अटकी थी फैंस की सांसे, जडेजा के विनिंग शॉट पर नम हुईं धोनी की आंखें, देखें आखिरी ओवर का रोमांच h3>
अहमदाबाद: आखिरी दो गेंदों पर रविंद्र जडेजा के बल्ले से निकले छक्का और चौका के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराकर रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए पांचवीं बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया। मुंबई इंडियंस के बाद अब चेन्नई पांच खिताब जीतने वाली दूसरी टीम बन गई। बारिश के कारण रिजर्व दिन पर खेले गए इस फाइनल का अंत किसी परीकथा से कम नहीं था। जीत के लिए डकवर्थ लुईस प्रणाली के आधार पर चेन्नई को 15 ओवर में 172 रन का संशोधित लक्ष्य मिला।
पासा पल पल पलटता रहा और मोहित शर्मा ने यॉर्कर की बौछार करके गुजरात की जीत पर लगभग मुहर लगा दी थी लेकिन जडेजा के इरादे कुछ और ही थे। चेन्नई को आखिरी दो गेंद पर दस रन की जरूरत थी और पांचवीं गेंद पर जडेजा ने लांग आफ पर छक्का जड़ डाला। आखिरी गेंद पर जैसे ही उन्होंने चौका लगाया, कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को छोड़कर चेन्नई की पूरी टीम मैदान पर दौड़ पड़ी। संभवत: अपना आखिरी आईपीएल खेल रहे धोनी ने आंखों में आई नमी को छिपाने के लिए आंखें बंद कर ली। बाद में वह जश्न मनाने के लिए टीम के बीच पहुंचे।
वो आखिरी ओवर की 6 गेंदें
14.1 ओवर्स: शिवम दुबे को मोहित शर्मा, डॉट गेंद!
14.2 ओवर्स: शिवम दुबे को मोहित शर्मा, सिंगल!!
14.3 ओवर्स: रविंद्र जडेजा को मोहित शर्मा, सिंगल
14.4 ओवर्स: शिवम दुबे को मोहित शर्मा, सिंगल!
14.5 ओवर्स: रविंद्र जडेजा को मोहित शर्मा, छक्का!
14.6 ओवर्स: रविंद्र जडेजा को मोहित शर्मा, चौका
इससे पहले बी साइ सुदर्शन के 47 गेंद में 96 रन की मदद से गत चैंपियन गुजरात टाइटंस ने चार विकेट पर 214 रन बनाए। सुदर्शन ने अपनी पारी में आठ चौके और छह छक्के लगाए। उन्होंने महत्वपूर्ण साझेदारियां निभाकर गुजरात को विशाल स्कोर दिया। शुभमन गिल 20 गेंद में 39 और ऋधिमान साहा अर्धशतक बनाकर आउट हुए। जवाब में चेन्नई की शुरूआत काफी आक्रामक रही और डेवॉन कॉन्वे (25 गेंद में 47 रन) और रुतुराज गायकवाड़ (16 गेंद में 26 रन) ने पहले विकेट के लिए 39 गेंद में 74 रन जोड़े। अफगानिस्तान के नूर अहमद ने सातवें ओवर में दोनों को पवेलियन भेजकर गुजरात को मैच में लौटाया।
अजिंक्य रहाणे 13 गेंद में 27 रन बनाकर मोहित का पहला शिकार बने। दूसरे छोर पर शिवम दुबे को जमने में समय लगा लेकिन राशिद को दो छक्के जड़कर उन्होंने हाथ खोले। अपना आखिरी मैच खेल रहे अंबाती रायुडू ने आठ गेंद में एक चौके और दो छक्के के साथ 19 रन बनाए। एक बार फिर मोहित ने 13वें ओवर में लगातार दो गेंदों पर विकेट लेकर गुजरात का पलड़ा भारी कर दिया। रायुडू के आउट होने के बाद मैदान पर उतरे धोनी का खचाखच भरे स्टेडियम में दर्शकों ने जमकर अभिवादन किया लेकिन वह पहली ही गेंद पर खाता खोले बिना डेविड मिलर को कैच दे बैठे।
इसके बाद से गुजरात के गेंदबाज हावी होने लगे और आखिरी दो ओवर में 22 तथा आखिरी ओवर में 14 रन की जरूरत थी। आखिरी ओवर की पहली चार गेंद मोहित ने यॉर्कर डाली और चार ही रन बने लेकिन वह आखिरी दो गेंदों पर चूके और जडेजा ने गुजरात के हाथ आई जीत छीन ली। इससे पहले गुजरात के लिए दूसरे ही ओवर में गिल ने तुषार देशपांडे की गेंद पर लेग साइड में शॉट खेला लेकिन शॉर्ट फाइन लेग पर खड़े दीपक चाहर ने कैच टपका दिया। गिल हालांकि मुंबई इंडियंस के खिलाफ दूसरे क्वॉलिफायर में किए गए प्रदर्शन को दोहरा नहीं सके।
दूसरे छोर से साहा ने तीसरे ओवर में 16 रन निकालकर चेन्नई पर दबाव बनाया। इसके बाद गिल ने देशपांडे को लगातार तीन चौके लगाए जबकि साहा का रिटर्न कैच चाहर ने छोड़ा। पावरप्ले के बाद गुजरात का स्कोर बिना किसी नुकसान के 62 रन था। सातवें ओवर में हालांकि महेंद्र सिंह धोनी ने कुशल स्टम्पिंग का नमूना पेश करते हुए गिल को पवेलियन भेजा जबकि गेंदबाज रविंद्र जडेजा थे। गिल ने इस सत्र में 17 मैचों में 59.33 की औसत और 157.80 के स्ट्राइक रेट से 890 रन बनाए जो आईपीएल के इतिहास में किसी बल्लेबाज का दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
साहा ने इस आईपीएल में अपना दूसरा अर्धशतक 13वें ओवर में पूरा किया। उनके और साइ सुदर्शन के बीच 64 रन की साझेदारी 14वें ओवर में खत्म हुई जब चाहर ने उन्हें धोनी के हाथों लपकवाया। साहा ने 39 गेंद में पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 54 रन बनाए। इस सत्र में गुजरात के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज सुदर्शन ने अपना तीसरा अर्धशतक मथीषा पथिराना को लगातार चौके लगाकर पूरा किया। उन्होंने तीक्षणा को दो छक्के लगाए जबकि देशपांडे को तीन चौके और एक छक्का जड़ा। आखिरी ओवर में पथिराना ने सुदर्शन को पगबाधा आउट करके शतक से वंचित कर दिया। हार्दिक पंड्या ने 12 गेंद में नाबाद 21 रन बनाए।