अंजू और नसरुल्ला की लव स्टोरी में डेविड कौन है, पति के कॉल करने पर सबसे पहले लिया उसी का नाम h3>
अलवर: फेसबुक पर हुए प्यार में प्रेमी नसरुल्ला से मिलने पाकिस्तान गई अंजू ने फोन पर पति और बच्चों से बातचीत की है। पति अरविंद ने जब अंजू को फोन लगाया तो दोनों के बीच करीब 2 मिनट 40 सेकेंड बातचीत हुई। कॉल करते ही अरविंद ने जैसे ही हैलो बोला तो उधर से अंजू ने कहा कि कौन डेविड? इसपर अरविंद ने कहा कि नहीं, वह बोल रहा है। इसके बाद अंजू थोड़ा रुककर कहती है कि हां बोलो। अंजू और अरविंद की बातचीत का ऑडियो सामने आने के बाद सोशल मडिया पर लोग पूछ रहे हैं कि आखिर डेविड कौन है?
कौन है डेविड
नवभारत टाइम्स.कॉम के संवाददाता ने अरविंद से इस बारे में बातचीत की। अरविंद ने बताया कि डेविड कोई बाहरी शख्स नहीं है। वह अंजू का भाई और उसका साला है। अरविंद ने बताया कि उन्होंने डेविड के मोबाइल से ही अंजू को कॉल लगाया था, इसलिए उसने उधर से सबसे डेविड का ना लिया।
अरविंद ने बताया कि एक नेपाली काफी दिनों से अंजू को फोन कॉल कर रहा था। अंजू ने इसकी शिकायत पुलिस में की थी। उन्होंने यह भी बताया कि अंजू जयपुर सहेली से मिलने की बात कहकर घर से निकली थी। लेकिन उसने किसी को भी नहीं बताया था कि वह पाकिस्तान जा रही है।
फोन पर बातचीत के दौरान अंजू ने पति अरविंद से कई बार कहा कि वह उसके सारे डॉक्यूमेंट लॉक करके रख दे। वह उसके डॉक्यूमेंट पुलिस या किसी मीडिया वालों का ना दे। अंजू ने फोन पर बच्चों से भी बातचीत की। अंजू और अरविंद का एक 15 साल की बेटी और एक 5 साल का बेटा है। उसने दोनों बच्चों से कहा है कि वह जल्द लौटकर आएगी।
बता दें कि पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर की तरह अलवर की महिला अंजू ने कदम उठाया है। इस बार सीमा पार करने वाली लड़की अंजू भारतीय है। दावा किया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश की रहने वाली और अलवर में शादी करने वाली अंजू सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म फेसबुक के जरिए पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के नसरुल्लाह से मिली थी। इसके बाद दोनों में बातचीत शुरू हुई, जो प्यार में बदल गई। अंजू विजिट वीजा पर 21 जुलाई को पाकिस्तान पहुंची। अंजू के पासपोर्ट पर हुई एंट्री से उसके पाकिस्तान पहुंचने की जानकारी मिली। बताया जा राह है कि वह अभी पाकिस्तान में ही है।
रिपोर्ट: संतोष कुमारी
राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News