WTC Final में धुआं-धुआं हो जाएंगे मिचेल स्टार्क, रोहित-द्रविड़ ने बनाया मास्टर प्लान!

1
WTC Final में धुआं-धुआं हो जाएंगे मिचेल स्टार्क, रोहित-द्रविड़ ने बनाया मास्टर प्लान!


WTC Final में धुआं-धुआं हो जाएंगे मिचेल स्टार्क, रोहित-द्रविड़ ने बनाया मास्टर प्लान!

लंदन: बाएं हाथ के पेसर हमेशा से भारत के लिए मुसीबत रहते हैं। विराट कोहली और रोहित शर्मा को काफी पेरशानी होती है। ऑस्ट्रेलियाई खेमे में लेफ्ट आर्मर मिचेल स्टार्क हैं और वह भारत के खिलाफ हमेशा से जबरदस्त प्रदर्शन करते हैं। जब द ओवल में भारतीय बल्लेबाज मैदान पर उतरेंगे तो मिचेल स्टार्क दाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए अंदर आती गेंदों पर कड़ी परीक्षा लेंगे। हालांकि, इससे पहले टीम इंडिया खास अंदाज में मिचेल स्टार्क की तैयारी करती नजर आई।स्टार्क को गंभीरती से ले रही टीम इंडिया
भारतीय टीम बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को काफी गंभीरता से ले रही है। अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल से पहले के दूसरे अभ्यास सत्र के दौरान मिचेल स्टार्क की अंदर आती गेंदों पर काफी प्रैक्टिस करते नजर आए। ऑस्ट्रेलिया ने सुबह जब अभ्यास किया तो काफी ठंड थी और आसमान बादलों से घिरा था लेकिन भारतीय टीम जब दोपहर बाद अभ्यास के लिए आई तो ओवल में धूप खिली हुई थी।

राहुल-रोहित ने रखी पैनी निगाह
यह भले ही वैकल्पिक अभ्यास सत्र था लेकिन उमेश यादव, मोहम्मद सिराज और रिजर्व खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव को छोड़कर बाकी सभी खिलाड़ियों ने इसमें हिस्सा लिया। इस ढाई घंटे तक चले अभ्यास सत्र पर कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने कड़ी निगाह रखी। भारत के मुख्य बल्लेबाजों ने जहां नेट पर पर्याप्त समय बिताया वही रोहित ने थ्रो डाउन पर ही अभ्यास किया।

स्टार्क के लिए की खास तैयारी
स्टार्क के अलावा स्कॉट बोलैंड और पैट कमिंस अपनी गेंदबाजी से काफी नुकसान पहुंचा सकते हैं, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने अपना अधिकतर समय बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के सामने बिताया। टीम के सदस्य जयदेव उनादकत और नेट गेंदबाज अनिकेत चौधरी के अलावा स्थानीय तेज गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों को बाएं हाथ की गेंदबाजी का काफी अभ्यास कराया। इस दौरान अनिकेत चौधरी की गेंदों ने शुरुआत में रोहित और ईशान किशन को परेशान भी किया था। हालांकि, बाद में वे अच्छी बैटिंग करते नजर आए।

गेंदबाज भी करते दिखे बैटिंग का अभ्यास
चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, शुभमन गिल और मोहम्मद शमी सबसे पहले नेट्स पर अभ्यास के लिए आए। शमी ने लगभग 30 मिनट तक बल्लेबाजी का अभ्यास किया। विराट कोहली ने स्पिनरों की कुछ गेंदें खेलने के बाद उनादकत और शमी का सामना किया। इसके बाद उन्होंने रहाणे और गिल के साथ स्लिप में कैच लेने का अभ्यास किया। अभ्यास सत्र को देखकर लगा कि भारत ने अभी तक विकेटकीपर को लेकर फैसला नहीं किया है। किशन और भरत दोनों ने ही बल्लेबाजी अभ्यास करने से पहले विकेटकीपिंग का अभ्यास किया। इन दोनों में से किसे अंतिम एकादश में रखा जाएगा इसका अनुमान अंतिम अभ्यास सत्र के बाद ही लगाया जा सकता है।

WTC Final: ऑस्ट्रेलिया से फाइनल जंग की कैसी है टीम इंडिया की तैयारी, देखें इंग्लैंड से सीधे रिपोर्ट

Steve Smith: WTC फाइनल से पहले स्टीव स्मिथ का ऐसा बयान, भारत को नहीं आया होगा पसंद!navbharat times -WTC Final: IPL में धोनी ने केएस भरत को दिए थे खास टिप्स, मौका मिला तो बजा देंगे कंगारुओं की बैंड?navbharat times -WTC Final: 10 साल से आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत पाई है टीम इंडिया, इस प्रेशर को लेकर क्या सोचते हैं कोच राहुल द्रविड़?



Source link