Advertising
<

अंडरगारमेंट फैक्ट्री की लिफ्ट में युवक की गर्दन फंसी, मौत: कानपुर में 20 मिनट तक छटपटाता रहा, कपड़ों की गांठ रखते समय हादसा – Kanpur News

4
अंडरगारमेंट फैक्ट्री की लिफ्ट में युवक की गर्दन फंसी, मौत:  कानपुर में 20 मिनट तक छटपटाता रहा, कपड़ों की गांठ रखते समय हादसा – Kanpur News

अंडरगारमेंट फैक्ट्री की लिफ्ट में युवक की गर्दन फंसी, मौत: कानपुर में 20 मिनट तक छटपटाता रहा, कपड़ों की गांठ रखते समय हादसा – Kanpur News

कानपुर में लिफ्ट के गेट में गर्दन फंसने से अंडरगारमेंट फैक्ट्री में काम करने वाले युवक की तड़प-तड़पकर मौत हो गई। वह करीब 20 मिनट तक लिफ्ट में छटपटाता रहा। वहां मौजूद कर्मचारियों ने फैक्ट्री मालिक और पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पु

.

परिजनों ने फैक्ट्री मालिक पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने मंगलवार रात को पोस्टमार्टम हाउस पर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ही परिजन शांत हुए। मामला नौबस्ता थानाक्षेत्र के हंसपुरम इलाके की है।

युवक की मौत के बाद पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को काफी समझाने की कोशिश की।

विस्तार से पढ़िए पूरा मामला

लिफ्ट के दरवाजे बंद हुए तो गर्दन फंसी के-ब्लॉक किदवई नगर निवासी आनंद अग्रवाल की हंसपुरम आवास विकास योजना-2 में अंडर गार्मेंटस बनाने की फैक्ट्री है। फैक्ट्री में बाबूपुरवा के बगाही भट्टा निवासी मजदून बब्लू का बेटा पवन पासवान (19) ढाई साल से मजदूरी करता था।

Advertising

मंगलवार शाम करीब 6 बजे पवन कपड़े की गाठों को लेकर ऊपर की मंजिल पर जाने के लिए लिफ्ट में पहुंचा। वह बाहर से लिफ्ट के अंदर गांठों को रखने लगा, तभी लिफ्ट का दरवाजा बंद हो गया। उसकी गर्दन दोनों दरवाजों बीच फंस गई। यह देखकर अन्य कर्मियों में हड़कंप मच गया। लिफ्ट ऊपर जाने लगी तो पवन फंस गया और उसकी तड़प-तड़पकर मौत हो गई।

कर्मियों ने लिफ्ट को ऊपर जाने से रोका। फिर पवन को बाहर निकालने का प्रयास किया। मगर सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

मृतक पवन पासवान (फाइल फोटो)

एक घंटे बाद दमकल कर्मियों ने बाहर निकाला शव दमकल कर्मियों ने एक घंटे बाद शव को निकाला। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। परिजनों ने बताया कि पवन रोजाना की तरह सुबह 8 बजे काम पर गया था। शाम करीब 7 बजे फैक्ट्री मालिक ने पहले उसके साथ काम करने वाले युवक अनुराग को फोन कर परिजनों से बात कराने को कहा।

अनुराग ने पवन की चाची सुमन से उनकी बात कराई तो उन्होंने पवन के चोटिल होने ही सूचना देकर अस्पताल ले जाने की बात बताई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव का लिफ्ट से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

इकलौते बेटे की मौत से मचा कोहराम परिजन आनन-फानन फैक्ट्री पहुंचे तो उन्हें वहां उसका शव मिला। इकलौते बेटे की मौत से मां रानी, बहन स्वाति और साथ गए अन्य लोग बिलख पड़े। इस बीच पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जहां परिजनों के साथ ही कई अन्य लोग भी पहुंचे और हंगामा करने लगे। परिजनों को ढांढस बंधाने देर रात विधायक राहुल बच्चा भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।

युवक की अंडरगारमेंट फैक्ट्री में मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

एडीसीपी साउथ योगेश कुमार ने बताया-

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

QuoteImage

—————————- ये खबर भी पढ़ें… मामा के लड़के का गला काटकर शव के पास बैठा; नहाकर माथे पर तिलक लगाया; अलीगढ़ में परिजन बोले- तंत्र-मंत्र में नरबलि दी

अलीगढ़ में एक युवक ने मंगलवार सुबह अपने 32 साल के ममेरे भाई की हत्या कर दी। उसने भाई के सीने में दो गोली मारी। इसके बाद फरसे से उसकी गर्दन काट दी। परिजन बेटे को खोजते हुए मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि युवक का शव चारपाई पर पड़ा हुआ था और आरोपी नहा धोकर शव के पास बैठा था। उसने अपने माथे पर तिलक लगा रखा था। पढ़िए पूरी खबर

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News