अखिलेश बोले- गोली मारने की धमकियों से डरने वाला नहीं: आगरा भीड़ लेकर नहीं जाऊंगा; पार्टी नेताओं को नसीहत- इतिहास को इतिहास ही रहने दो – Uttar Pradesh News h3>
अखिलेश यादव ने मंगलवार को लखनऊ में कहा, तुम सोचते हो कि गोली मारने की धमकी देकर डरा दोगे। लेकिन, हम किसी से घबराने वाले नहीं हैं। नीयत तो उसी दिन पता चल गई थी, जिस दिन NSG छिनी थी।
.
सपा मुखिया ने नुसरत फतेह अली खान का मीरा भजन सुनाया। करणी सेना को चैलेंज करते हुए कहा, इन्होंने मीरा का जो गाना गाया है, उसे कैसे रोकोगे। आगरा जाऊंगा, लेकिन भीड़ के साथ नहीं जाऊंगा। जैसे ये लोग (करणी सेना) आए हैं।
उन्होंने कहा, महाराजाओं-राजाओं की कोई जाति नहीं होती। हम लोग किसी के खिलाफ नहीं है, ना किसी से डरने वाले हैं।
अखिलेश ने पार्टी विधायक इंद्रजीत सरोज के विवादित बयान पर कहा, मैंने उनका बयान नहीं सुना है, मैंने रामजी लाल सुमन का बयान भी नहीं सुना है। लेकिन मैं पार्टी में कहूंगा कि इतिहास से जुड़ा कोई सवाल नहीं उठाया जाना चाहिए।
मैं चाहता हूं कि अगर इतिहास की चीजें हमें अच्छा रास्ता नहीं दिखा सकती हैं, अगर यह हमें सकारात्मक रास्ते पर नहीं ले जा सकती हैं, अगर यह हमें सकारात्मक दिशा नहीं दे सकती हैं, तो इतिहास को इतिहास ही रहने देना चाहिए। इतिहास पर चर्चा नहीं होनी चाहिए।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश ने नुसरत फतेह अली खान का गाना सुनाया।
अखिलेश महाराष्ट्र सपा प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी के साथ पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। इस दौरान महाराष्ट्र के कई नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।
अब अखिलेश की 8 बड़ी बातें पढ़िए…
लखनऊ वाले दिल्ली को धोखा दे रहे भाजपा का जो काम करने का तरीका है, उससे लग रहा है कि PDA की ताकत से घबराए हैं। कुछ दिन पहले यूपी के सीएम को जीरो याद आ रहा है। हिंदी में उसे अंडा बोलेते हैं। आज सुना है कि डंडे की बात कर रहे हैं। लखनऊ वाले दिल्ली वाले को धोखा दे रहे हैं। चला-चली की बेला है। इसलिए अंडा और डंडा याद आ रहा है। क्या यह सीएम की भाषा हो सकती है।
खुलेआम लोग कह रहे- गोली मार देंगे खुलेआम लोग कह रहे हैं। गोली मार देंगे। जान ले लेंगे। हत्या कर देंगे। हमारे पास राणा जैसे लोग हैं, जो किसी की भी हत्या कर देंगे। पुलिस पता नहीं क्या कर रही है।
प्रॉपर्टी बनाने वाले लोग जीरो पॉवर्टी की बात कर रहे अखिलेश ने कहा, सुनने में आ रहा है कि सीएम डीएनए तक की बात करते हैं। मैंने कहा साइंटिस्ट है क्या सीएम? जब देखो तब डीएनए की बात करते हैं। सरकार की जिम्मेदारी है कि किसान की आय दो गुनी हो। जो लोग लगातार प्रापर्टी बनाते जा रहे हैं, वो लोग जीरो पावर्टी की बात कर रहे हैं। जैसे जीरो टालरेंस की बात कर रहे थे, उसी तरह यह भी है। यूपी की जमीन को भाजपा के लोग खरीद रहे हैं। लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर कहीं भी आप जानकारी कर लीजिएगा।
