WPL 2024: RCB का खिताबी सूखा हुआ समाप्त, मंधाना ब्रिगेड बनी चैंपियन; फिर से टूटा दिल्ली कैपिटल्स का सपना h3>
ऐप पर पढ़ें
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) रविवार को महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2024 चैंपियन बन गई। आरसीबी ने फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को 8 विकेट से धूल चटाई। डीसी ने 114 का लक्ष्य दिया था, जिसे आरसीबी ने 19.3 ओवर में दो विकेट खोकर हासिल किया। स्मृति मंधाना आरसीबी के लिए ट्रॉफी जीतने वाली पहली कप्तान बन गई हैं। मंधाना (31) और सोफी डिवाइन (32) ने लक्ष्य का पीछा करते हुए बैंगलोर को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 49 रन जोड़े। डिवाइन नौवें और मंधाना 15वें ओवर में आउट हुईं। इसके बाद, एलिस पेरी (नाबाद 35) और ऋचा घोष (नाबाद 17) ने 33 रन जोड़कर आरसीबी को चैंपियन बनाया। ऋचा ने विजयी चौका लगाया। डीसी का लगातार दूसरी बार फाइनल में हार मिली है।
इससे पहले, दिल्ली ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी और पूरी टीम 18.3 ओवर में 113 पर ढेर हो गई। डीसी की ओपनर शेफाली वर्मा फिफ्टी से चूक गईं। उन्होंने ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए 27 गेंदों में 44 रन बनाए। उन्होंने 2 चौके और 3 छक्के लगाए। आरसीबी के लिए श्रेयंका पाटिल और सोफी मोलिन्युक्स ने कातिलाना गेंदबाजी की। श्रेयंका ने 3.3 ओवर में 12 रन देकर 4 विकेट लिए। सोफी ने चार ओवर में 20 रन खर्च किए और तीन शिकार किए। आशा शोभना को दो विकेट मिले।
कप्तान मेग लैनिंग और शेफाली ने दिल्ली को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी की। दोनों बेहद खतरनाक नजर आ रही थीं। ऐसे में आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने ऑलराउंडर सोफी मोलिन्युक्स को गेंद थमाई, जिसके बाद डीसी की हालत खस्ता होती चली गई। मोलिन्युक्स ने आठवें ओवर में तीन अहम विकेट झटके। उन्होंने ओवर की पहली गेंद पर शेफाली को जॉर्जिया वेयरहैम के हाथों कैच कराया। उन्होंने तीसरी गेंद पर जेमिमा रोड्रिग्स और चौथी गेंद पर ऐलिस कैप्सी को बोल्ड किया। दोनों का खाता नहीं खुला।
दिल्ली का चौथा विकेट लैनिंग के रूप में गिरा। उन्हें श्रेयंका ने 11वें ओवर में पवेलियन की राह दिखाई। लैनिंग ने 23 गेंदों में तीन चौकों के जरिए 23 रन जोड़े। राधा यादव (12) 17वें ओवर में रनआउट हुईं। मारिजैन कप्प (8), जेस जोनासेन (3), मिन्नू मणि (5) और विकेटकीपर तानिया भाटिया (0) का बल्ला खामोश रहा। डीसी की छह प्लेयर दहाई का आंकड़ा नहीं छू सकीं। श्रेयंका ने 19वें ओवर में अरुंधति रेड्डी (10) और भाटिया को लगातार गेंदों पर आउट कर दिल्ली की पारी को समेटा। शिखा पांडे 5 रन बनाकर नाबाद रहीं।