अच्छी मांग के चलते जीरा हुआ महंगा, यहां देखिए पूरी किराना सामान की रेट लिस्ट | Today Grocery Store Items Rate Price | Patrika News

359
अच्छी मांग के चलते जीरा हुआ महंगा, यहां देखिए पूरी किराना सामान की रेट लिस्ट | Today Grocery Store Items Rate Price | Patrika News

अच्छी मांग के चलते जीरा हुआ महंगा, यहां देखिए पूरी किराना सामान की रेट लिस्ट | Today Grocery Store Items Rate Price | Patrika News


इंदौर। देश में मसालों के कम उत्पादन के कारण जीरे की कीमतें बढ़ीं हैं। भारत में कम उपज वैश्विक कीमतों को प्रभावित करेगी क्योंकि भारत दुनिया में जीरे का सबसे बड़ा उत्पादक है। 2022 में कुल जीरा उत्पादन लगभग 35 फीसदी वर्ष-दर-वर्ष घटकर 558 मिलियन टन होने का अनुमान है। किसानों ने जीरे की बजाय उन फसलों को ज्यादा प्राथमिकता दी जिनकी कीमतें जीरे के मुकाबले ज्यादा हैं।

वित्त वर्ष 2022 में जीरा निर्यात 24 प्रतिशत गिर गया। यह देखते हुए कि उत्पादन में महत्वपूर्ण 35 प्रतिशत की गिरावट की संभावना है, निर्यात में भी इस वित्त वर्ष में गिरावट की उम्मीद है।जानकारों के मुताबिक़ जीरे में निचले स्तरों से खरीदारी लौटती दिखाई दी है और 22000 से 22200 के लक्ष्य हासिल होते दिखाई दिए हैं। जीरे का जून वायदा 21700 के ऊपर बंद होता दिखाई दिया है। आने वाले कुछ दिनों में जीरे में करेक्शन देखने को मिल सकती है नीचे में 21600 से 21650 तक जा सकती है।

किराना बाजार में खोपरा गोला के भाव स्थिर रहे। टिपटूर में खोपरा गोला का टेंडर 150.25 रुपए गया। वहां 2000 बोरी की आवक बताई गई। शकर एस 3600 से 3625, शकर एम सुपर 3725 से 3750, एम शकर 3800 से 3850, गुड़ भेली 2850 से 2900, कटोरा 3100 से 3200, लड्ड़ू 3300 से 3400, बर्फी 4000, ग्लास 4200 से 4400, ऑर्गेनिक 6000 से 6500, सिंघाड़ा बड़ा 250 से 275, छोटा 160 से 165, सच्चासाबु एगमार्क (1 किलो) 6150, सच्चासाबु एगमार्क आधा किलो 6220, लूज (25 किलो) में 5670 प्रति क्विंटल। खोपरा गोला बाक्स में 190 से 210, खोपरा बूरा 2150 से 3800 रुपए।

मसाले : कालीमिर्च 545 से 555, मिनिमटर 575 से 580, मटरदाना 600, हल्दी निजामाबाद 105 से 125, हल्दी सांगली 170 से 175, हल्दी पावडर 1850 से 1950, जीरा राजस्थान 238 से 245, ऊंझा 248 से 255, मीडियम 258 से 267, बेस्ट 280 से 292, सौंफ मोटी 120 से 135, मीडियम 140 से 155, बेस्ट 180 से 200, बारीक 190 से 210, लौंग चालू 675 से 680, बेस्ट 690 से 725, दालचीनी 285 से 295, जायफल 750 से 850, जावत्री 2000 से 2100, बड़ी इलायची 725 से 775, बेस्ट 800 से 900, पत्थरफूल 340 से 380, बेस्ट 550, बाद्यान फूल 775 से 850, शाहजीरा खर 310 से 320, ग्रीन 440 से 455, तेजपान 85 से 90, तरबूज मगज 340 से 355 रुपए।

सूखे मेवे : काजू डब्ल्यू 240 नंबर 790 से 830, काजू डब्ल्यू 320 नंबर 700 से 725, काजू डब्ल्यू वन 675 से 690, काजू एस डब्ल्यू 300- 660 से 675, एसएस डब्ल्यू 660, काजू जेएच 700 से 725, टुकड़ी 670 से 690, बादाम इंडिपेंडेट 590 से 610, अमरीकन 645 से 655, बेस्ट 665, मोटा दाना 750, टांच 500 से 525, खारक 111 से 120, मीडियम 125 से 132, बेस्ट 138 से 145, एक्सट्रा बेस्ट 165 से 210, किशमिश कंधारी 330 से 400, बेस्ट 450, इंडियन 190 से 210, बेस्ट 250, चारोली 900 से 1050, बेस्ट 1150 से 1175, मुनक्का 450 से 550, बेस्ट 600, एक्सट्रा बेस्ट 825, अंजीर 650 से 825, बेस्ट 950 से 1100, मखाना 625 से 650, बेस्ट 675 से 825, पिस्ता मोटा 1600 से 1750, कंधारी 1900 से 1975, नमकीन पिस्ता 850 से 900, अखरोट बेस्ट 550 से 600 रुपए।

मूंग के भाव में गिरावट

गर्मी की मूंग की आवक का दबाव बने के साध दालों की बिक्री में आई कमी से भाव में गिरावट दर्ज की जा रही है। मूंग में आगे और गिरावट के आसार है। प्रदेश में मूंग की फसल बंपर आई है। चने में लेवाली ठंडी होने तथा दालों में उठाव नहीं आने से भाव दबे हुए है।

दलहन- चना 4800 से 4850, विशाल 4650 से 4725, मसूर 6650 से 6700, मूंग 6500 से 6550, एवरेज 6000 से 6400, तुवर सफेद नई 6200 से 6300, कर्नाटक 6500 से 6600, निमाड़ी 5500 से 6100, उड़द 7000, मीडियम 5500 से 6200 हल्का उड़द 2500 से 4500 रुपए क्विंटल।

दालें- चना दाल 5800 से 5900, बोल्ड 6200 से 6300, मसूर दाल बोल्ड 8050 से 8150, तुवर दाल सवा नंबर 8000 से 8100, फूल 8200 से 8300, बेस्ट तुवर दाल 8400 से 8600, नई बेस्ट 8900 से 9600, मूंग दाल बोल्ड 8500 से 8600, मूंग मोगर 8500 से 8600, बोल्ड 8700 से 8800, उड़द दाल 8500 से 8600, उड़द मोगर 9100 से 9300, बोल्ड 9400 से 9500 रुपए।

इंदौर चावल भाव

दयालदास अजीत कुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 10000 से 11000, तिबार 8000 से 8500 , दुबार 7000 से 7500, मिनी दुबार 6500 से 7000, बासमती सेला 6500 से 9000, मोगरा 3500 से 6000, दुबराज 3500 से 4000, कालीमूंछ डिनरकिंग 8000, राजभोग 7000, परमल 2500 से 2650, हंसा सेला 2450 से 2650, हंसा सफेद 2450 रुपए क्विंटल बिका।

उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News