Advertising
<

अदाणी और ट्राइडेंट के बाद एसएईएल का निवेश प्रस्ताव: ग्रीन एनर्जी के लिए लगेगा 3200 करोड़ का प्रोजेक्ट, ड्रोन सेगमेंट में भी इन्वेस्ट की तैयारी – Bhopal News

2
अदाणी और ट्राइडेंट के बाद एसएईएल का निवेश प्रस्ताव:  ग्रीन एनर्जी के लिए लगेगा 3200 करोड़ का प्रोजेक्ट, ड्रोन सेगमेंट में भी इन्वेस्ट की तैयारी – Bhopal News

अदाणी और ट्राइडेंट के बाद एसएईएल का निवेश प्रस्ताव: ग्रीन एनर्जी के लिए लगेगा 3200 करोड़ का प्रोजेक्ट, ड्रोन सेगमेंट में भी इन्वेस्ट की तैयारी – Bhopal News

समत्व भवन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से निवेश प्रस्तावों पर चर्चा करते एसएईएल के पदाधिकारी।

एमपी में ग्रीन एनर्जी प्रोडक्शन के लिए एसएईएल 3200 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। इसको लेकर आज कम्पनी के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की है। उधर, मुख्य सचिव अनुराग जैन से आज आईजीआई वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के संस्थापक इशान है

.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से एसएईएल के पदाधिकारियों ने समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में मुलाकात की। इस दौरान कंपनी पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को प्रदेश में अपनी भावी निवेश योजना की जानकारी दी। एसएईएल इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर सुखबीर सिंह आवला ने मध्यप्रदेश में बॉयोमास एग्रीकल्चर वेस्ट उर्जा उत्पादन के लिए 3200 करोड़ रुपए निवेश करने का प्रस्ताव दिया। मुलाकात के दौरान प्रमुख सचिव, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन राघवेन्द्र कुमार सिंह, मप्र औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध संचालक चंद्रमौली शुक्ला, एसएईएल इंडस्ट्रीज लिमिटेड के पदाधिकारी इंदरदीप सिंह गिल एवं संदीप सिंह चढ्ढा भी उपस्थित थे।

सीएस जैन से मिले आईजीआई वेंचर्स के हेड इशान हैडन दूसरी ओर मुख्य सचिव अनुराग जैन से बुधवार को मंत्रालय में आईज़ीआई वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के संस्थापक इशान हैडन ने मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश में ड्रोन इको-सिस्टम को और मजबूत करने, संभावित नई साझेदारियों को विकसित करने तथा इस क्षेत्र में तेज़ी से प्रगति करने पर चर्चा हुई। आईज़ीआई कंपनी भारत में नैनो और माइक्रो श्रेणी के ड्रोन सेगमेंट में मध्यप्रदेश सरकार की ड्रोन नीति के तहत राज्य में अपने मैन्युफैक्चरिंग ऑपरेशंस की शुरुआत कर रही है। आईजीआई मध्यप्रदेश में इस स्तर पर ड्रोन निर्माण शुरू करने वाली शुरुआती कंपनी है। ये उन्नत ड्रोन सर्विलांस, टेक्नीकल मिशन, इंफ्रा-स्ट्रक्चर निरीक्षण, सर्वेक्षण तथा विभिन्न औद्योगिक और सुरक्षा उपयोगों के लिए डिजाइन किए गए हैं।

निवेश संवर्धन समिति की बैठक में 12 उद्योगों को सुविधा देने की मंजूरी

Advertising

इसके पहले मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में हुई निवेश संवर्धन संबंधी समिति सीसीआईपी की बैठक में विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा हुई। बैठक में जिन इकाइयों के निवेश प्रस्तावों पर चर्चा हुई। उनमें मेसर्स पेप्सिको इंडिया होल्डिंग्स प्रा.लि., मेसर्स पिनेकल मोबिलिटी सॉल्यूशन्स प्रा.लि., मेसर्स ट्राइडेंट लि., अंबुजा कंक्रीट नॉर्थ प्रा.लि., अदाणी डिफेंस सिस्टम्स एंड टेक्नोलॉजी लि., बालाजी वेफर्स प्रा.लि., बारमॉल्ट मॉल्टिंग इंडिया प्रा.लि., एसीसी लि., एलेंबिक फार्मास्युटिकल्स लि., रॉलसर टायर लि. एवं दौलतराम एन.आर.ई.सी. लोकोमोटिव्स शामिल हैं। इन इकाइयों की स्थापना से लगभग 12 हजार व्यक्तियों को रोजगार सुलभ होगा।

सीहोर और शिवपुरी जिलों में होगा ट्राइडेंट और अदाणी डिफेंस के प्रस्तावों पर अमल

  • मेसर्स ट्राइडेंट लि. द्वारा सीहोर जिले में टेरी टॉवेल निर्माण की नई इकाई की स्थापना प्रस्तावित है। करीब 1190 करोड़ के निवेश प्रस्ताव से 3 हजार व्यक्तियों को प्रत्यक्ष रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी द्वारा सीहोर जिले में ही एक बेड शीटिंग निर्माण इकाई भी प्रस्तावित है, जो करीब एक हजार करोड़ रूपए की लागत से स्थापित होगी। इससे 2800 व्यक्तियों को रोजगार प्राप्त होगा।
  • अदाणी डिफेंस सिस्टम्स एंड टेक्नोलॉजी लि. द्वारा शिवपुरी जिले में रक्षा उत्पादन क्षेत्र में 2145 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा। इस इकाई से 1600 व्यक्तियों को सीधा रोजगार प्राप्त होगा।
  • अदाणी ग्रुप की ही कंपनी एसीसी लि. कटनी जिले में इंटीग्रेटेड सीमेंट निर्माण इकाई का संचालन कर रही है। इससे 780 व्यक्तियों को रोजगार मिल रहा है।
  • उज्जैन विक्रम उद्योगपुरी में पेप्सिको इंडिया होल्डिंग्स लि. का शीतल पेय के लिए कच्चा माल तैयार करने की निर्माण इकाई का भी रखा गया, जिससे 500 व्यक्तियों को रोजगार प्राप्त होगा।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News