अध्यक्ष पद पर वीरेंद्र कुमार सिंह का दूसरी बार कब्जा: जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव, कल्याण कुमार को 270 मत के अंतर से हराया – Nalanda News h3>
जीत के बाद खुशी इजहार करते अध्यक्ष-सचिव
जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव शनिवार को संपन्न हुआ। रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना हुई। चुनाव में अध्यक्ष पद पर वीरेंद्र कुमार सिंह ने लगातार दूसरी बार शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कल्याण कुमार को 270 मतों के अंत
.
वीरेंद्र कुमार सिंह को 568 मत मिले, जबकि कल्याण कुमार को 298 मत प्राप्त हुए। अन्य प्रतिद्वंद्वी शारदानंद को केवल 31 मत मिले, जिससे उनकी जमानत तक जब्त हो गई। महासचिव पद पर भी दिनेश कुमार ने लगातार दूसरी बार जीत हासिल करते हुए 520 मत प्राप्त किए और अपने प्रतिद्वंद्वी पूर्व महासचिव कमलेश कुमार को 180 मतों के भारी अंतर से पराजित किया।
चुनाव में वोटरों ने अधिकांश पदों पर अनुभवी और पुराने चेहरों पर ही विश्वास जताया। कुल 10 विभिन्न पदों के लिए 26 प्रतिनिधियों का चुनाव हुआ, जिनमें से केवल चार नए चेहरे ही कार्यकारिणी में स्थान बना पाए। उल्लेखनीय है कि 11 प्रतिनिधि पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे।
पुराने चेहरे पर वोटर ने जताया भरोसा
उपाध्यक्ष पद के लिए आठ उम्मीदवार मैदान में थे
उपाध्यक्ष पद के लिए आठ उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें से ललित कुमार मौर्य (341 मत), विजय कुमार सिंह उर्फ प्रमोद सिंह (345 मत) और विनोद कुमार (315 मत) विजयी रहे। इस पद के लिए संजय कुमार आचार्य (213 मत), महेश कुमार (205 मत), अरुण कुमार (156 मत), ओंकार प्रसाद दिक्षित (121 मत) और चंद्रमोहन कुमार (78 मत) पराजित हुए।
ऑडिटर के एकल पद पर पहली बार चुनावी मैदान में उतरे रितेश कुमार रस्तोगी 268 मत प्राप्त कर विजयी रहे, जबकि मुजफ्फर जमाल (247 मत), राजेश कुमार व अभय किशोर (176 मत) और राजेश कुमार (166 मत) पराजित हुए।
संयुक्त सचिव पद पर जया वर्मा (272 मत), पंकज कुमार (231 मत) और अजय कृष्ण (213 मत) विजयी रहे। इसी प्रकार, सहायक सचिव पद पर अविनाश कुमार सुमन (378 मत), संजय कुमार (282 मत) और अरेंद्र पासवान (237 मत) ने जीत हासिल की।
लाइब्रेरी समिति के लिए प्रमोद कुमार सिन्हा (341 मत), कुमारी सुधेंदुनाथ सरकार (303 मत) और रंजीत मोहन (264 मत) चुने गए।
मतगणना सुबह 8 बजे प्रारंभ हुई
मतगणना सुबह 8 बजे प्रारंभ हुई और साढ़े 10 बजे तक पहले राउंड के परिणाम आने शुरू हो गए। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवारों ने शुरू से ही एकतरफा बढ़त बनाई, जो अंत तक बरकरार रही। चौथे राउंड के बाद विरोधी खेमे में हार की आशंका से मायूसी छा गई और धीरे-धीरे वे मतगणना स्थल से अनुपस्थित होने लगे। छठे राउंड तक अधिकांश पराजित उम्मीदवार मतगणना स्थल से गायब हो चुके थे।
मतदान पदाधिकारी सुभाष चंद्र तिवारी ने बताया कि पूरी मतगणना प्रक्रिया कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परिणाम घोषित होते ही विजयी प्रत्याशियों को वकीलों ने फूलमालाओं से सम्मानित किया और बधाइयां दीं।
निर्विरोध निर्वाचित हुए प्रतिनिधियों में ट्रेजरर पद पर साकेत कुमार पांडेय, कार्यकारिणी समिति में धर्मेंद्र कुमार कौशिक, मणिभूषण, मनोज कुमार, ओंकार नाथ सिंह, राम प्रसाद, रामाकांत पांडेय और संजीव कुमार शामिल हैं। निगरानी समिति के लिए मंजुला कुमारी, रवि कुमार और उमेश कुमार निराला निर्विरोध चुने गए।