अखिलेश यादव ने UP में मिले जख्म पर लगाया बंगाल का मरहम, जानें उपचुनाव में BJP की हार पर क्या बोले सपा अध्यक्ष h3>
उत्तर प्रदेश में पहले विधानसभा और फिर विधान परिषद चुनाव में हार का सामना करने वाले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मिली शिकस्त और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की जीत से खुशी मिली है। सपा अध्यक्ष को उपचुनाव में सभी सीटों पर भाजपा की हार में बड़ा संकेत दिखा है।
अखिलेश यादव ने रविवार को ट्विटर पर अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा के साथ तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बधाई दी। अखिलेश यादव ने लिखा, ”टीएमसी के प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा जी ने आसनसोल लोकसभा से 3 लाख से भी अधिक वोटों के अंतर से भाजपा प्रत्याशी को हराकर जो ऐतिहासिक जीत हासिल की है उसके लिए उन्हें और सुश्री ममता बनर्जी जी के कुशल नेतृत्व को हार्दिक बधाई! भाजपा का विधानसभा उपचुनाव की सभी सीटें हारना बड़ा संकेत है।”
संबंधित खबरें
टीएमसी के प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा जी ने आसनसोल लोकसभा से 3 लाख से भी अधिक वोटों के अंतर से भाजपा प्रत्याशी को हराकर जो ऐतिहासिक जीत हासिल की है उसके लिए उन्हें और सुश्री ममता बनर्जी जी के कुशल नेतृत्व को हार्दिक बधाई!
भाजपा का विधानसभा उपचुनाव की सभी सीटें हारना बड़ा संकेत है। pic.twitter.com/231bCV431K
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) April 17, 2022
गौरतलब है कि कभी भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे शत्रुघ्न सिन्हा पिछले दिनों कांग्रेस छोड़कर टीएमसी में शामिल हो गए। ममता बनर्जी ने उन्हें आसनसोल लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान ममता बनर्जी ने समाजवादी पार्टी के लिए वोट की अपील की थी। चुनाव के बीच वह दो बार यूपी आईं और अखिलेश यादव के साथ मंच साझा किया था। हालांकि, सपा को भाजपा से मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।
उपचुनाव में बीजेपी खाली हाथ
देश की एक लोकसभा और चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों में तृणमूल कांग्रेस, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने जीत हासिल की है जबकि भाजपा के खाते में एक भी सीट नहीं आई। तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में आसनसोल लोकसभा सीट और बालीगंज विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस ने महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में एक-एक सीट और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने बिहार की एक सीट पर जीत दर्ज की जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) खाली हाथ रही।