Advertising
Home एंटरटेनमेंट Sonu Sood की भांजी Nayra को देख आपको भी हो जाएगा प्यार,...
Advertising
<

Sonu Sood की भांजी Nayra को देख आपको भी हो जाएगा प्यार, ये Videos देख कहेंगे – So Cute

520
Sonu Sood की भांजी Nayra को देख आपको भी हो जाएगा प्यार, ये Videos देख कहेंगे – So Cute

Sonu Sood की भांजी Nayra को देख आपको भी हो जाएगा प्यार, ये Videos देख कहेंगे – So Cute

नई दिल्ली: दिन हो या रात एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) सोशल मीडिया पर हर वक्त एक्टिव रहते हैं. लोगों की बढ़-चढ़कर सोनू मदद करते हैं. लॉकडाउन और कोरोना काल में लोगों के लिए मसीहा बने एक्टर सोनू सूद की एक प्यारी सी भांजी है, जिसके साथ टाइम स्पेंड करना सोनू को खूब पसंद है. सोनू सूद ने बीते साल भांजी नायरा (Nayra) का एक वीडियो शेयर किया था, जो कि खूब वायरल हुआ था. अब एक बार फिर नायरा का क्यूटनेस भरा वीडियो वायरल हो रहा है.

सोनू सूद ने शेयर किया था नायरा का फनी वीडियो

वीडियो देखने के बाद लोग जैसे सोनू सूद (Sonu Sood) के फैन हैं वैसे ही नायरा (Nayra) के फैन हो जा रहे हैं और नायरा की खूब तारीफ कर रहे हैं. नायरा इस वीडियो में बड़े क्यूट अंदाज में मामा सोनू सूद से अपनी मम्मी यानी सोनू की बहन की शिकायत कर रही हैं. वे कह रही हैं की मम्मी सारा लिमका पी लेती हैं और चिकन भी खा लेती हैं. सोनू ने इस वीडियो को शेयर करते हुए एक मजेदार कैप्शन दिया है. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मेरी भांजी नायरा को असल समस्या है. मॉम उसका लिमका पी लेती हैं और चिकन भी उसकी प्लेट से खा लेती है. सभी लोग ने बचपन में ये अनुभव जरूर किया होगा.’

नायरा ने की सोनू मामा से कंप्लेन

सोनू सूद (Sonu Sood) के फैंस नायरा (Nayra) का वीडियो खूब पसंद कर रहे हैं और प्यार की बौछार कर रहे हैं. वीडियो में नायरा कह रही हैं, ‘जब मैं सोफे पर बैठी थी, तब मम्मी ने सारा लिमका पी लिया और मुझे एक बार भी नहीं पीने दिया. जब मैं चिकन खाती हूं तो मम्मी कहती है कि एक बाइट दे दे. उनका चिकन खत्म हो जाता है तो मेरा चिकन खा जाती है. दादा जब क्रैक्स लेकर आते हैं तो मेरा क्रैक्स भी सब खा लेती हैं.’

एड में नजर आए हैं सोनू के भांजे-भांजी

बता दें, नायरा (Nayra) का एक भाई भी है, यानी सोनू सूद (Sonu Sood) का एक भांजा भी है. बीते दिनों ही दोनों को एक एड में भी कास्ट किया गया था. वहां भी दोनों की क्यूटनेस देखने को मिली थी. सोनू सूद की बहन मालविका सच्चर भी अक्सर नायरा के क्यूट वीडियो पोस्ट करती रहती हैं. फैंस को नायरा का हर वीडियो अब खूब पसंद आता है.

यह भी पढ़ें: 1 liter ऑक्सीजन में मनुष्य कितने समय तक सांस ले सकता है?

Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.

Source link

Advertising