भ्रष्टाचार छिपाने के लिए आग लगाई जा रही कल सीएम कह रहे थे हमने मेट्रो बनाई है। सीएम बताएं, कहां मेट्रो बनाई है। जो इन्फ्रास्ट्रक्चर के बड़े काम हुए वह सपा की देन है। सपा के कार्यकाल में जो काम हुआ, उसे दूसरी सरकारों ने अपनाया। मेडिकल की क्या हालत है, आग पर आग लग रही है। झांसी मेडिकल कॉलेज की आग के बाद सबक लेना चाहिए था। सरकार ने जो फैसले लिए थे, उस पर अमल किया होता तो लखनऊ में जान न जाती। कुछ लोग कहते हैं कि पिछले 7-8 साल से जो खराब क्वालिटी का सामान लगा है। बचने के लिए आग लगा दो। कहीं ऐसा तो नहीं बचने के लिए यह सब काम हो रहा है। कहीं भ्रष्टाचार छिपाने के लिए तो आग नहीं लगाई जा रही है।
अखिलेश यादव ने कहा, आज अब्राहिम यूसुफ समेत कई नेता सपा से जुड़ रहे हैं। सपा की कोशिश होगी कि दूसरे दलों से जो लोग आ रहे हैं उन्हें जोड़ कर हम पीडीए की ताकत बढ़ाएंगे।
IAS अफसर सीएम आवास में छिपा होगा करप्शन में IAS (अभिषेक प्रकाश) को ही भागना पड़ गया। वह सीएम आवास में ही छिपा होगा। यह कमीशन के लिए झगड़ा कर रहे हैं। भाजपा की कोई उपलब्धि नहीं है। नौकरी नहीं, रोजगार नहीं है। सरकार अब कह रही है कि हम लैंड बैंक तैयार कर रहे हैं। पुराना डायलॉग भर्ती होती थी, वह आ जाते हैं।
खंडहर हो गया मेडिकल कॉलेज, डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ नहीं हरदोई में मेडिकल कॉलेज बना रहे हैं। बगल में शाहजहांपुर है। स्वास्थ्य मंत्री नड्डा के साथ मिलकर वहां शुरू किया। वहां डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ नहीं है। मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग खंडहर है। वहां इलाज नहीं हो रहा है। गरीब को इलाज नहीं मिल रहा है, गरीब धक्के खा रहा है। यह सरकार सपने दिखा रही है। सच्चाई तो यह है कि लखनऊ वाले दिल्ली वालों को धोखा दे रहे हैं।
भाजपा की सरकार में कोई भी किसी की जान ले सकता है एक नासमझ कार्यकर्ता मुझे प्रतापगढ़ का मिला। उसने कुछ लिख दिया था, तो पुलिस भाग रही है। पुलिस उनके खिलाफ नहीं भागेगी जो शपथ लेकर बैठी हुई हैं। मुझे पता है कि गुड़गांव और नोएडा में ऐसे लोग हैं जो ऑपरेट करते हैं। यह सरकार जाने वाली है। जाते समय ऐसी भाषा इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा की सरकार में कोई भी किसी की जान ले सकता है। हमने सबने जान जाते हुए देखा है। यह सब भाजपा करवा रही है।
डीजीपी कार्यवाहक बनते जा रहे डीजीपी पर अखिलेश ने कहा, यह एक महत्वपूर्ण विभाग है। पुलिस ने दलित को पीट कर मार दिया। बस्ती में नौजवान से पैसा मांगा नहीं दे पाया तो उसे इतना मारा की जान चली गई। प्रयागराज में करछना में दलित व्यक्ति को जला दिया। इस विभाग के मुखिया कार्यवाहक बनते जा रहे हैं। वाराणसी वाले मिश्रा, जिन पर हमला हुआ था, उन्हें ही पुलिस ने जेल भेज दिया। वह सरकार के खिलाफ बोल रहे थे।
————————
यह खबर भी पढ़िए….
अतीक गैंग में 30 शूटर…बेटा अली बन सकता है लीडर:कभी NDA विधायक भी रहे थे सदस्य; रिटायर्ड अफसर बोले-अपनों को ज्यादा मारा
माफिया अतीक अहमद की मौत को 2 साल बीत गए। अब केवल उसका टूटा हुआ साम्राज्य और IS-227 गैंग बचा है। वही गैंग जिसके जरिए अतीक अहमद ने तीन दशक तक खौफ बनाए रखा।
एक समय इस गैंग में 200 से ज्यादा अपराधी थे। तमाम लोगों की हत्या की। हजारों करोड़ की संपत्ति बनाई। लेकिन अब पहले जैसा कुछ नहीं रहा। पत्नी फरार है। दो बेटे जेल में हैं। बाकी जो गुर्गे इशारा पाते ही हत्या कर देते थे, वह अब अंडरग्राउंड हो गए हैं। पढ़ें पूरी खबर…