अदिति अशोक ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में मेडल जीतने वाली बनी पहली भारतीय महिला गोल्फर h3>
भारतीय गोल्फ के इतिहास में वह अभूतपूर्व क्षण था जब अदिति अशोक ने हांग्जो में जारी एशियाई खेलों में सिल्वर मेडल जीता। भारतीय गोल्फ के इतिहास में अदिति मेडल जीतने वाली पहली महिला गोल्फर बनी है। तीसरे राउड तक अदिति टॉप पोजिशन पर चल रही थी। हालाकि, वह चौथे और अंतिम चरण में लड़खड़ा गईं और अंततः दूसरे स्थान पर रहीं।
Asian Games 2023 Day 8 Live Updates पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें-
2014 में इंचियोन खेलों में 21वें स्थान पर रहने वाली अदिति अशोक ने प्रतियोगिता में दबदबा बनाते हुए प्रदर्शन किया। इस शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने गोल्ड मेडल की उम्मीद जगाई थी, मगर आखिरी दिन का खेल उनके हित में नहीं रहा।
जमीन पर पैर नहीं रख पा रहीं मीराबाई चानू, मुंबई में होगी इंजरी की जांच
अदिति अशोक आखिरी दिन अपनी लय बरकरार नहीं रखी सकी और 73 का निराशाजनक कार्ड खेलकर रजत पदक अपने नाम किया। अदिति के पास तीसरे दौर के बाद तालिका में शीर्ष पर सात शॉट की बड़ी बढ़त थी। उन्होंने एक बर्डी के मुकाबले चार बोगी और एक डबल बोगी कर के इस बढ़त को गंवा दिया और दूसरे स्थान पर खिसक गयी।
इस 25 साल की खिलाड़ी का कुल स्कोर 17 अंडर 271 रहा। थाईलैंड की अर्पिचया युबोल ने सप्ताह का सर्वश्रेष्ठ 64 का कार्ड खेल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। कोरिया की ह्युनजो यू ने भी 65 का शानदार कार्ड खेलकर कांस्य पदक जीता।
एशियन गेम्स 2023 में भारतीय शूटर्स का जलवा कायम, गोल्ड और सिल्वर मेडल जीता
इस इवेंट में भाग ले रही भारत की दो अन्य महिलाएं प्राणवी उर्स (13वां स्थान) और अवनी प्रशांत (संयुक्त 18वां स्थान) ने भी आखिरी दिन निराशा किया। प्राणवी ने 75 जबकि अवनी ने 76 का कार्ड खेला जिससे भारत टीम स्पर्धा में चौथे स्थान पर खिसककर पदक से चूक गयी।
अदिति स्वर्ण पदक से चूक गयी लेकिन दो बार की इस ओलंपिक खिलाड़ी ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया। वह तोक्यो ओलंपिक में भी मामूली अंतर से पिछड़ कर चौथे स्थान पर रही थी। यह गोल्फ में भारत का चौथा व्यक्तिगत पदक था। लक्ष्मण सिंह और शिव कपूर ने 1982 और 2002 सत्र में स्वर्ण पदक जीता था जबकि राजीव मेहता ने नयी दिल्ली (1982) में रजत पदक जीता था।
लक्ष्मण, राजीव, ऋषि नारायण और अमित लूथरा की भारतीय टीम ने 1982 में टीम स्वर्ण पदक जीता था। भारत ने दोहा और ग्वांगझू में 2006 और 2010 सत्र में टीम स्पर्धा का रजत पदक हासिल किया था।
2023 एशियन गेम्स में भारत की परफॉर्मेंस में काफी सुधार देखने को मिल रहा है। 2018 एशियन गेम्स में जहां भारत गोल्फ में एक भी मेडल जीत नहीं पाया था, वहां अदिति ने सिल्वर जीत इतिहास रचा। भारत के खाते में अब तक 10 गोल्ड, 15 सिल्वर और 14 ब्रॉन्ज मेडल समेत कुल 39 पदक हो गए हैं।