अंतरराष्ट्रीय सराफा बाजार में आई गिरावट से घरेलू स्तर पर सोना-चांदी के भाव घटे | Due to the decline in the international bullion market, the prices of | Patrika News

7
अंतरराष्ट्रीय सराफा बाजार में आई गिरावट से घरेलू स्तर पर सोना-चांदी के भाव घटे | Due to the decline in the international bullion market, the prices of | Patrika News

अंतरराष्ट्रीय सराफा बाजार में आई गिरावट से घरेलू स्तर पर सोना-चांदी के भाव घटे | Due to the decline in the international bullion market, the prices of | News 4 Social

इंदौरPublished: Sep 08, 2023 06:58:57 pm

इंदौर बाजार . 8-9-2023-आरटीजीएस में सोना कैडबरी 60550 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 72450 रुपए किलो

अंतरराष्ट्रीय सराफा बाजार में आई गिरावट से घरेलू स्तर पर सोना-चांदी के भाव घटे

अंतरराष्ट्रीय सराफा बाजार में आई गिरावट से घरेलू स्तर पर सोना-चांदी के भाव घटे

सोना-चांदी में गिरावट
इंदौर. अंतरराष्ट्रीय सराफा बाजार में आई गिरावट से घरेलू स्तर पर सोना-चांदी के भाव घटे। कॉमेक्स पर सोना ऊपर में 1928.00 डॉलर प्रति औंस जाने के बाद यह 1923.70 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी ऊपर में 23.24 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार किया बाद में यह 22.98 डॉलर प्रति औंस पर रही। इंदौर सराफा बाजार सोना कैडबरी नकदी में (99.50) 60525 रुपए प्रति दस ग्राम। 22 कैरेट 55460 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा नकदी में 72300 व टंच 72525 रुपए प्रति किलो रही। आरटीजीएस में सोना कैडबरी 60550 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 72450 रुपए किलो रही। चांदी सिक्का 825 रुपए प्रति नग रहा।

