अजित कुमार और नंदमुरी बालकृष्ण को मिलेगा पद्म भूषण, लिस्ट में ये बड़े नाम भी शामिल – News4Social h3>
Image Source : INSTAGRAM
अजित कुमार और नंदमुरी बालकृष्ण को पद्म भूषण से किया सम्मानित
साउथ सुपरस्टार अजित कुमार और नंदमुरी बालकृष्ण के साथ ही सात हस्तियों को पद्म भूषण पुरस्कार से नवाजा गया है। वहीं मशहूर गायक पंकज उधास और दिवंगत शारदा सिन्हा को भी पद्म भूषण सम्मान दिया गया है। भारत सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या शनिवार, 25 जनवरी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म पुरस्कार 2025 के लिए कुछ दिग्गज हस्तियों के नामों की घोषणा कर दी है। अजित कुमार, नंदमुरी बालकृष्ण के अलावा शारदा सिन्हा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हो चुका है। वहीं पंकज उधास और सुशील मोदी समेत 19 हस्तियों को पद्म भूषण सम्मान दिया गया है। इनके अलावा 113 हस्तियों को इस बार पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा।
अजित कुमार, नंदमुरी बालकृष्ण को मिलेगा पद्म भूषण
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण और अजित कुमार को कला श्रेणी में उनके योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित करने का ऐलान किया गया है। आनंत नाग, जतिन गोस्वामी, दिवंगत सिंगर पंकज उधास, शेखर कपूर और शोभना चंद्रकुमार को पद्म भूषण अवॉर्ड्स से सम्मानित किया जाएगा। इस लिस्ट में मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह का भी नाम शामिल है। इस साल कुल 139 हस्तियों को पद्म पुरस्कार प्रदान किए गए हैं, जिसमें से सात को पद्म विभूषण, 19 लोगों को पद्म भूषण और 113 लोगों को पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया है। इसके अलावा, भारत के वायलनिस्ट लक्ष्मीनारायण सुब्रह्मण्यम और कथक डांसर और कोरियोग्राफर कुमुदनी लक्ष्मीकांत लाखिया को भी सम्मानित किया जाएगा।