2kmpl का माइलेज
रॉयल एनफील्ड ने शनिवार (26 अप्रैल) को अपनी एंट्री लेवल रेट्रो स्टाइल वाली मोटरसाइकिल हंटर 350 का अपडेटेड मॉडल लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने दिल्ली और मुंबई में हुए हंटरहुड फेस्टिवल में अपने एंट्री-लेवल मॉडल को मॉडिफाइड रियर सस्पेंशन, LED हेडलैंप और नए फीचर्स के साथ पेश किया।
बाइक में 3 नए कलर शामिल किए गए हैं। इसके साथ ही अब हंटर 6 कलर ऑप्शन के साथ अवेलेबल है। बाइक को तीन वैरिएंट- फैक्ट्री, डैपर, रिबेल में उतारा है। इसकी कीमत 1.50 लाख रुपए रखी गई है। रॉयल एनफील्ड हंटर 350 पहली बार 2022 में लॉन्च किया गया था। इसके बाद से अब तक इसकी दुनियाभर में 5 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
5. वैगन आर, फ्रॉन्क्स, XL6 और अर्टिगा 14,000 तक महंगी हुईं: मारुति ने साल में तीसरी बार बढ़ाई कीमतें, रॉ मटेरियल के दाम बढ़ने के बाद फैसला
मारुति सुजुकी ने अपने लाइनअप में शामिल चार कारों के वैरिएंट वाइस नए दाम की लिस्ट जारी की है। इसमें वैगन आर, फ्रॉन्क्स, XL6 और अर्टिगा शामिल है। ये कारें अब 14 हजार रुपए तक महंगी हो गई हैं। कंपनी ने मार्च-2025 में अपनी कारों के दामों में अप्रैल से बढ़ोतरी की घोषणा की थी।
मारुति वैगन आर के सेफ्टी फीचर्स को भी अपडेट कर दिया गया है। कंपनी पहले ही अपनी मारुति ग्रैंड विटारा और इको के दाम बढ़ा चुकी है और दोनों कारों में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड कर दिए गए हैं और ग्रैंड विटारा में कुछ नए फीचर्स भी दिए गए हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…
कल बाजार बंद था तो शुक्रवार के शेयर मार्केट और सोने-चांदी का हाल जान लीजिए…
पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…
खबरें और भी हैं…
BUSINESS की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – BUSINESS
News