आलू के भाव में नरमी, प्याज में मांग
इंदौर. देवी अहिल्याबाई होलकर फल एवं सब्जी थोक मंडी में लेवाली का अभाव रहने से आलू के भाव में नरमी का रुख रहा। प्याज में अच्छी मांग रही। प्याज की 80 हजार बोरी, आलू की 8 हजार बोरी आवक हुई। आगरा तरफ से 7 गाड़ी आलू आया, जो 900 से 1100 रुपए क्विंटल बिका। प्याज सुपर बेस्ट 1700 से 2000, बेस्ट 1400 से 1600 व गोल्टी 1600 से 1900, लहसुन ऊंटी क्वालिटी 13000 से 14000, देशी लहसुन 12000 से 12500, एवरेज 10000 से 11000, बारिक 7000 से 9000, चिप्स क्वालिटी का आलू 1200 से 1300 व ज्योति 800 से 1100 रुपए क्विंटल बिका।
————
सोया रिफाइंड तेल के भाव में कमी
इंदौर. विदेशी बाजारों में आई मंदी के साथ घरेलू स्तर पर लेवाली कमजोर रहने से सोया तेल के में गिरावट का रुख रहा। लेशियाई पाम तेल का वायदा भाव पिछले लगातार चार दिनों से स्थिर या नरम बना हुआ है और सरकारी संस्था- मलेशिया पाम ऑयल बोर्ड (एम्पोब) की रिपोर्ट का इंतजार हो रहा है जिसमें अगस्त माह के दौरान मलेशियाई पाम तेल के उत्पादन, निर्यात एवं बकाया स्टॉक का विवरण शामिल होगा। कुआलालम्पुर स्थित बुर्सा मलेशिया डेरीवेटिव्स (बीएमडी) एक्सचेंज में नवम्बर डिलीवरी के लिए बेंचमार्क पाम तेल (सीपीओ) का वायदा मूल्य पिछले दिन 50 रिंगिट या 1.29 प्रतिशत घटकर 3831 रिंगिट (819.11 ) प्रति टन पर बंद हुआ। हालांकि एम्पोब की मासिक रिपोर्ट अभी सामने नहीं आई है लेकिन उससे पूर्व उद्योग-व्यापार समीक्षकों ने जो अनुमान व्यक्त किया है उससे पता चलता है कि अगस्त के अंत में मलेशिया में पाम तेल का बकाया अधिशेष स्टॉक बढक़र 18.90 लाख टन पर पहुंच गया जो पिछले छह माह का सबसे ऊंचा स्तर है। समीक्षकों ने अगस्त के दौरान मलेशियाई पाम तेल के उत्पादन में बढ़ोत्तरी होने एवं निर्यात में गिरावट आने की संभावना व्यक्त की है।
लूज तेल (प्रति दस किलो) : इंदौर मंूगफली तेल 1740 से 1760, मुंबई मूंगफली तेल 1730, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 880 से 900, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 845 से 850, मुंबई सोया रिफाइंड 890 से 900, मुंबई पाम तेल 835 से 838, इंदौर पाम 900, राजकोट तेलिया 2760, गुजरात लूज 1750, कपास्या तेल इंदौर 830 रुपए।
तिलहन : सरसों 6200 से 6300, रायड़ा 4900 से 5100, सोयाबीन 4800 से 4900 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 44000 रुपए टन।
प्लांटों के सोयाबीन भाव : बैतूल 4975, विप्पी 4960, लक्ष्मी 4900, सांवरिया इटारसी 5025, खंडवा 4975, रूचि 4950, धानुका 5050, एमएस नीमच 5000, एमएस पचोर 4965 व एवी 5000 रुपए।
कपास्या खली ( 60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव – इंदौर 1900, देवास 1900, उज्जैन 1900, खंडवा 1875, बुरहानपुर 1875, अकोला 2800 रुपए।
—————–
सरकारी रणनीति से मसूर दाल के दाम हुए कम
इंदौर. सरकार ने मसूर पर स्टॉक नियम तय किया है, जिसके चलते कीमतों में गिरावट आई है। बाजार में मसूर दाल के दाम 100 रुपए क्विंटल टूट गए है। टेक्स के विरोध में मंडियों में अनिश्चितकालीन हड़ताल चल रही है। मंडी के बाहरी कारोबार में चना और मसूर के दाम कम हुए है।
मुंबई पोट पर आयातित चना तंजानिया नया 6000, काबुली सूडान 8050, मसूर ऑस्ट्रेलिया 6600, मसूर कनाड़ा 6500, तुवर लेमन नई 11300, तुवर मोजांबिक 9050, मालवी लाल 9000 व उड़द एफएक्यू 8550 रुपए।
दलहन- चना 6400, विशाल 6250 से 6300, डंकी 5700 से 6200, मसूर 6300, तुवर महाराष्ट्र 11100 से 11300, कर्नाटक 11600 से 11900, निमाड़ी 9500 से 11200, मूंग 9200 से 9300, मूंग बोल्ड 9400 से 9600, एवरेज 7500 से 8300, उड़द बेस्ट 9000 से 9500, मीडियम 6500 से 8500, हल्का उड़द 3000 से 5000 रुपए क्विंटल।
दालें- चना दाल 8400 से 8500, मीडियम 8600 से 8700, बोल्ड 8800 से 8900, मसूर दाल मीडियम 7750 से 7850, बोल्ड 7950 से 8050, तुवर दाल सवा नंबर 14100 से 14200, फूल 15000 से 15100, बेस्ट तुवर दाल 15400 से 16600, ब्रांडेड तुवर दाल 16900, मूंग दाल मीडियम 10900 से 11000, बोल्ड 11100 से 11200, मूंग मोगर 11600 से 11700, बोल्ड 11800 से 11900, उड़द दाल मीडियम 10600 से 10700, बोल्ड 10800 से 10900, उड़द मोगर 11300 से 11400, बोल्ड 11500 से 11600 रुपए।
