अखिलेश ने जहां चाय पी, उस दुकान पर छापा: दुकान मालिक बोला- अखिलेश भैया के आने के बाद से परेशान कर रहे – Fatehpur News

11
अखिलेश ने जहां चाय पी, उस दुकान पर छापा:  दुकान मालिक बोला- अखिलेश भैया के आने के बाद से परेशान कर रहे – Fatehpur News

अखिलेश ने जहां चाय पी, उस दुकान पर छापा: दुकान मालिक बोला- अखिलेश भैया के आने के बाद से परेशान कर रहे – Fatehpur News


फतेहपुर में शुक्रवार को चाय की दुकान पर फूड सेफ्टी विभाग ने छापेमारी की। छापेमारी जिस दुकान पर की गई है, वहां 2 महीने पहले सपा मुखिया अखिलेश यादव ने चाय पी थी। चाय की जमकर तारीफ की थी। लाजवाब स्वाद का राज पूछा था। विभाग ने चाय के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। दुकानदार का कहना है कि अखिलेश भैया के चाय पीने के बाद से ही बहुत परेशान किया जा रहा है। अधिकारी धमकी देते हैं कि एल्युमिनियम के बर्तन में चाय बनाते हो, दुकान सील कर देंगे। अब हम दुकान चलाएं या दुकान बंद कर दें। मामला सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के चौकी चौराहे का है। पूरा मामला विस्तार से पढ़िए…
समाजवादी पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 20 फरवरी को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव हुसैनगंज विधानसभा के अफाई गांव में पूर्व विधायक मोहम्मद सफीर के आवास पर गए थे। वहां से लौटते समय उन्होंने खागा तहसील क्षेत्र में चौकी चौराहा स्थित ‘शेषमन की फेमस चाय’ की दुकान पर कुल्हड़ वाली चाय पी थी। दुकान संचालक के बेटे आर्यन यादव ने उन्हें चाय परोसी थी। चाय की तारीफ करते हुए अखिलेश ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘X’ पर फोटो-वीडियो साझा की थी, जिसके बाद यह दुकान जिले में चर्चा का विषय बन गई थी। IGRS शिकायत पर छापेमारी
खाद्य निरीक्षक धीरेंद्र दीक्षित ने बताया कि अहमद नामक व्यक्ति ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि दुकान पर चाय बनाने में मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। उसी शिकायत के आधार पर टीम ने दो दिन पहले मौके पर पहुंचकर जांच की और चाय का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है। कांग्रेस नेता का आरोपी लगाते VIDEO
इस बीच कांग्रेस नेता शिवाकांत तिवारी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में वे फोन पर खाद्य निरीक्षक से दुकानदार को परेशान न करने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं। दुकान मालिक बोले- चाय पीने के बाद से बढ़ी कार्रवाई
दुकान संचालक शेषमन (आर्यन के पिता) ने आरोप लगाया कि सपा अध्यक्ष के चाय पीने के बाद से ही विभाग लगातार दुकान पर दबाव बना रहा है। डेढ़-दो महीने से छापेमारी कर रहे हैं। बोल रहे हैं कि एल्युमिनियम के बर्तन में चाय बनाते हो…। अब क्या सोने-चांदी के बर्तन में बनाएं…। उन्होंने कहा- अब हम दुकान चलाएं या रोज-रोज की परेशानी से बंद कर दें। जीना हराम कर दिया है। जांच रिपोर्ट के बाद तय होगी कार्रवाई
फूड इंस्पेक्टर धीरेंद्र दीक्षित का कहना है- सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अगर मानक पूरे नहीं पाए गए तो दुकान को सीज भी किया जा सकता है। फिलहाल जांच जारी है। ——————————————- ये खबर भी पढ़िए… यूपी में जज को धमकी, बम से उड़ा देंगे:चिट्‌ठी में लिखा- हमारी कौम के लोगों को सजा सुनाई, मौके की तलाश है
झांसी में जज आदित्य चतुर्वेदी को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पत्र, डाक के जरिए भेजा गया। इसमें लिखा है- जिला कोर्ट लखनऊ में आदित्य चतुर्वेदी ने कई मुकदमों में हमारी कौम के बेगुनाह लोगों को सजा सुनाकर घर तबाह कर दिए। हम सभी लोग कई दिनों से उनकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं। बस मौके की तलाश हैं। 30 अप्रैल तक इनको कोर्ट परिसर में बम से उड़ा देंगे। पूरी खबर पढ़िए…

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News