अखिलेश यादव कसाई भक्त, योगी गौ भक्त: योगी के मंत्री बोले- सपा सरकार में गायें कसाई को दी जाती थीं, अब गायें देखकर कसाई कांपते हैं – Shahjahanpur News h3>
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Shahjahanpur
- Akhilesh Yadav Is A Butcher Devotee, Yogi Is A Cow Devotee, Yogi’s Minister Said In SP Government, Cows Were Given To Butchers, Now Butchers Tremble On Seeing Cows
शाहजहांपुर11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शाहजहांपुर में पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने विकास भवन सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की।
शाहजहांपुर में पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने विकास भवन सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ गौ-भक्त हैं, जबकि अखिलेश यादव कसाई-भक्त हैं।
मंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) की सरकार के समय गायों को कसाइयों को सौंप दिया जाता था, जबकि अब योगी सरकार में गाय को देखकर कसाई कांपते हैं। उन्होंने कहा कि सड़क पर घूम रहे आवारा पशुओं की समस्या को खत्म करने के लिए समाज के सहयोग की आवश्यकता है।
धर्मपाल सिंह ने आरोप लगाया कि, जब समाजवादी पार्टी की सरकार थी और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे, तब गायों को कसाइयों के हवाले कर दिया जाता था। अब योगी सरकार में स्थिति बदल गई है। उन्होंने कहा, योगी आदित्यनाथ गाय के गोबर को चंदन मानते हैं, उसे प्रणाम करते हैं और माथे पर लगाते हैं। गाय के गोबर में लक्ष्मी का वास है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोगों को उसमें बदबू आती है, जबकि गाय में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है।
मंत्री ने कानून व्यवस्था पर भी अपनी बात रखते हुए कहा कि, जहां भी हमले होंगे, योगी सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। कानून व्यवस्था बिगाड़ने की किसी को इजाजत नहीं दी जाएगी। कानून के साथ खिलवाड़ करने वालों को दंडित किया जाएगा। न तो प्रशासन लापरवाह है और न ही सरकार असफल है। इस समस्या के समाधान के लिए समाज के सहयोग की जरूरत है। जितने गोवंश हम पकड़वाते हैं, उससे अधिक किसान छोड़ देते हैं।”
उन्होंने बताया कि अब सरकार किसानों को गोवंश छोड़ने से रोकने के लिए नस्ल सुधार का काम कर रही है। मंत्री ने कहा, अब देसी गायों के बजाय गिरी, हरियाणवी, गंगा गीरी और थारपारकर नस्ल की गायें सीमांत किसानों को मुफ्त दी जा रही हैं। इनसे पैदा होने वाली बछिया 10 से 12 लीटर दूध देगी, जिससे किसान की आमदनी बढ़ेगी और स्वास्थ्य भी सुधरेगा। देसी गाय का दूध अमृत समान है, जो जीवन को स्वस्थ बनाता है।”
उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News