काबली चना कंटेनर भाव
काबली चना (40-42) 16300, (42-44) 16000, (44-46) 15800, (58-60) 14800 रुपए।
===========
इंदौर चावल भाव
इंदौर. दयालदास अजीत कुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 11500 से 12500, तिबार 9550 से 10000 , दुबार 8500 से 9000, मिनी दुबार 7500 से 8000, बासमती सेला 7000 से 9500, मोगरा 4250 से 6500, दुबराज 4500 से 5000, कालीमूंछ डिनरकिंग 8500, राजभोग 7500, परमल 3200 से 3400, हंसा सेला 3400 से 3600, हंसा सफेद 2800 से 3000, पोहा 4550 से 4800 रुपए।
————–
शकर में तेजी का वातावरण, खोपरा गोला के दाम गिरे
इंदौर. गन्ने की फसल कम आंकी जा रही है, जिसके चलते शकर के दाम बढ़ रहे है। बाजार में सुपर एस क्वालिट शकर का दाम 4000 रुपए क्विंटल पर पहुंच गया है। केंद्रों पर आई मंदी से खोपरा गोला के दाम घटे है।
शकर एस 3950 से 3980, शकर एम सुपर 3990 से 4000, गुड़ भेली 4000 से 4100, कटोरा 4100 से 4200, ग्लास 4500 से 4700, लड्डू 4300 से 4400, ऑर्गेनिक 6800, सिंघाड़ा बड़ा 120 से 127, छोटा 115, साबूदाना चालू 7300 से 7500, बेस्ट 7900 से 8000, रायलरतन साबूदाना लूज में 7450, 1 किलो पैकिंग में 7870, सच्चामोती लूज में 7300, 1 किलो पैंकिंग में 7670, सच्चासाबु एगमार्क (1 किलो पैकिंग) 7910, सच्चासाबु एगमार्क (आधा किलो पैकिंग) 7970, सच्चासाबु एगमार्क 200 ग्राम 8190 भाव रुपए प्रति क्विंटल में। खोपरा गोला बाक्स में 105 से 115, खोपरा बूरा 2150 से 3400 रुपए।
मसाले : कालीमिर्च 635 से 640, मिनिमटर 645 से 655, मटरदाना 685 से 700, बेस्ट 725, हल्दी निजामाबाद 150 से 160, हल्दी सांगली 250 से 260, जीरा राजस्थान 655 से 675, ऊंझा 685 से 690, मीडियम 700 से 715, बेस्ट 720 से 725, सौंफ मोटी 280 से 285, मीडियम 300 से 325, बेस्ट 375 से 425, बारीक 350 से 425, लौंग चालू 940 से 945, बेस्ट 955 से 970, दालचीनी 240 से 245, बेस्ट 250 से 255, जायफल 625 से 675, बेस्ट 725, जावत्री 1950, बेस्ट 2050, बड़ी इलायची 975 से 1050, बेस्ट 1125 से 1250, पत्थरफूल 340 से 365, बेस्ट 425 से 550, बाद्यान फूल 575 से 675, शाहजीरा खर 340 से 355, ग्रीन 480 से 600, तेजपान 90 से 110, तरबूज मगज 635 से 655, नागकेसर 725 से 750, सौंठ 325 से 425, खसखस चालू 675 से 775, बेस्ट 950 से 1250, एक्सट्रा बेस्ट 1250, से 1300, धोली मूसली 1400 से 1450, हींग 751- 3250, पाउच में 10 ग्राम 3330, 121- 50 ग्राम 3050, पाउच में 10 ग्राम 3130, 111-50 ग्राम 2850, पाउच में 10 ग्राम 2930, पावडर 850 से 900, हरी इलायची 1875 से 1975, मीडियम 2025 से 2125, बेस्ट 2250 से 2450, एक्सट्रा बेस्ट 2450 से 2750, पानबार 2350 रुपए।
सूखे मेवे : काजू डब्ल्यू 240 नंबर 725 से 750, काजू डब्ल्यू 320 नंबर 650 से 700, काजू डब्ल्यू वन 575 से 585, काजू एस डब्ल्यू 300- 640 से 660, काजू जेएच 580, टुकड़ी 570, बादाम इंडिपेंडेट 585 से 625, अमरीकन 675 से 700, ऑस्ट्रेलिया 685 से 690, मोटा दाना 750, टांच 500 से 555, खारक 225 से 235, मीडियम 245 से 260, बेस्ट 275 से 330, एक्सट्रा बेस्ट 325 से 350, किशमिश कंधारी 375 से 425, बेस्ट 550 से 650, इंडियन 150 से 175, बेस्ट 215, चारोली 1370 से 1450, मुनक्का 450 से 650, बेस्ट 750 से 850, अंजीर 850 से 1150, बेस्ट 1250 से 1350, एक्सट्रा बेस्ट 1750, मखाना 390 से 425 बेस्ट 500 से 750, पिस्ता अमरीकन 1650 से 1800, पिशोरी 2200 से 2450, नमकीन पिस्ता 950 से 1150, अखरोट 450 से 475, बेस्ट 600 से 650, अखरोट गिरी 625 से 1100, जर्दालू 250 से 350, बेस्ट 450 से 600 रुपए।
पूजन सामग्री : नारियल 120 भरती 1600 से 1650, 160 भरती 1700 से 1750, 200 भरती 1700 से 1750, 250 भरती 1800 से 1850, देशी कपूर 810 से 815, पूजा बादाम 115 से 125, बेस्ट 175 से 200, पूजा सुपारी 450 से 475, अरीठा 125 से 130 रुपए। केसर 150 से 173 रुपए प्रति ग्राम, सिंदूर (25 किलो) 7400 रुपए।
आटा-मैदा : आटा चक्की 1450, रवा कट्टे में 1550, मैदा 1500, चना बेसन 4125 रुपए प्रति 50 किलो बोरी।
———
इंदौर मावा 320 रुपए किलो। उज्जैन मावा 280 रुपए किलो।

उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News