उज्जैन में जैन स्थानक पर हमला: जैन साध्वियों के पानी फेंकने पर विवाद, रात में अज्ञात हमलावरों ने कांच फोड़े – Ujjain News

18
उज्जैन में जैन स्थानक पर हमला:  जैन साध्वियों के पानी फेंकने पर विवाद, रात में अज्ञात हमलावरों ने कांच फोड़े – Ujjain News

उज्जैन में जैन स्थानक पर हमला: जैन साध्वियों के पानी फेंकने पर विवाद, रात में अज्ञात हमलावरों ने कांच फोड़े – Ujjain News

उज्जैन में सोमवार रात को अज्ञात हमलावरों ने पत्थर बाजी कर शीशे तोड़ दिए। अरविंद नगर स्थित जैन समाज के समता भवन स्थानक में उदयपुर से आई साध्वी प्रज्ञा, साध्वी प्रेक्षा, साध्वी प्रणति, साध्वी प्रशस्ति ठहरी हुई हैं। गनीमत ये रही कि स्थानक में सो रही इन स

.

मंगलवार सुबह जैन समाज के लोगों को तोड़फोड़ की खबर लगी तो स्थानक के बाहर भीड़ लग गई। लोगों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए चिमनगंज मंडी थाने में शिकायती आवेदन दिया है।

पत्थरबाजी में जैन स्थानक की खिड़कियों के शीशे टूट गए।

गार्डन के पास बर्तन धोने को लेकर विवाद स्थानक ट्रस्ट के शुभम सूर्या ने बताया कि विवाद सोमवार शाम को हुआ। भोजन के बाद साध्वियां स्थानक के सामने स्थित गार्डन के पास पात्र (बर्तन) धो रहे थे।

इस दौरान पास ही रहने वाले कुछ लोगों ने इस पर आपत्ति ली। उन्होंने कहा कि आप लोग यहां बर्तन नहीं धो सकते। आप यहां गंदगी कर रहे हैं। हम भी गंदगी फेकेंगे।

साध्वी ने माफी मांगी, सुबह शीशे टूट मिले इसके बाद साध्वी प्रज्ञा ने लोगों की आपत्ति पर माफी मांगी और आगे से गंदगी न करने की बात भी कही। लेकिन, रात करीब डेढ़ बजे स्थानक में शीशे टूटने की आवाज आई। सुबह जब सभी जागे तो देखा कि गेट के पास कांच के टुकड़े पड़े थे।

जैन साध्वियां स्थानक में इसी जगह विश्राम करती हैं।

मोबाइल पर भी कहा- दोबारा ऐसा नहीं होगा स्थानक ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष विनीत कुमार सूर्या ने चिमनगंज मंडी थाने में आवेदन देकर बताया कि स्थानक के पास रहने वाले विजय चौरसिया ने सोमवार देर रात 1.30 बजे उन्हें मोबाइल पर कॉल किया।

चौरसिया ने कहा कि आपके स्थानक में जो साध्वी ठहरी हैं, उन्होंने बगीचे के बाहर पानी फेंका है। विनीत ने उन्हें समझाया कि आगे से ऐसा नहीं होगा।

CM मोहन यादव को भी दी घटना की जानकारी विनीत ने बताया कि सोमवार रात को स्थानक की खिड़की पर पत्थर फेंककर कांच फोड़ने की घटना हो गई। रात में साध्वियां स्थानक में अकेली थीं। इस तरह की घटना से उनकी सुरक्षा को खतरा है।

सीएम डॉ. मोहन यादव और उज्जैन एसपी को घटना की जानकारी दे दी गई है। वहीं, जैन समाज के लोग घटना के विरोध में बुधवार को बड़े प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News