अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आई मंदी से सोना-चांदी में गिरावट | Gold and silver prices fall due to recession in international markets | News 4 Social

13
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आई मंदी से सोना-चांदी में गिरावट | Gold and silver prices fall due to recession in international markets | News 4 Social

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आई मंदी से सोना-चांदी में गिरावट | Gold and silver prices fall due to recession in international markets | News 4 Social

इंदौरPublished: Feb 08, 2024 07:12:21 pm

इंदौर बाजार . 8-2-2024-आरटीजीएस में सोना कैडबरी 64225 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 71175 रुपए किलो

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आई मंदी से सोना-चांदी में गिरावट

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आई मंदी से सोना-चांदी में गिरावट

सोना-चांदी में गिरावट
इंदौर. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आई मंदी से घरेलू स्तर पर सोना-चांदी के भाव में गिरावट रही। कॉमेक्स पर सोना 2026.20 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी 22.26 डॉलर प्रति औंस पर रही। इंदौर सराफा बाजार सोना कैडबरी नकदी में (99.50) 63850 रुपए प्रति दस ग्राम। 22 कैरेट 58830 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा नकदी में 71400 व टंच 71550 रुपए प्रति किलो रही। आरटीजीएस में सोना कैडबरी 64225 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 71175 रुपए किलो रही। चांदी सिक्का 825 रुपए प्रति नग रहा।

आवक कम होने से लहसुन में तेजी
इंदौर. देवी अहिल्याबाई होलकर फल एवं सब्जी थोक मंडी में आवक कम होने से लहसुन के भाव में तेजी रही। नई लहसुन की आवक 25000 बोरी, प्याज की 25 हजार व आलू की 40 हजार बोरी आवक हुई। नया चिप्स का आलू 1400 से 1600, राशन 1200 से 1400, गुल्ला (छोटा आलू) 7 से 8, प्याज बेस्ट 1500 से 1800, मीडियम 1300 से 1500, गोल्टा 800 से 900, लहसुन ऊंटी नई 27000 से 29000, देशी लहसुन 25000 से 27000, एवरेज 21000 से 23000, बारिक 12000 से 14000 रुपए क्विंटल बिका।
———–
विदेशी बाजारों में तेजी से सोया तेल के बढ़े
इंदौर. विदेशी बाजारों में तेल की कीमतों में वृद्धि देखी गई क्योंकि गाजा संघर्ष और मध्य पूर्व में तनाव का बाजार पर असर जारी रहा। इजरायल द्वारा हमास के युद्धविराम प्रस्ताव को अस्वीकार करने के बावजूद यह तेजी आई, जो अक्टूबर से केंद्र बिंदु रही शांति वार्ता की नाजुक प्रकृति को दर्शाता है। ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स में 22 सेंट की तेजी आई, जो 79.43 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया, जबकि यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड फ्यूचर्स भी 19 सेंट चढक़र 74.05 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। बाजार की चाल को मजबूत अमेरीकी ईंधन मांग संकेतों द्वारा और समर्थन दिया गया। विदेशी बाजारों में आई तेजी के असर से घरेलू स्तर पर सोया तेल के दाम बढ़ गए है। मूंगफल तेल में भी मजबूती दर्ज की जा रही है। आवक बढऩे से सोयाबीन की कीमतों पर दबाव बना है। देश की मंडियों में कुल 3.25 लाख बोरी सोयाबीन की आवक हुई। मध्यप्रदेश में 1.35 लाख, महाराष्ट्र में 1.50 लाख, राजस्थान में 20 हजार व अन्य राज्यों में 20 हजार बोरी सोयाबीन की आवक बताई गई। देश में सरसों की 3.80 लाख बोरी आवक हुई। राजस्थान में 1 लाख, मध्यप्रदेश में 25 हजार, यूपी में 35 हजार, पंजाब में 15 हजार, गुजरात में 15 हजार व अन्य राज्यों में 65 हजार बोरी सरसों आई।
लूज तेल (प्रति दस किलो) : इंदौर मंूगफली तेल 1500, मुंबई मूंगफली तेल 1515 से 1525, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 905 से 910, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 850 से 855, मुंबई सोया रिफाइंड 890 से 895, मुंबई पाम तेल 850 से 855, इंदौर पाम 910, राजकोट तेलिया 2350, गुजरात लूज 1450, कपास्या तेल इंदौर 830 रुपए।
तिलहन : सरसों 6300, रायड़ा 4800 से 5000, नया रायड़ा 3900 से 4400, सोयाबीन नई 4500 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 39000 रुपए टन।
प्लांटों के सोयाबीन भाव : प्रेस्टीज 4640, लक्ष्मी 4575, सांवरिया इटारसी 4575, खंडवा 4575, रुचि 4670, धानुका 4725, एमएस नीमच 4715, एमएस पचोर 4615 व एवी 4575 रुपए।
कपास्या खली ( 60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव – इंदौर 1700, देवास 1700, उज्जैन 1700, खंडवा 1675, बुरहानपुर 1675, अकोला 2675 रुपए।
—-

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News